Mango salsa this is best recipe

Mango Salsa

Mango salsa

About mango salsa (मैंगो सालसा रेसिपी के बारे में)

गर्मियों का सीजन है। और बाजार में हर तरफ आम देखने को मिल ही जाते है। पर इस आम के मौसम में अगर सालसा न बनाया। तो फिर मजा नही। मैंगो सालसा बनाना बहुत ही सरल है। और बस कुछ ही सामग्री के साथ इसे मिलाकर जल्दी से परोसा जा सकता है।

मैंगो सालसा के लिए आम हमेशा मीठा और अंदर से पीला होना चाहिए। इसका असली स्वाद तब ही आएगा। मैंगो सालसा के लिए आम का चुनाव अच्छे ढंग से किया हुआ होना चाहिए। इसके लिए आप दशहरी आम को चुने।

 मैंगो सालसा को आप नाचोज के साथ खा सकते है। चीजी नाचोज़ और मैंगो सालसा को पेयरिंग बहुत अच्छी होती है। और मुंह में जाने के बाद आपका मन इसे और खाने का जरूर करेगा। सालसा जिसे हम आमतौर पर सॉस या डिप के नाम से भी जानते है। या यह खाने में थोड़ी तीखी होती है।

आमतौर पर लाल टमाटर, प्याज को मिलाकर बनाई जाती है। पर मैंगो सालसा खाने ने ज्यादा तीखा नहीं होता। बल्कि यह थोड़ा सा खट्टा और थोड़ा मीठा स्वाद वाला होता है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे

Subtitle (उपशीर्षक)

About mango salsa (मैंगो सालसा रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make mango salsa (मैंगो सालसा कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैंगो- १/२ कप

लाल,पीली,हरी शिमला मिर्च- ३ टेबलस्पून

नमक- स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार 

प्याज- १/२ 

धनिया पत्ती

पुदीना पत्ती

लेमन जूस- १ टीस्पून और स्वादानुसार

How to make mango salsa (मैंगो सालसा कैसे बनाए)

मैंगो सालसा बनाने के लिए सबसे पहले तीनों कलर की शिमला मिर्च को छोटे छोटे पीस में कट कर लीजिए। साथ ही में धनिया, पुदीना और प्याज को भी अच्छे से धो कर इसे भी कट कर लीजिए। अब एक बाउल लीजिए। इसमें कट किए हुए मैंगो के साथ शिमला मिर्च,प्याज, धनिया पुदीना पत्ती, लेमन जूस, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला कर इसे अच्छे से मिक्स कर दिए। मैंगो सालसा रेडी है। इसे नाचोज चिप्स के साथ परोसिए।

Tips(टिप्पणी)

नमक और लाल मिर्च पाउडर और लेमन जूस को आप अपने टेस्ट के हिसाब से एडजस्ट कर सकते है।

मैंगो सालसा के लिए  हमेशा मीठे मैंगो का चुनाव करे।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *