How to make mango kheer

Mango Pudding

mango kheer

About mango kheer recipe (मैंगो खीर रेसिपी के बारे में)

मैंगो खीर एक स्वादिष्ट और अद्वितीय मिठाई है, जो आम के रस और चावल से बनाई जाती है। इसे विशेष रूप से गर्मियों के मौसम में तैयार किया जाता है, जब आम का मौसम अपने चरम पर होता है। इस मिठाई में आम की मिठास और चावल की नरम बनावट का संयोजन इसे बेहद लजीज़ बनाता है।

मैंगो खीर में आम की प्राकृतिक मिठास भी खीर में अलग ही स्वाद भर देती है। इस खीर को ठंडा करके परोसा जाता है, जिससे इसकी ताजगी और स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे पिस्ता, काजू और बादाम से सजाया जा सकता है, जो इसके स्वाद में चार चांद लगाते हैं।

मैंगो खीर को किसी भी खास मौके या त्योहार पर बनाया जा सकता है। इसकी महक और स्वाद हर किसी का मन मोह लेते हैं।

यह खीर न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि दिखने में भी बेहद आकर्षक लगती है। आम की सुनहरी रंगत खीर को और भी खास बनाती है। मैंगो खीर एक ऐसी मिठाई है, जिसे खाने के बाद लोग इसके स्वाद को लंबे समय तक याद रखते हैं।

यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के बीच लोकप्रिय है। मैंगो खीर को बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। यह बहुत जल्दी और कम समय में बनाई जा सकती है। मैंगो खीर के लिए कोई भी आम का चुनाव किया जा सकता है। मैंगो से और भी बहुत सारी चीज़ें बनाई जा सकती है।

और आम का स्वाद ही कुछ ऐसा होता है। की इससे बनने वाली कोई सी भी डिश हो। व टेस्टी ही लगती है। फिर चाहे वो आम पापड़ हो, मैंगो शेक, मैंगो श्रीखंड, मैंगो आईस क्रीम या कुछ और। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About mango kheer recipe (मैंगो खीर रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make mango kheer (मैंगो खीर कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैंगो पल्प- १

चावल-१/२ कप

दूध- ७५० मिलीलीटर

चीनी- १/२ कप या स्वादानुसार 

इलाइची पाउडर- १/२ टीस्पून 

काजू- गार्निश करने के लिए

बादाम- गार्निश करने के लिए

How to make mango kheer (मैंगो खीर कैसे बनाए)

मैंगो खीर बनाने के लिए एक पैन में दूध डालिए। इसमें एक उबाल आने दीजिए। एक उबाल आने पर इसमें चावल डाल दीजिए। चावल डाल कर इसे सॉफ्ट होने तक पकाइए। जब चावल अच्छे से पक जाए। तब इसमें इलायची पाउडर, और चीनी डाल दीजिए। और इसे भी अच्छे से पका लीजिए। गैस की फ्लेम बंद करने से पहले इसमें कट किए हुए बादाम और काजू डाल दीजिए। इसे मिक्स कर दीजिए। खीर को ठंडा होने पर इसमें मैंगो पल्प डाल दीजिए। और इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। उपर से ड्राई फ्रूट से सजाए और मैंगो खीर का आनंद लीजिए।

Tips (टिप्पणी)

मैंगो पल्प के लिए आम के छोटे छोटे पीसेस को मिक्सर जार में चला दीजिए। और पल्प बना लीजिए।

खीर में मिठास की क्वांटिटी को आप अपने स्वाद के अनुसार नियंत्रित कर सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *