Make palak paneer with just few ingredients

Palak Paneer Recipe

palak paneer

About palak paneer (पालक पनीर के बारे में)

पालक पनीर सब्ज़ी का आवश्यक इंग्रेडिएंट्स पालक और पनीर दोनों ही है। पालक (spinach) और पनीर दोनों की पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते है। आप इसे किसी भी विशेष अवसर पर बना सकते है। पालक पनीर की सब्ज़ी बनाने के लिए इसमें मसालों को ऐड किया जाता है। पालक पनीर की सब्ज़ी को पराठा, नान या रोटी के साथ खाया जा सकता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो चलिए आसान इंग्रेडिएंट्स से पालक पनीर की सब्ज़ी को बनाना शुरू करते है।

Subtitle (उपशीर्षक)

about palak paneer (पालक पनीर के बारे में)

ingredients (आवश्यक सामग्री) 

how to make palak paneer follow by easy steps ( स्टेप्स बाय स्टेप्स बनाये पालक पनीर)  

preparation time ( बनने में लगने वाला समय) (२५- ३० मिनट) 

tips (टिप्पणी)

ingredients (आवश्यक सामग्री)

पनीर  – २०० ग्राम 

टमाटर – २ बड़े साइज के 

लसन – ८-१० कुली 

पालक- ३०० ग्राम साफ़ की हुई 

प्याज़ – १ बड़े साइज का 

हरी मिर्च – २-३ कट की हुई 

अदरक – १ इंच का टुकड़ा 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १-११/२ टीस्पून 

हल्दी – १/४ टीस्पून 

गरम मसाला – १ टीस्पून 

किचन किंग मसाला – १ टीस्पून

 

How to make palak paneer follow by easy steps ( स्टेप्स बाय स्टेप्स बनाये पालक पनीर)

पालक पनीर की सब्ज़ी को बनाने के लिए सबसे पहले पालक को ३-४ बार साफ़ पानी से धो लेंगे। अब एक प्रेशर कुकर में पालक, टमाटर, प्याज़, अदरक, लसन और हरी मिर्च डाल दे। साथ ही साथ नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी भी ऐड करेंगे। अब १/२ गिलास पानी भी ऐड करेंगे। और २ सीटी आने का वेट करते है। कुकर में सीटी आ चुकी है। अब इसे ठंडा होने के लिए रख देते है। दूसरी और पनीर को लम्बे- लम्बे पीसेज में कट कर रहे है। और इस पर नमक और लाल मिर्च पाउडर अच्छे से लगा देते है। अब एक नॉनस्टिक कड़ाही में थोड़ा सा आयल लेंगे। ऑयल के गर्म होने पर इसमें पनीर के पीसेज डाल रहे है। और मध्यम  आंच पर इसे २-३  मिनट के लिए फ्राई कर रहे है। पनीर के पीसेज फ्राई हो चुके है। और दूसरी और हमारा कुकर भी ठंडा हो चुका है। कुकर के ढक्कन को खोल देते है। अब सभी सब्ज़ियों को मिक्सर जार में प्यूरी होने तक चलाएंगे। प्यूरी  तैयार हो चुकी है। अब वापस से नॉनस्टिक कढ़ाई में ऑयल डाल कर इसे गरम कर देते है। ऑयल के गरम होने पर तैयार प्यूरी को डाल देंगे। अब प्यूरी को मध्यम आंच पर ढक्कन लगा कर पकाएंगे। बीच – बीच में स्पैचुला की हेल्प से ग्रेवी को अच्छे से हिलाएंगे। इसी स्टेप्स को फॉलो करके हमे ग्रेवी तैयार करनी है। ग्रेवी में ऑयल ऊपर आ चूका है।  अब हम इसमें गरम मसाला और किचन किंग मसाला डाल रहे है। साथ ही में पनीर के फ्राई किये हुए पीसेज डाल रहे है। अब इसे ५ मिनट के लिए मध्यम आंच पर और पका लेते है। गार्निशिंग के लिए कट किये हुए हरे धनिया डाल रहे है। और गैस को बंद कर देते है। गरमा -गरम पालक पनीर की सब्ज़ी रेडी है। 

Tips (टिप्पणी)

हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर को आप अपने टेस्ट के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।    

खटाई के लिए टमाटर की जगह पर निम्बू के रस को भी यूज़ किया जा सकता है। और इसे सब्ज़ी सर्व करने से पहले डाला जा सकता है। 

गार्निशिंग के लिए धनिया पत्ती, नारियल का बुरा या क्रीम भी ऐड की जा सकती है। इससे सब्ज़ी का टेस्ट डबल हो जायेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *