lauki ki barfi a quick and yummy recipe

Bottle Gourd Barfi

About bitter gourd barfi (लौकी की बर्फी के बारे में)

मीठे का नाम सुनकर तो सभी  मुँह में पानी आता है। और बात जब एक हेल्दी मिठाई की हो। तो इसे हर कोई खाना पसंद करेगा। लौकी की बर्फी को न सिर्फ किसी भी तीज- त्यौहार पर बनाया जा सकता है। बल्कि इसे फलाहार के रूप में भी खाया जा सकता है। लौकी की बर्फी को बनाना बेहद आसान है। रेशेदार लौकी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लौकी की बर्फी को २-३ तरीको से बनाया जा सकता है। इसमें दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। दूध के अलावा इसमें मावा, मिल्क पाउडर या फिर कन्डेंस्ड मिल्क का भी यूज़ करके बड़ी ही टेस्टी बर्फी तैयार की जा सकती है। अलग- अलग तरीको से बनाई गई बर्फी का स्वाद भी अलग- अलग होता है। वैसे जब भी बात लौकी से बनी सब्ज़ी की हो तो छोटे क्या बड़े भी इससे मुँह फेर लेते है। ऐसे में लौकी को खाना ही हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है।

 इसके लिए लौकी के पराठे, लौकी का रायता, लौकी की बर्फी और लौकी से बने कोफ्ते एक बेस्ट उपाय है। लौकी को सेहत के लिए कारगर सब्जी माना गया है। इसमें ९० % तक पानी होता है। साथ ही साथ इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, पौटेशियम आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। लौकी में कैलोरीज और वसा  बहुत ही कम मात्रा में पायी जाती है। इसीलिए इसके जूस का प्रयोग शरीर में अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए भी किया जाता है। लौकी शरीर में होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से निजात पाने का बेहतरीन ऑप्शन है। आयुर्वेद के अनुसार लौकी हमारे पाचन तंत्र को सही करने का काम करती है। यह शरीर को ठंडक देती है।

हृदय की गति को सुचारु रखने के साथ- साथ यह हाई ब्लड प्रेशर के रिस्क को भी कम करती है। जहा तक लौकी की बर्फी को स्टोर करने का सवाल है। तो इसे एयर टाइट कंटेनर में  आसानी से २-३ दिनों के लिए फ्रिज में स्टोर करके जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे तब इसे खाया जा सकता है। लौकी की बर्फी बनाने की विधि बड़ी ही सिंपल है। यदि आप रसोई घर में नए भी है।तो बाहर से मीठा लाने के बजाय घर पर पहली बार में बहुत ही बढ़िया बर्फी बना सकते है। और घरवालों का दिल जीत सकते है। यहाँ पर मैंने लौकी की बर्फी को बनाने की विधि के साथ- साथ स्टेप बाय स्टेप फोटोज भी शेयर किये है। जिसे देख कर आप बर्फी को रेडी कर सकते है। इसके अलावा और भी ऐसी ही नयी रेसिपीज को पड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। और पहुँच जाये अपने पसंदीदा पेज पर। 

Subtitle ( उपशीर्षक)

about lauki ki barfi (लौकी की बर्फी के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make lauki ki barfi (लौकी की बर्फी कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१/२ – १ घंटा) (३-४ व्यक्ति)

tips and FAQ  (टिप्पणी और सवाल) 

Ingredients (सामग्री)

लौकी – १/२ किलोग्राम  

इलायची – २-३ 

शक्कर – १५० ग्राम 

फुल फैट मिल्क  – १/२ लीटर 

ग्रीन फ़ूड कलर – २-३ बूंदे 

ड्राई फ्रूट्स 

घी – ३ टेबलस्पून 

बटर पेपर

How to make lauki ki barfi (लौकी की बर्फी कैसे बनाये)

लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छील लीजिये। अब इसे अच्छे से धो लीजिये। बड़े पीसेज में कट कर लीजिये। लौकी को कट करने के बाद इसके सफ़ेद हिस्से को चाकू की सहायता से  अलग कर दीजिये। और लौकी को कद्दूकस कर लीजिये। एक नॉन स्टिक कड़ाही लीजिये। इसमें थोड़ा सा घी डालिये। घी के गरम होने पर इसमें कुटी हुई इलायची पाउडर डाल दीजिये। अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालिये। लौकी को १० मिनट के लिए भून लीजिये। जब लौकी का कलर थोड़ा सा लाइट हो जाये। तब इसमें दूध को ऐड कर दीजिये। मध्यम से तेज आंच पर लौकी को दूध के १/४ होने तक तक पकाइये। थोड़ा सा दूध बाकि बचने पर इसमें शक्कर डाल दीजिये। और दोबारा से इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाइये। जब तक की लौकी का मिश्रण एक साथ नहीं आ जाता। जब लौकी का मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और एक साथ आने लगे।  तब गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिये। एक चोकोर आकर की ट्रे  लीजिये। उसे थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कर लीजिये। और बर्फी के मिश्रण को घी लगी हुई चौकोर ट्रे  पर अच्छे से फैला दीजिये। २-३ घंटे बाद बर्फी को चाकू की सहायता से कट कर लीजिये। ड्राई फ्रूट या फिर चांदी के वर्क से डेकोरेट कर लीजिये। हो गयी लौकी की टेस्टी तैयार।

Tips (टिप्पणी)

लौकी की बर्फी को बनाने के लिए हमेशा फ्रेश लौकी का ही यूज़ करे। 

लौकी की बर्फी में आप चाहे तो खुशबू के लिए एसेंस  डाल सकते है। मेने यहाँ पर थोड़ा सा ग्रीन कलर ऐड किया है। 

बर्फी बनाने के लिए हमेशा फुल फैट मिल्क का ही यूज़ करे। मेने यहाँ पर १/२ लीटर भैंस के दूध का यूज़ किया है। आप इसकी जगह अमूल गोल्ड या फिर सरस गोल्ड का पैक ले सकते है। 

बर्फी को बनाने के लिए दूध यदि पतला है। तो आप इसमें थोड़ा सा मिल्क पाउडर ऐड कर सकते है। चूँकि मिल्क पाउडर मीठा होता है। इसलिए शक्कर की मात्रा को आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है। 

यदि आपके पास बर्फी बनाने के लिए चौकोर ट्रे उपलब्ध नहीं है। तो किसी भी चोकोर मिठाई के डब्बे में बटर पेपर लगा कर भी आप बर्फी को जमा सकते है।

 FAQ (सवाल)

मिल्क पाउडर का बेस्ट ब्रांड कौन सा है? एव इसे  दूध में किस समय ऐड करना है? 

 वैसे तो मार्किट में मिलने वाले सभी तरह के मिल्क पाउडर टेस्ट के हिसाब से अच्छे होते है। पर यदि आप किसी पर्टिकुलर ब्रांड के साथ जाना चाहते है तो एवरीडे या फिर अमूल्या ब्रांड को चुन सकते है। दूध के कड़ाही में १/४ बाकि रहने पर इसमें मिल्क पाउडर को ऐड करना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *