lauki chana dal healthy, tasty and simple recipe

Lauki Chana Dal

Lauki chana dal

About lauki chana dal (लौकी चना दाल के बारे में)

लौकी चना दाल लौकी को दाल में डाल बनाया जाता है। लौकी चना दाल को बनाना बहुत ही सिंपल है। इसे झटपट से तैयार किया जा सकता है। इसे प्रेशर कुकर में बनाया जाता है। वैसे तो लौकी हर किसी की पसंद नहीं होती। पर यदि इसे इस तरह से चना दाल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। तो इसे कोई ना नहीं कह सकता। लौकी चना दाल को चावल,रोटी, पराठा किसी के भी साथ परोसा जा सकता है। जहाँ तक मेरी पसंद की बात है। मुझे लौकी चना दाल का स्वाद का बहुत ही अच्छा लगता है। में वीकेंड पर इसे बनाना पसंद करती हु। लौकी चना दाल के साथ साइड डिश के रूप में अचार या पापड़ हो तो किसी और चीज़ की खाने की थाली में जरुरत नहीं पड़ती। परन्तु यदि चना दाल में डालने के लिए लौकी नहीं है। तो इसमें टिंडी को भी डाला जा सकता है। लौकी चना दाल यदि स्पाइसी न हो तो इसे खाने का मज़ा नहीं आता।

 इसके लिए मेने इसमें हरी मिर्च को ऐड किया है। लौकी चना दाल बनाने के लिए लौकी हमेशा फ्रेश हो। यह ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है। अन्यथा ख़राब लौकी दाल के स्वाद को बिगाड़ देगी। लौकी को न सिर्फ दाल में डाला जा सकता है। बल्कि लौकी को कोफ्ते, फ्राई लौकी, लौकी का पराठा आदि अलग- अलग वैरायटी में भी बनाया जा सकता है। लौकी खाने में चाहे स्वाद न दे। पर शरीर के लिए यह बहुत उपयोगी होती है। लौकी पचने में आसान होती है। इसके साथ ही यह गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करती है। और पेट से सम्बंधित सभी रोगो को दूर करने का कार्य करती है। लौकी में ९२ % पानी होता है। जो की शरीर को कूल  रखती है।

 लौकी में शरीर के लिए जरुरी सभी आवश्यक तत्व पाए जाते है। जैसे की विटामिन सी, फोलेट, मैग्नीशियम आदि। लौकी का जूस शरीर में वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करने का काम करता है। चना दाल को सिंपल भी बनाया जा सकता है। बस! इसे बनाने के लिए कुछ स्टेप्स का ध्यान रखा जाये। तो बहुत ही टेस्टी चना दाल बनायीं जा सकती है। चना दाल को बनाने से पहले इसे थोड़ी देर के लिए भिगो कर रख दिया जाये। तो यह दाल जल्दी ही बनकर तैयार हो जाती है। इसी तरह के और भी सुझाव को जानने के लिए पोस्ट को अच्छे से पड़े। और मेरी और भी रेसिपीज को बनाना चाहते है। तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। और पहुंच जाये  मेरे पेज पर।

Subtitle (उपशीर्षक)

about lauki chana dal (लौकी चना दाल के बारे में) 

ingredients (सामग्री)

how to make lauki chana dal (लौकी चना दाल को कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (३५-४० मिनट)

tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

जीरा – १/२ टीस्पून 

हींग- १/४ टीस्पून 

प्याज़- २-३ मध्यम साइज के 

चना दाल  – १५० ग्राम 

लौकी – १ 

टमाटर- ४-५ 

नमक – स्वादानुसार  

लाल मिर्च पाउडर- १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर- १  टीस्पून 

हल्दी- १/२ टीस्पून 

 हरी मिर्ची- २-३ 

गरम मसाला – १/२ टीस्पून 

पानी 

How to make lauki chana dal (लौकी चना दाल को कैसे बनाये)

लौकी चना दाल बनाने के लिए दाल को २ बार साफ़ पानी से धो लीजिये। और इसे ३० मिनट के लिए भिगो दीजिये। अब एक कुकर लीजिये। इसमें ऑयल डाल कर इसे गरम होने दीजिये। अब इसमें जीरा तड़कने दीजिये। जीरा के तड़कने पर इसमें हींग डाल दीजिये। अब इसमें प्याज़ डाल दीजिये। प्याज़ को अच्छा सा मिक्स करके इसमें चना दाल डाल दीजिये। चना दाल को भून लीजिये। अब इसमें कट की हुई लौकी, टमाटर, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डाल दीजिये। सभी को अच्छे से घुमा कर इसमें १- ११/२ गिलास पानी डाल कर सीटी लगवा दीजिये। ३-४ सीटी लगने दीजिये। कुकर के ढक्कन को हटा कर इसमें गरम मसाला ऐड कर दीजिये। लौकी चना दाल रेडी है। आप इसे गरमा – गरम चावल,रोटी, पराठा,पूरी के साथ सर्व कर सकते है।

Tips (टिप्पणी)

लौकी चना दाल में लौकी की जगह पर इसमें टिंडे भी डालें जा सकते है। 

नमक और मिर्च की क्वांटिटी को आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते है। 

चना दाल को बनाने से पहले भिगोना जरुरी है। क्योंकि चना दाल बनने में काफी समय लेती है।  

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *