How to make rabdi cake

Rabdi Cake

rabdi cake

About rabdi cake recipe  (रबड़ी केक रेसिपी के बारे में)

.रबड़ी केक एक प्रसिद्ध और पसंदीदा डेसर्ट है जो अपने मीठे स्वाद और फ्लफी टेक्स्चर के लिए जानी जाता है। यह एक लाइट और एयरी केक होता है।

 रबड़ी केक बनाने के लिए रबड़ी को अलग से तैयार किया जाता है। और फिर इसे केक पर चारों तरफ अच्छे से लगाकर खाया जाता है। रबड़ी केक खाने में जितना मजेदार लगता है। बनाने में यह उससे भी सरल है।

 रबड़ी केक में आप चाहे तो चारो तरफ क्रीम की फ्रोस्टिंग कर बीच में रबड़ी डाल सकते है। रबड़ी केक को अलग अलग फ्लेवर में भी बना सकते है। जैसे की मैंगो रबड़ी केक, पिस्ता रबड़ी केक आदि।

 इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी फ्लेवर ऐड कर सकते है। रबड़ी केक को बनाने के लिए मेने यहां पर अंडा रहित स्पंज का यूज किया है।

 रबड़ी केक खाने में  बहुत ही सॉफ्ट और मॉइस्ट केक होता है। जो की आसानी से मुंह में घुल जाता है। और इसका  बढ़िया सा स्वाद हमारे मुंह में रहता है। तो चलिए बनाते है।

 एक दम सॉफ्ट, मॉयस्ट और फ्लफी रबड़ी केक। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About rabdi cake recipe  (रबड़ी केक रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make rabdi cake ( रबड़ी केक कैसे बनाए)

How to make rabdi (रबड़ी कैसे बनाए)

How to apply rabdi on cake (केक पर रबड़ी कैसे लगाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैदा – १ कप

बेकिंग पाउडर- १ टीस्पून 

बेकिंग सोडा- १/४ टीस्पून 

दही- १/२ कप

ऑयल- १/४ कप

मिल्क पाउडर- १/४ कप

पाउडर्ड शुगर- १/२ कप 

दूध- जरूरत के अनुसार

वैनिला एसेंस-४-५ ड्रॉप्स

रबड़ी के लिए

दूध – २ लीटर

मिल्क पाउडर- २ टेबलस्पून

कस्टर्ड पाउडर- १ टीस्पून 

इलायची पाउडर- १ टीस्पून 

चीनी- १/२ कप

How to make rabdi cake ( रबड़ी केक कैसे बनाए)

केक बनाने के लिए एक एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और मिल्क पाउडर डाल दीजिए। इसे चम्मच की हेल्प से मिक्स करके साइड में रख दीजिए। अब एक दूसरे बाउल में ऑयल और दही को डाल कर इसे अच्छे से व्हिस्क कर लीजिए। अब इसमें पाउडर शुगर डाल दीजिए। इसे भी अच्छे से व्हिस्कर कर दीजिए।

अब इसमें ४-५ बूंदे वैनिला एसेंस की भी डाल दीजिए। अब मैदा वाला मिक्सर इसमें धीरे धीरे करके डालिए। ध्यान रहे को मैदे वाले मिक्सर को थोड़ी थोड़ी मात्रा में ऐड करना है। ताकि इसमें गुठलिया ना पड़े। अब कट एंड फोल्ड मैथड का यूज करके धीरे धीरे सारे मैदे को मिक्स कर ले।

 अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर बैटर को स्मूथ कंसिस्टेंसी में ले आए। एक केक टीन के चारो तरफ थोड़ा सा ऑयल लगाकर इसे अच्छे से ग्रीस कर ले। केक टीन में मैदा छिड़क ले। जिससे की इसके चारो तरफ एक पतली सी परत बन जाए। अब इसमें केक बैटर डाल दीजिए। और इसे १८० डिग्री पर पहले से प्रिहीट ओवन में ३०-३५ मिनट के लिए बेक करे।

How to make rabdi (रबड़ी कैसे बनाए)

रबड़ी बनाने के लिए एक पैन में दूध को गरम कीजिए। जैसे ही दूध में एक बॉयल आए। इसमें इलायची पाउडर, मिल्क पाउडर और कस्टर्ड वाली स्लरी डाल दीजिए। इसे अच्छे से घूमते रहे। मीडियम आंच पर इसे चलाते रहे। जब दूध में अच्छी सी मलाई आने लगे। और दूध धीरे धीरे करके गाढ़ा होने लगे। तब इसमें चीनी ऐड करे। और १० मिनट इसे और अच्छे से चलाइए। गैस  की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। रबड़ी रेडी है।

How to apply rabdi on cake (केक पर रबड़ी कैसे लगाए)

केक पर रबड़ी लगाने के लिए। केक के उपर की लेयर को हटा दीजिए। अब इसे फोक की हेल्प से अच्छे से पोक कर दीजिए। जिससे की रबड़ी केक में अच्छे से अंदर तक चली जाए। रबड़ी को केक के उपर चारो तरफ अच्छे से लगा दीजिए। रबड़ी केक रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

रबड़ी केक को आप फ्रिज में २ दिन के लिए स्टोर करके खा सकते है। 

 

रबड़ी बनाने के लिए फुल फैट मिल्क का यूज किया जाता है। पर कस्टर्ड पाउडर मिल्क को वैसे भी गाढ़ा करता ही है। तो आप चाहे तो घर के दूध से भी रबड़ी बना सकते है।

 

एक टीस्पून कस्टर्ड पाउडर को पानी में घोल ले। फिर इसे दूध में डाले। डायरेक्ट दूध में डालने से कस्टर्ड पाउडर की गांठे बन जायेगी।

 

कस्टर्ड पाउडर की स्लरी को दूध में डालने से पहले एक बार इसे स्पून से अच्छे से मिक्स कर ले।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *