How to make pista nankhatai

Pista nankhatai

pista nankhatai

About pista nankhatai (पिस्ता नानखटाई  के बारे में)

नानखताई एक बहुत ही लोकप्रिय अंडा रहित बिस्कुट है| जो आमतौर पर चाय के साथ खाया जाता है| नानखताई बिस्कुट की रेसिपी बहुत ही सरल है| जो की मैदा, बटर, पीसी चीनी के साथ बनाया जाता है| इसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ता मिलाकर स्वादिष्ट बनाया जाता है|

नानखताई को बनने के बाद किसी हवाबंद डिब्बे में ७-१० दिन के लिए स्टोर किया जा सकता है| नानखताई बच्चों को बहुत पसंद होती है। पर मार्किट से खरीदी हुई नानखताई सेहत के लिए सही नहीं होती| इसीलिए कई बार इसे खाने से परहेज़ भी किया जाता है|

 घर पर बनी नानखताई स्वाद ही नहीं सेहत भी लिए होती है| इसीलिए जब भी नानखताई खाने की बात आये तो इसे घर पर ही बनाए| नानखताई तरह- तरह से बनायीं जाती है| पिस्ता नानखताई, वैनिला नानखताई, चॉकलेट नानखताई , मल्टीग्रैन नानखताई, आदि| नानखताई को आमतौर पर मैदे से बनाया जाता है|

पर मैदे की जगह पर इसे गेहुँ के आते से भी बनाया जाता है| गेहूँ के आटे की नानखताई खाने में हैवी होती है| पर मैदा से परहेज़ करने वालो के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है| तो चलिए पिस्ता नानखताई की रेसिपी को बनाना शुरू करते है|

 यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आयी हो| तो में आपसे मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए अनुरोध जरूर करुँगी|

Subtitle (उपशीर्षक)

About pista nankhatai ( पिस्ता नानखताई के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make pista nankhatai (पिस्ता नानखताई कैसे बनाये)

FAQ (सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैदा – १०० ग्राम 

बेसन -५० ग्राम 

सूजी- ५० ग्राम 

पीसी चीनी- १०० ग्राम  

बेकिंग पाउडर- १/४ टीस्पून  

बटर- १०० ग्राम 

दूध- आवश्कतानुसार

How to make pista nankhatai (पिस्ता नानखताई कैसे बनाये)

एक बाउल में मैदा, बेसन और सूजी डाल कर इसे मिक्स कर दीजिये| अब इसमें पीसी चीन,बेकिंग पाउडर और बटर डाल कर इसे फिर से हलके हाथों से मिक्स कर दीजिये| जरुरत के अनुसार इसमें दूध डाल कर एक डॉ तैयार कर लीजिये| अब इसके बराबर भागो में बाँट कर नानखताई के जैसे गोल- गोल बॉल का आकर दे दीजिये| ऊपर से पिस्ता की कतरन से गार्निश कर लीजिये|  पहले से प्रीहीट ओवन में १६० डिग्री पर ३०- ३५ मिनट के लिए बेक कर लीजिये| नानखताई को ओवन से बाहर निकल दीजिये| इसे ठंडा होने दीजिये| ठंडा होने पर इसे हवाबंद डिब्बे में भर कर रख दीजिये| पिस्ता नानखताई चाय और दूध के साथ खाने के लिए रेडी है|

FAQ (सवाल)

नानखताई बनाने के लिए सफ़ेद बटर का यूज़ किया जा सकता है?

हां, नानखताई बनाने के लिए वाइट या  येलो बटर में से किसी का भी यूज़ किया जा सकता है|  

 

नानखताई बेक हो चुकी है? इसका कैसे पता चलेगा?

नानखताई के बेक होने पर अच्छी सी खुशबू आने लगती है| यदि फिर भी किसी तरह का कोई संशय है| नानखताई को बेकिंग ट्रे से निकाल कर ठंडा करके तोड़ कर देख सकते है| 

 

नानखताई के बेक होने पर तुरंत ही उसे हवाबंद डिब्बे में पैक करना है?

नानखताई के बेक होने पर उसे अच्छे से ठंडा होने के बाद ही हवाबंद डिब्बे मे पैक करे| 

 

नानखताई को कितने दिन के लिए स्टोर किया जा सकता है? 

 

मार्किट में मिलने वाली नानखताई को १०-१५ दिन के लिए  या एक महीने के लिए स्टोर किया जा सकता है| होममेड नानखताई को ७-१० दिन के लिए स्टोर कर सकते है|

 
Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *