How to make mango ice cream

Mango ice cream

mango ice cream

About mango ice cream  (मैंगो आईस क्रीम रेसिपी के बारे में)

 मैंगो आइसक्रीम एक पसंदीदा स्वीट डिजर्ट है। जो गर्मियों में बहुत ही लोकप्रिय है। इसकी मुख्य खासियत यह है कि इसमें आम का स्वाद होता है, जो लोगों को बहुत ही पसंद आता है।

 यह विभिन्न रूपों में उपलब्ध होती है, जैसे कि स्कूप्स, कोन, बार्स आदि। मैंगो आइसक्रीम का स्वाद आम और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर बहुत ही मिठास भरा होता है। वैसे तो मैंगो आइसक्रीम में दूध का प्रयोग किया जाता है।

 यह मिल्कमैड से भी बनाई जाती है। इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को खुश करता है। यह आइसक्रीम स्वाद में तो सभी को बहुत अच्छी लगती है। बस इसमें किसी भी तरह का कोई आईस क्रिस्टल न रहे।

इसके लिए इस क्रीम को अच्छे से मिक्सर जार में या फिर हैंडब्लेंडर से  चलाया जाए। तो एक बहुत ही स्मूथ और मुंह में घुलने वाली मैंगो आइसक्रीम तैयार की जा सकती है। मैंगो आईस क्रीम के लिए पके हुए आम की जरूरत पड़ती है।

 मेने यहां पर मैंगो आइसक्रीम के लिए सिर्फ ३ इंग्रेडिएंट्स का यूज किया है। और बहुत ही बढ़िया आईस क्रिस्टल फ्री आईस क्रीम बनी है।

तो चलिए बनाते है। आईस क्रीम। यदि आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About mango ice cream  (मैंगो आईस क्रीम रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make mango ice cream( मैंगो आईस क्रीम कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

दूध- १ कप

चीनी- १/२ कप

पुदीने की पत्ती

How to make mango ice cream( मैंगो आईस क्रीम कैसे बनाए)

मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए मैंगो को साफ पानी से धो कर इसके छिलके उतार लीजिए। इसे छोटे-छोटे पीसेस में कट कर लीजिए। अब इसे २ घंटे के लिए फ्रिज कर दीजिए। फ्रिज किए हुए मैंगो को बाहर निकाल दीजिए।

अब मिक्सर जार में मैंगो के पीसेस, मिल्कमैड और पुदीने की पत्ती डाल कर इसे चला लीजिए। जब यह स्मूथ पेस्ट बन जाए। तब इसे एक एयर टाइट बॉक्स में डाल दीजिए।

उपर से कट किए हुए काजू और टूटी फ्रूटी से गार्निश कर लीजिए। ६-७ घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दीजिए। और अच्छे से सेट कर लीजिए। मैंगो आईस क्रीम रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

मैंगो आईस क्रीम में मैंगो क्रश का भी यूज किया जा सकता है। पर फ्रेश और पके हुए मैंगो का स्वाद कुछ ज्यादा अच्छा होता है। 

यह मैंगो आईस क्रीम की इंस्टेंट रेसिपी है। जो जल्दी से तैयार हो जाती है। 

यदि मैंगो ज्यादा मीठा है। तो आप मिल्कमैड की क्वांटिटी को अपने हिसाब से मैनेज कर सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *