How to make kullhad pizza

kulhad pizza

Kullhad pizza

About kullahd pizza recipe (कुल्लड़ पिज़्ज़ा रेसिपी के बारे में)

कुल्हड़ पिज़्ज़ा खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है| यह कुल्हड़ में ही बनाया जाता है इसीलिए इसे कुल्हड़ पिज़्ज़ा कहा जाता है|  और इसे इसी में सर्व भी किया जाता है|

कुल्हड़ पिज़्ज़ा में पिज़्ज़ा ब्रेड, सब्जियों के मिश्रण के साथ के साथ पनीर और चीज़ मिला कर इसे बेक किया जाता है| और फिर गरम- गरम इसे खाया जाता है| कुल्हड़ पिज़्ज़ा को दो तरह से बनाया जा सकता है|

 इसे पिज़्ज़ा बेस के साथ सब्जिया और सॉसेस मिलाकर बनाया जा सकता है| और आटे के बैटर को तैयार करके उसमे सब्जियाँ और सॉसेस डाल कर भी बेक कर सकते है| दोनों ही तरीके से पिज़्ज़ा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है|

कुल्हड़ पिज़्ज़ा के लिए पिज़्ज़ा सॉस और पिज़्ज़ा बेस को घर पर ही तैयार किया जा सकता है| होममेड सॉस और होममेड पिज़्ज़ा बेस की रेसिपी का लिंक मेने निचे दिया है| जिसे पढ़ कर बिना प्रेज़रवेटिव और केमिकल वाली चीज़ो से दूरी बनाकर घर पर ही हेल्दी और टेस्टी चीज़े तैयार की जा सकती है|

 पिज़्ज़ा को खाने का मज़ा चीज़ के साथ ही आता है| कुल्हड़ पिज़्ज़ा में मोज़ेरेला चीज़ का यूज़ होता है| मोज़ेरेला चीज़ की जगह पर इसमें प्रोसेस्ड चीज़ भी डाल कर इसे बनाया जाता है|

तो चलिए कुल्हड़ पिज़्ज़ा की रेसिपी को बनाना शुरू करते है| यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आयी हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने  और निचे दिए लिंक पर क्लिक करने के लिए अनुरोध जरूर करुँगी|

Subtitle (उपशीर्षक)

About kullhad pizza recipe (कुल्हड़ पिज़्ज़ा रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make kullhad pizza (कुल्हड़ पिज़्ज़ा कैसे बनाये)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

प्याज़ – १ 

टमाटर – १ 

शिमला मिर्च – १/२ 

मक्की के दाने – ५-६ टेबलस्पून 

पनीर 

पिज़्ज़ा सीज़निंग – २ टेबलस्पून 

चाट मसाला 

नमक 

पिज़्ज़ा सॉस – १/३ कप 

टमाटर सॉस

How to make kullhad pizza (कुल्हड़ पिज़्ज़ा कैसे बनाये)

कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाने के लिए एक कुल्हड़ में पिज़्ज़ा बेस के छोटे- छोटे टुकड़े करके डाल दीजिये| दूसरी और एक बाउल में प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च, उबले कॉर्न, पनीर के पीसेज, पिज़्ज़ा सीज़निंग, चाट मसाला, नमक, पिज़्ज़ा सॉस, टमाटर सॉस डाल कर इसे मिक्स कर दीजिये| कुल्हड़ में पिज़्ज़ा बेस के ऊपर इस तैयार किये गए मिश्रण को अच्छे से डाल कर कुल्हड़ को भर दीजिये| ऊपर से मोज़ेरेला चीज़ और स्टफ़िंग डाल कर पहले से प्रीहीट ओवन में २०० डिग्री पर १५- २०  बेक कर दीजिये| गरम- गरम कुल्हड़ पिज़्ज़ा खाने के लिए बिल्कुल रेडी है| 

 FAQ (सवाल)

क्या कुल्हड़ पिज़्ज़ा को सिर्फ कुल्हड़ में ही बनाया जाता है?

कुल्हड़ पिज़्ज़ा को बनाने के लिए कुल्हड़ का ही यूज़ किया जाता है| कुल्हड़ ना होने पर इसे मग में भी बनाया जा सकता है| 

 

 क्या पिज़्ज़ा बेस के साथ ही कुल्हड़ पिज़्ज़ा  बनाया जा सकता है? 

पिज़्ज़ा बेस कुल्हड़ पिज़्ज़ा के लिए जरुरी नहीं है| बैटर से भी कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाया जा सकता है| 

 

क्या कुल्हड़ पिज़्ज़ा को तंदूर ओवन या गैस पर बनाया जा सकता है?

माइक्रोवेव या ओटीजी न होने पर कुल्हड़ पिज़्ज़ा को गैस या तंदूर ओवन में भी बनाया जा सकता है| 

 

क्या मोज़ेरेला चीज़ की जगह पर दूसरी चीज़ का यूज़ किया जा सकता है?

मोज़ेरेला की जगह पर प्रोसेस्ड चीज़ का भी यूज़ किया जा सकता है|

 

Tips (टिप्पणी)

पिज़्ज़ा में अपनी मनपसंद के अनुसार कोई भी सब्ज़ी मिलायी जा सकती है| 

पिज़्ज़ा सीज़निंग की जगह पर ऑरेगैनो या दूसरी हर्ब्स का यूज़ किया जा सकता है| 

कुल्हड़ पिज़्ज़ा को बनने के बाद तुरंत ही सर्व किया जाना चाहिए ठंडा होने पर यह खाने में अच्छा स्वाद नहीं देता|

ओवन की साइज के अनुसार पिज़्ज़ा का बेकिंग टाइम थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है|

Tags: No tags

One Response

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *