How to make instant uttapam recipe

Instant Uttapam

instant uttapam

About instant uttapam (इंस्टेंट उत्तपम के बारे में)

इंस्टेंट उत्तपम को बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। बस थोड़ी सी तैयारी के साथ हम बहुत ही टेस्टी उत्तपम बना सकते है। इंस्टेंट उत्तपम बनाने के लिए मेने एमटीआर उत्तपम पैकेट का इस्तेमाल किया है।

 पैकेट में दिए गए नाप के अनुसार इसमें पानी मिलाकर घोल तैयार किया है। और इसे नानस्टिक तवे पर पकाया है। इंस्टेंट उत्तपम समय को बचाने और घर पर आए हुए मेहमानों के लिए एक बहुत ही अच्छा ब्रेकफास्ट हो सकता है। पर ट्रेडिशनल तरीके से चावल और दाल के साथ घर पर तैयार किया गया उत्तपम का तो कोई जवाब ही नहीं।

 क्योंकि इसमें किसी भी तरह के कोई प्रिजर्वेटिव नही पाए जाते। फर्मेंट होने के साथ–साथ यह हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। उत्तपम अलग– अलग तरह की वैरायटी में बनाया जाता है। जैसे की रागी उत्तपम, ओट्स उत्तपम, वेजिटेबल ओट्स उत्तपम, ऑनियन टोमेटो उत्तपम आदि।

इसमें मेरा पसंदीदा उत्तपम ऑनियन टोमेटो उत्तपम है। जो मुझे काफी पसंद आता है। चाहे रेस्टुरेंट हो या घर पर बना इंस्टेंट उत्तपम। मेरी पहली पसंद ऑनियन और टोमेटो उत्तपम ही है। और इसके साथ सांभर और नारियल की चटनी हो तो दिन बन जाता है। तो चलिए इंस्टेंट उत्तपम बनाना शुरू करते है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About instant uttapam (इंस्टेंट उत्तपम के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make instant uttapam (instant उत्तपम कैसे बनाए)

Time of preparation and cooking (बनने में लगने वाला समय)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

उत्तपम बैटर

टमाटर– 1–2

ऑनियन–1

हरा धनिया–डेकोरेट करने के लिए

काजू के टुकड़े

ऑयल–1–2 टेबलस्पून

How to make instant uttapam (instant उत्तपम कैसे बनाए)

इंस्टेंट उत्तपम बनाने के लिए एक बर्तन में 300 ग्राम पाउडर डाल दे। इसमें 350 ग्राम पानी और 200 ग्राम  दही डालकर इसे मिक्स कर ले। इसे इतना अच्छे से मिक्स करे की इसमें गांठ बिल्कुल भी नही रहनी चाहिए। 10 मिनट के लिए इसे साइड में रख दे। ताकि बैटर अच्छे से फर्म हो जाए। अब एक नॉनस्टिक तवा लीजिए। इस पर थोड़ा सा ऑयल डालकर इसे अच्छे से फैला लीजिए। इस पर उत्तपम का बैटर डाल दीजिए। उपर से कट किए हुए टमाटर, प्याज, हरा धनिया और काजू के टुकड़े डाल दीजिए। थोड़ा सा सिकने पर उत्तपम के चारो तरफ ऑयल डाल दीजिए। जब यह अच्छे से सिक जाए। तो इसे पलट दीजिए। और दूसरी तरफ से भी सेक लीजिए। गरमा–गरम उत्तपम को सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसिए।

Tips (टिप्पणी)

टोमेटो और ऑनियन के अलावा आप इसमें दूसरी वेजीज भी ऐड कर सकते है।

इंस्टेंट उत्तपम बनाने के लिए मेने यहां पर एमटीआर पैकेट का यूज किया है। आप चाहे तो डोसे के घोल भी ले सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *