How to make fermented khaman dhokla recipe

khaman dhokla

Khaman dhokla

About Khaman dhokla (खमण ढोकला के बारे में)

खमण ढोकला को ज्यादातर ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स की  रेसिपी के तौर पर देखा जाता है। यह गुजराती व्यंजन है। जो की बेसन या फिर सूजी से बनाया जाता है। खमण स्वाद में थोड़ा खट्टा व मीठा होता है। इसे हरी चटनी, इमली की चटनी या फिर चाय के साथ परोसा जा सकता है। चूंकि आजकल समय सीमित होने के कारण सभी इंस्टेंट खमण को बनाना और खाना पसंद करते है। परंतु पारंपरिक तौर पर खमण को चावल व अन्य प्रकार की दालों को मिलाकर अन्य सामाग्रियो के साथ इसे खमीर उठाने के लिए रखा जाता था। और फिर खमीर उठने पर इसे बना कर तैयार किया जाता था

 जिसका स्वाद भी बहुत ही लाज़वाब होता है। इंस्टेंट खमण को बनाने के लिए बेसन की फाइन वैरायटी को चुना जाता है। इसमें नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, हींग, ऑयल आदि सामग्रियों को मिलाकर अन्त में ईनो डाल कर भाप में पकाया जाता है। उपर से पानी वाला तड़का डालकर रेडी किया जाता है। इंस्टेंट तरीके से खमण को तैयार करने की विधि सरल और आसान है। परंतु पारंपरिक तरीके से बने खमण के लिए आपको कुछ समय धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। गुजराती व्यंजनों में खमण ढोकला के अलावा ढेबरा, गुजराती कढ़ी, हांडवो, मेथी मुठिया, ऊंघियो, बासुंदी, खखरा व फाफड़ा है।

 इंस्टेंट तरीका हो या पारंपरिक खमण ढोकला को बनाने में बहुत ज्यादा इंग्रेडिएंट्स नही लगते। अंतर सिर्फ इतना है।की इंस्टेंट खमण के लिए किण्वन प्रक्रिया नहीं की जाती। बल्कि पारंपरिक खमण में किण्वन प्रक्रिया के द्वारा ढोकले को तैयार किया जाता है। खमण ढोकला को आम भाषा में खमण भी कहा जाता है। खमण का स्ट्रक्चर बिल्कुल केक के जैसा होता है। इंस्टेंट खमण ढोकला को बेसन ढोकला और येलो कलर होने के कारण इसे येलो ढोकला के नाम से भी जाना जाता है।

 मुझे खमण दोनो तरीकों ही तरीकों से बनाया गया पसंद आता है। फिर चाहे वो बेसन से बनाया गया इंस्टेंट हो। या फिर खमीर उठा कर बनाया हुआ। खमण को सॉफ्ट और फ्लफी बनाने के लिए मुख्यतः तीन प्रकार के लीवनिंग इंग्रेडिएंट्स काम में लिए जाते है। ईनो, बेकिंग सोडा, सिट्रिक एसिड। इन सब में ईनो ही ऐसा लीवनिंग इंग्रेडिएंट्स है।जोकि की खमण को सबसे बेहतर तरह से सॉफ्टनेस देने का काम करता है।पर ईनो को बैटर में डालते समय यदि कुछ एक बातों का ध्यान रखा जाए।

 तो खमण पर्याप्त रूप से सॉफ्ट और फ्लफी बनता है। जैसे की ईनो को बैटर में डालने के बाद इसे बहुत ज्यादा चलाना नहीं है। हल्के हाथों से घुमा कर ग्रीस की हुई प्लेट में निकाल कर तुरंत ही इसे गैस पर बनने के लिए रख देना है। खमण में कुछ लोग इसे येलो कलर देने के लिए हल्दी का यूज करते है। पर यदि हम बेकिंग सोडा और हल्दी का इस्तेमाल साथ करेंगे, तो खमण का कलर गुलाबी हो जाएगा।

यदि आप ईनो का यूज खमण को बनाने के लिए कर रहे है। तो काम में लेने से पहले इसकी तारीक जरूर जांच ले। क्योंकि तारीक निकला हुआ ईनो काम में लेने से यह अच्छी तरह से बैटर को सॉफ्टनेस नही दे पाएगा।और खमण को बनाने में लगा समय और मेहनत दोनो खराब हो सकती है। यदि आपको ये ब्लॉग पोस्ट पसंद आई। तो में आपसे मेरे अन्य ब्लॉग पोस्ट पर जाने के लिए अनुरोध करना चाहूंगी। साइड बार में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करे। और बनाए मेरे साथ एक नई रेसिपी। बिल्कुल नए अंदाज में।

Subtitle (उपशीर्षक)

About Khaman dhokla (खमण ढोकला के बारे में) 

Ingredients (सामग्री) 

How to make khaman dhokla (खमन ढोकला कैसे बनाएं)

Tips and FAQ (टिप्पणी व सवाल)

Ingredients (सामग्री)

चावल – १/२  कप 

उड़द दाल – १/२  कप 

धुली मूंग दाल – १/२  कप 

खट्टा दही – ११/२  कप 

हरी मिर्च – २ बारीक़ कट की हुई 

अदरक – १/४ टीस्पून बारीक़ कट की हुई 

बेकिंग सोडा – १/२ टीस्पून 

आयल – १ बड़ा चमच्च 

नमक- स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर 

नारियल – कद्दूकस किया हुआ 

हरा धनिया – डेकोरेट करने के लिए 

राई – १/२ टीस्पून 

हींग – १/८ टीस्पून 

करी पत्ता

How to make khaman dhokla (खमन ढोकला कैसे बनाएं)

खमन ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले चावल, मूंग दाल और उड़द की दाल को साफ पानी से धो लीजिए। पानी निथार कर किसी कपड़े पर ५ से ६ घंटे के लिए सूखने दीजिए। जब दाल अच्छे से सूख जाए तब इसे मिक्सी में सूजी के जैसा पीस लीजिए। मिश्रण में दही डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। और ढक दीजिए। इसे किसी भी गर्म जगह पर ७ – ८ घंटे के लिए खमीर उठने तक रख दीजिए। ७- ८ घंटे हो चुके है। बैटर में खमीर भी उठ चुका है। अब दूसरी और एक बाउल में रिफाइंड ऑयल लीजिए। इसमें बेकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। इस मिक्सचर को खमण के बैटर में डाल दीजिए। साथ ही में कट की हुई अदरक, हरी मिर्च और नमक भी डाल दीजिए। सभी को अच्छे से मिक्स कर दीजिए। दूसरी और एक थाली लीजिए। इसे ऑयल लगा कर अच्छे से ग्रीस कर लिजिए। खमण के बैटर को ग्रीस की हुई थाली में ट्रांसफर कर दीजिए। किसी बड़े बर्तन में पानी लीजिए। इसमें एक पानी से भरी हुई कटोरी रख दीजिए। उस कटोरी के उपर खमण वाली थाली को रख दीजिए। और गैस की फैल को ऑन कर दीजिए। तेज़ आंच पर १० -१५  मिनट के लिए पकने दीजिए। ढक्कन हटा कर खमण को चेक कर लीजिए। एक चाकू लीजिए इसे चाकू में डाल कर देखिये, यदि चाकू पूरी तरह से क्लीन निकलता है। इसका मतलब खमण पक चुका है। यदि चाकू क्लीन नही निकलता, तो ढक्कन को फिर से लगा दीजिए। और इसे कुछ मिनट और पकने दीजिए। खमण के रेडी होने पर गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। थाली को बाहर निकाल लीजिए। इसके उपर लाल मिर्च पाउडर, कद्दूकस किया हुआ नारियल और हरा धनिया की परत बिछा दीजिए। और चाकू से इसे पीसेस में कट कर लीजिए। चलिए अब तड़के की तैयारी करते है।

For tadka (तड़के के लिए)

खमण पर तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक पैन लीजिए। इसमें ऑयल डाल दीजिए। ऑयल के गर्म होने पर इसमें राई डाल कर तड़का लीजिए। अब इसमें हींग डाल दीजिए। साथ ही में इसमें कड़ी पत्ता भी डाल दीजिए। तड़का रेडी है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। और तड़के को खमण पर चारों तरफ अच्छी तरह से फैला लीजिए। पीसेस किए हुए खमण को प्लेट में परोस दीजिए। इसे हरी चटनी या फिर सॉस के साथ परोसिए।

Tips (टिप्पणी)

ज्यादा मात्रा में खमण बनाने के लिए दी गयी सामग्री को कम या ज्यादा कर सकते है।

FAQ (सवाल)

क्या खमीर उठा कर बनाया गया भोजन स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता ?

ऐसा नहीं है, खमीर उठा कर बनाया गया भोजन पेट के लिए काफी अच्छा  होता है। इससे हमें कई तरह के पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। कब्ज़ जो की आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। इसके द्वारा उससे भी निजात पायी जा सकती है।  

क्या सर्दी के मौसम में किण्वन प्रक्रिया द्वारा भोजन बनाया जा सकता है?

हाँ, बिलकुल बनाया जा सकता है। ठन्डे मौसम में किण्वन प्रक्रिया के लिए बैटर को अच्छे से चारो तरफ से कपड़े से कवर कर दे। इसके बाद इसे किसी गरम स्थान पर रख दे। जिससे की किण्वन आसानी से हो सके। परन्तु सर्दी में समय ज्यादा लग सकता है। 

भोजन में किण्वन हो चूका है इसका पता कैसे चलेगा?

यदि आप पहली बार किण्वन द्वारा ढोकला बना रहे है। तो कुछ समय बाद ढोकले का बैटर हल्का हो कर फूल  हो जायेगा। और चम्मच से हिलाने पर इसमें नीचे की तरफ जाली दिखाई देगी। जिससे आप अनुमान लगा सकते है। की बैटर में किण्वन हो चूका है। और यह ढोकला बनाने के लिए उपयुक्त है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *