How to make Chocolate toffee

Chocolate Toffee

chocolate toffee

About chocolate toffee (चॉकलेट टॉफी रेसिपी के बारे में)

चॉकलेट टॉफी खाने में बड़ी ही मजेदार लगती है। और बच्चो को तो वैसे ही चॉकलेट और टॉफी का बहुत शौक होता है। पर चॉकलेट टॉफी बनाते समय। हमारे मन में सबसे पहले यही खयाल आता है। की इसके लिए हमें चॉकलेट कंपाउंड का यूज करना पड़ेगा।

 चॉकलेट टॉफी को हम बिना कंपाउंड के भी बना सकते है। हम सभी के घर में बोर्नविटा या दूध में डाला जाने वाला कोई चॉकलेटी फ्लेवर तो मिल ही जाता है। बस इसी का यूज करके हम बच्चो के लिए बहुत ही बढ़िया टॉफी रेडी कर सकते है।

 इसको बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नही लगती। बस १० मिनट में हम घर पर ही बढ़िया सी चॉकलेट टॉफी बना सकते है। चॉकलेट टॉफी को आराम से १ हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। जब मन करे खाए और खिलाए।

 चॉकलेट टॉफी में थोड़े से ड्राई फ्रूट्स मिला दिए जाए। तो यह बिल्कुल मार्केट जैसी बनती है। जैसे को कट किए हुए काजू, बादाम और थोड़े से किशमिश से चॉकलेट टॉफी का स्वाद बहुत बेहतरीन हो जाता है। घर पर बनने वाली टॉफी की सबसे अच्छी बात यह होती है। को हम इसमें मीठे की क्वांटिटी को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते है।

चॉकलेट टॉफी को चॉकलेट्स मोल्ड में सेट किया जा सकता है। नही तो इसे हाथ से भी मनचाहे आकार में बनाया जा सकता है। तो चलिए चाकलेट टॉफी को बनाना शुरू करते है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About chocolate toffee (चॉकलेट टॉफी रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make chocolate toffee(चॉकलेट टॉफी कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मिल्कमैड – ३ टेबलस्पून 

चीनी- २ टीस्पून 

दूध-४ टेबलस्पून

कोको पाउडर-१ टेबलस्पून

बटर-१ टेबलस्पून

बोर्नविटा-१ टेबलस्पून

बादाम -२ टेबलस्पून

How to make chocolate toffee(चॉकलेट टॉफी कैसे बनाए)

एक पैन में मिल्कमैड के साथ में दूध और चीनी मिला कर इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए। तब इसमें कट किए हुए बादाम डाल दीजिए। अच्छे से मिक्स कर दीजिए। अब इसमें  कोको पाउडर, बोर्नविटा और बटर मिलाकर इसे अच्छे से धीमी आंच पर तब तक चलाते रहे। जब तक यह मिश्रण कड़ाही न छोड़ दे। जब यह मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे। तब इसे एक प्लेट में निकाल ले। और इसे मनचाहे शेप में बना ले। और रैपिंग पेपर में रैप करके फ्रिज में स्टोर कर दे।

Tips (टिप्पणी)

चॉकलेट टॉफी को बनाते समय आप इसमें कोई भी मनपसंद चॉकलेट फ्लेवर का यूज कर सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *