How to make chocolate brownie

Eggless Browine

eggless brownie

About eggless brownie recipe(एगलेस ब्राउनी  रेसिपी के बारे में)

एगलेस ब्राउनी एक अद्भुत चॉकलेट फ्लेवर का केक है।   बिना अंडे के बनाई जाने वाली यह ब्राउनी शाकाहारी लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसका स्वाद न केवल लाजवाब होता है बल्कि यह बनाना भी बहुत आसान है।

 इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे मैदा, कोको पाउडर, चॉकलेट ब्राउनी, चीनी, दूध, और मक्खन हर रसोई में आसानी से मिल जाती है।  एगलेस ब्राउनी की खासियत इसका नम और गूई टेक्सचर है, जो हर बाइट में आपको चॉकलेट की गहराई का अहसास कराता है।

 इसे बनाते समय आप वनीला एसेंस और चॉकलेट चिप्स भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतरीन हो जाता है। यह ब्राउनी हर अवसर के लिए उपयुक्त है, चाहे वह बच्चों की जन्मदिन पार्टी हो या फिर किसी खास मौके पर मिठाई की आवश्यकता।

इसके अलावा, इसे आप विभिन्न टॉपिंग्स के साथ परोस सकते हैं, जैसे कि वनीला आइसक्रीम, व्हिप्ड क्रीम, चॉकलेट सॉस या नट्स। एगलेस ब्राउनी की सुगंध और स्वाद आपके मुंह में पानी ला देंगे और एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे।

यह ब्राउनी बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है, जो हर चॉकलेट प्रेमी को संतुष्ट करती है। इसकी एक और खास बात यह है कि यह स्वास्थ्य के प्रति सचेत लोगों के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है। आप इसमें चीनी की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं और इसे बिना किसी गिल्ट के खा सकते हैं।

कुल मिलाकर, एगलेस ब्राउनी एक चॉकलेटी वॉलनट केक है। जो हर किसी के दिल में अपनी जगह बना लेती है। यह स्वाद, टेक्सचर और सुगंध का एक परिपूर्ण मेल है, जो हर मौके को खास बना देता है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About eggless brownie recipe(एगलेस ब्राउनी  रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make eggless brownie (एगलेस ब्राउनी कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

डार्क चॉकलेट- ६५ ग्राम

पीसी चीनी- १/२ कप और १ टीस्पून 

बेकिंग पाउडर- १ टीस्पून 

बटर- ५० ग्राम

मैदा- १/२ कप, २ टीस्पून और २ टेबलस्पून

वैनिला एसेंस- ४-५ बूंदे

काजू- गार्निश करने के लिए

मिल्क- १/४ कप

How to make eggless brownie (एगलेस ब्राउनी कैसे बनाए)

एगलेस चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले बटर को मेल्ट कर लीजिए। इसमें डार्क चॉकलेट डाल कर इसे मिक्स कर दीजिए। जब इसमें चॉकलेट पूरी तरह से घुल जाए। तब इसमें पीसी चीनी डाल कर इसे भी मिक्स कर दीजिए। अब एक अलग बाउल लीजिए। इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर डाल कर मिक्स कर दीजिए। अब इसमें मैदे वाला मिश्रण डालिए।

साथ ही में दूध डाल कर इसे मिक्स कीजिए। ताकि इसमें कोई गांठ न रहे। अब लास्ट में इसमें वैनिला एसेंस डाल दीजिए। एक चौकोर केक टीन लीजिए। इसे ऑयल से अच्छे से ग्रीस कर लीजिए। इसमें ब्राउनी वाला मिक्सर डाल दीजिए। और उपर से काजू से गार्निश कर दीजिए। पहले से प्रिहीट ओवन में १८० डिग्री पर २०-२५ मिनट के लिए बेक कर दीजिए। ब्राउनी को ठंडा होने दीजिए। इसे पीसेस में कट कर दीजिए। और चॉकलेट सॉस से गार्निश कर दीजिए।

Tips (टिप्पणी)

ब्राउनी के लिए चॉकलेट को मेल्ट करते समय आप पहले बटर को मेल्ट करे क्योंकि डायरेक्ट चॉकलेट डालने से चॉकलेट जल सकती है। 

 

ब्राउनी को वॉलनट से गार्निश किया जाता है। पर यदि आपके पास वॉलनट नही है। तो आप इसे काजू से भी गार्निश कर सकते है। यह भी अच्छा स्वाद देता है। 

 

एग ब्राउनी के लिए आप एग को अच्छे से फैट लीजिए। जब यह अच्छा झागदार हो जाए। तब इसमें धीरे धीरे करके पीसी चीनी डालिए और इसे फेटिए। अब लास्ट में इसमें बटर और चॉकलेट वाला मिश्रण डालिए। और आगे के स्टेप्स वैसे ही फॉलो करे।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *