garlic chutney made with spices

Garlic chutney

garlic chutney

About garlic chutney (लहसुन की चटनी के बारे में)

लहसुन की चटनी जैसा की नाम से ही विदित है। इस चटनी का मेन इंग्रेडिएंट ही लहसुन है। साथ ही में इसमें साबुत लाल मिर्च को मिला कर इसे तीखा स्वाद दिया जाता है। लहसुन की चटनी मार्किट में पैक के रूप में भी मिलती है। जिसे खोल कर डायरेक्ट यूज़ किया जा सकता है। और यदि घर पर बनाने के बात हो तो बहुत ही सरल विधि से इसे तैयार किया जा सकता है। जब जिक्र राजस्थान के मशहूर भोजन दाल बाटी का हो। तो वह पर  को साइड डिश के रूप में दाल और बाटी के साथ परोसा जाता है।

जिससे इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। पर दाल बाटी के अलावा इसे डोसा के बीच में फिलिंग करने में और इंडियन ब्रेकफास्ट पकौड़ा , पराठा, प्लेन पराठा,इडली के साथ खाया जा सकता है। इस चटनी की सबसे अच्छी बात इसकी स्टोरेज लाइफ है। कम से कम इसे ८-१० दिनों के लिए स्टोर किया जा सकता है। पारम्परिक तौर पर चटनी को सिलबट्टे पर या स्टोन स्लैब पर पिस  कर बनाई जाती थी। जो की काफी समय और मेहनत लेती थी। पर आज के समय में इसे चंद मिनटों में मिक्सी में तैयार किया जा सकता है। बहुत ही इजी और सिर्फ २ इंग्रेडिएंट्स के साथ ही गार्लिक चटनी को रेडी कर सकते है। लहसुन की चटनी के अलावा और भी बहुत सी चटनी है। जिसे की घर पर बहुत ही इजी वे में ट्रॉय किया जा सकता है। जैसे की – नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी, अमला चटनी आदि।

Subtitle (उपशीर्षक)

about garlic chutney (लहसुन की चटनी के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make garlic chutney (लहसुन की चटनी कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (४०-४५ मिनट)  (५-६ व्यक्तियों के लिए)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

लहसुन – २५० ग्राम 

साबुत लाल मिर्च – २५० ग्राम  

जीरा – १/२ टीस्पून 

अदरक – ५० ग्राम 

आयल – १५० ग्राम 

हींग – १/४ टीस्पून 

दही – २०० ग्राम 

नमक – १ टीस्पून 

हल्दी – १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १ टीस्पून

How to make garlic chutney (लहसुन की चटनी कैसे बनाये)

लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को साफ़ कर ले।  ग्राइंडर में लहसुन, जीरा,साबुत लाल मिर्च और अदरक को ग्राइंडर में  ग्राइंड करके फाइन पेस्ट बना लेंगे। एक नॉनस्टिक कढ़ाई में आयल को गरम करके इसमें हींग डाल रहे है। इसमें लहसुन वाला फाइन पेस्ट जिसे हमने पहले ग्राइंडर में ग्राइंड  किया है। डाल रहे है। अच्छे से तेज आंच पर २  मिनट के लिए चलाएंगे। अब गैस की आंच को मध्यम करके १५ -२० मिनट चटनी को स्पैचुला से अच्छे से चलाएंगे।  अब इसमें दही को मिक्स करेंगे। दही के मिक्स होने पर हल्दी,नमक और धनिया पाउडर डाल देंगे। ढक्कन लगा कर गैस की आंच को धीमी कर देंगे। और चटनी को पकने देंगे। १५ मिनट हो चुके है। ढक्कन हटा कर देख लेते है। चटनी में से ऑयल छूट चूका है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर देते है। तैयार है स्पाइसी लहसुन की चटनी। इसे आप पराठा,प्लेन पराठा , दाल बाटी किसी के भी साथ परोस सकते है।

Tips (टिप्पणी)

लहसुन की चटनी को ६-७ दिन के लिए आसानी से फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। 

चटनी का पेस्ट स्मूथ होना चाहिए 

ऑयल की क्वांटिटी को आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते है। 

चटनी में दही डालने से कलर अच्छा रहता है। दही का यूज़ चटनी में खटाई के लिए किया है। यदि आप ज्यादा खटाई पसंद करते है। तो निम्बू भी चटनी में डाल सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *