Fruit custard very easy and instant recipe

Fruit custard

Fruit custard

About fruit custard (फ्रूट कस्टर्ड के बारे में)

फ्रूट कस्टर्ड बहुत ही डिलीशियस और क्रीमी डिजर्ट है। जो की कस्टर्ड पाउडर को मिलाकर बनाया जाता है। ढेर सारे फ्रूट का मज़ा कस्टर्ड में बहुत ही बेहतरीन स्वाद देता है। फ्रूट कस्टर्ड को सर्दी या गर्मी किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। फ्रूट कस्टर्ड में मैंने अलग- अलग तरह के फ्रूट्स सेव, अंगूर ,केला, चीकू, अनार आदि का इस्तेमाल किया है। इसे बनाने में फ्रूट्स का चुनाव अपनी मनपसंद के अनुसार किया जा सकता है। यहाँ मेने कस्टर्ड मिल्क  में फ्रूट्स के अलावा ड्राई फ्रूट और चेरी का भी यूज़ किया है। ज्यादातर कस्टर्ड पाउडर  में अण्डा का उपयोग किया हुआ रहता है। पर यहाँ पर हम एग्ग्लेस और वैनिला फ्लेवर वाले कस्टर्ड पाउडर का यूज़ कर रहे है। जो की कॉर्नफ्लोर से बना होता है। इस को बनाना बहुत ही सिंपल होता है। बस! कुछ स्टेप्स का ध्यान रखा जाये तो बहुत ही टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड को तैयार किया जा सकता है। कस्टर्ड को मार्किट से खरीदने के बजाय इसे घर पर भी तैयार किया जा सकता है। यह स्वीट रेसिपी बनाने में जितनी सिंपल है। खाने में उससे भी ज्यादा अमेजिंग। इसे बच्चो की पार्टी या फैमिली  गेट-टू -गेदर में बिना किसी सोच-विचार के तैयार किया जा सकता है। यहाँ पर में  कस्टर्ड के अलावा मीठे में अपनी और भी रेसिपीज को शेयर कर रही हु। जैसे की सेवइयां खीर, चावल की खीर , मूंगदाल का हलवा

Subtitle (उपशीर्षक)

about fruit custard (फ्रूट कस्टर्ड के बारे में)

ingredients (सामग्री) 

how to make fruit custard (फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (४०-४५ मिनट) (४ व्यक्तियो के लिए)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

दूध – २ लीटर 

कस्टर्ड पाउडर – ४ टीस्पून 

शक्कर – १०० ग्राम 

बनाना – २ 

सेव -२ 

चीकू – २ 

अनार –

अंगूर- १ गुच्छा 

केसर के धागे – ४-५ 

इलायची पाउडर

ड्राई फ्रूट 

काजू- २ टेबलस्पून 

किश्मश -१ टेबलस्पून 

चेरी – १ टेबलस्पून

How to make fruit custard (फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाये)

फ्रूट कस्टर्ड को बनाने के लिए एक वेसल में फुल फैट मिल्क को गरम होने के लिए रख देते है। दूध में बॉईल आ चूका है। दूसरी और थोड़े से गुनगुने दूध में कस्टर्ड पाउडर को घोल कर रख रहे है। ध्यान रहे दूध में कोई गांठ नहीं रेहनी चाहिए। दूध में कस्टर्ड को मिक्स कर रहे है। और इसे स्पैचुला से लगातार चला रहे है। अब इसमें इलायची पाउडर,शक्कर और केसर के कुछ धागे ऐड कर रहे है। इसे थोड़ी देर और चलाएंगे। जब तक की शक्कर का पानी दूध में सेट नहीं हो जाता। दूध गाढ़ा हो चूका है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर रहे है। और इसे ठंडा होने देते है। दूसरी और सभी फ्रूट्स को छोटे- छोटे पीसेज कर लेते है। और इसे ठन्डे दूध में ऐड कर रहे है। साथ ही में थोड़े से ड्राई फ्रूट काजू ,किशमिश और चेरी मिक्स कर रहे है। ठन्डे -ठन्डे फ्रूट कस्टर्ड को सर्व कर सकते है।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

कस्टर्ड को बनाने में हमेशा फुल फैट मिल्क का ही यूज़ करे। जिससे की कस्टर्ड का टेस्ट और टेक्सचर दोनों ही रिच रहेगा। 

शक्कर की क्वांटिटी को आप अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है। 

फ्रूट्स को पहले से कट करके न रखे। नहीं तो फ्रूट्स काले पड़ जायेंगे। 

फ्रूट्स को मिक्स करने से पहले कस्टर्ड  दूध को अच्छी तरह से ठंडा कर ले.गरम दूध में फ्रूट्स को ऐड ना करे। 

खट्टे फ्रूट्स के अलावा इसमें दूसरे किसी भी फ्रूट्स का यूज़ किया जा सकता है। 

कस्टर्ड में ड्राई फ्रूट्स या फ्रेश फ्रूट को आप क्वांटिटी को अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।

 FAQ (सवाल)

क्या दूध को कस्टर्ड पाउडर डालने के बाद छोड़ा जा सकता है ?

बिलकुल भी नहीं ,दूध में कस्टर्ड को मिक्स करते ही इसे एक मिनट के लिए भी नहीं छोड़ना है। नहीं तो दूध लग सकता है।  लगातार चलाते रहना है। इसी तरह से शक्कर को मिक्स करने के बाद भी दूध को बराबर हिलाते रहे। कस्टर्ड को और भी ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए इसमें मैंगो या वनीला फ्लेवर वाली आइसक्रीम को भी ऐड किया जा सकता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *