egg curry recipe with simple and easy method

Egg Curry

EGG CURRY

About egg curry (अंडा करी के बारे में)

ढाबा स्टाइल अंडा करी को इंस्टेंट पोट या स्टोव गैस दोनों पर बनाया जा सकता है इसे बनाने में बहुत अधिक समय नहीं लगता। अंडा करी अंडा को बॉईल करके बनाई जाती है। इसे टमाटर और प्याज की ग्रेवी में पकाया जाता है साथ ही इसमें कुछ मसाले मिलाए जाते हैं जिससे कि यह खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। घर पर बनने वाली इजी सी अंडा करी रेसिपी में डाले जाने वाले मसाले आपको ढाबा स्टाइल अंडा करी की याद जरूर दिलाएंगे। अंडा करी को रोटी, प्लेन पराठा, प्लेन राइस या फिर जीरा राइस के साथ में सर किया जा सकता है।

 यदि मैं यह कहूं कि इंडियन हाईवे की शान ही यहां के रोड साइड ढाबे हैं तो यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि सड़क पर गाड़ी चलाते हुए हम हमेशा हम उस स्वाद को खोजना पसंद करते हैं जिसे हम हमेशा याद रख सके या फिर बार-बार बाहर जाकर उसी स्वाद का आनंद उठा सकें। अंडा करी को बनाने का मैथड दूसरी इंडियन करी को बनाने की जैसा ही है। क्योंकि अधिकतर ऐसा देखा जाता है। की अलग- अलग तरह को करी को बनाने की शुरुआत टमाटर और प्याज की ग्रेवी से ही की जाती है।

अंडे में  उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है तो आप इसे अपने डेली मेन्यू रेसिपीज में शामिल कर सकते हैं। अंडा करी बनाने के लिए हमें सबसे पहले फ्रेश अंडो का चुनाव करना होगा।

पहचान– अंडे फ्रेश है या नहीं इसकी पहचान करने के लिए एक ग्लास पानी लीजिए। इसमें एक अंडर डाल दीजिए। यदि अंडा फ्रेश है तो वह पानी के ग्लास में नीचे जा करके बैठ जाएगा। और यदि अंडा कुछ दिन पुराना है तो पानी में ऊपर ही तेरता रहेगा। इस तरीके से आप अंडों की पहचान कर सकते हैं। और फ्रेश अंडे से अंडा करी बना सकते हैं।

ढाबा स्टाइल अंडा करी को मैन डिश में सर्व किया जा सकता है और साइड डिश के तौर पर इसके साथ रायता आदि को परोसा जा सकता है।

अंडों की बारे में अक्सर यह कंफ्यूजन बना रहता है कि यह वेज है या नॉनवेज पर यदि आप किचन में पहली बार अंडा करी बना रही है। तो घबराएं नहीं यह बनाने में बहुत ही आसान है और आप पहली ही ट्राई में इसे बहुत ही लाजवाब बनाने वाले हैं। बस तैयार रहें सूची में दी गई सामग्रियों के साथ।यदि अंडा करी का ब्लॉग पोस्ट आपको अच्छा लगा तो इस प्रकार की और भी धांसू रेसिपीज को पढ़ने के लिए मेरी अन्य पोस्ट पर जरूर जाएं और डिलीशियस रेसिपीज को बनाना ना भूलें लिंक साइड बार में दिया गया है।

Subtitle (उपशीर्षक)

About egg curry (अंडा करी के बारे में)

Ingredients (सामग्री) 

How to boil eggs (अंडों को कैसे बॉईल करें)

How to make egg curry (अंडा करी कैसे बनाएं)

Time of preparation and cooking (बनने व पकाने में लगने वाला समय) (१ घंटा)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

टमाटर- २ बड़े 

अदरक – १ टीस्पून 

लहसुन – १५–२०

प्याज- २ मीडियम

नमक- स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर- ३/४ टीस्पून 

हल्दी- १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर- १ टीस्पून 

गरम मसाला – १/२ टीस्पून 

उबले अंडे- ५

How to boil eggs (अंडों को कैसे बॉईल करें)

अंडो को बॉईल करने के लिए एक बड़ा बाउल लीजिये। इसमें पानी डाल दीजिए। अंडे पानी में अच्छी तरह से सेट हो जाये इतना पानी होना चाहिए।  जब पानी थोड़ा सा बॉयल हो जाए। गैस की फ्लेम को कम कीजिए। अब इसमें स्पून की हेल्प से एक एक करके सभी अंडो को धीरे धीरे डाल दीजिए। गैस की फ्लेम को तेज़ कर दीजिए। १०–१२ मिनट में अंडे बॉयल हो जाएंगे। गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। अंडा करी बनाने के लिए अंडे बॉयल हो चुके है।

How to make egg curry (अंडा करी कैसे बनाएं)

अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लिजिए। इसी तरह से टमाटर की प्यूरी बना लिजिए। एक नॉनस्टिक कड़ाही लीजिए। इसमें ऑयल डाल कर गरम कीजिए। गरम होने पर इसमें अदरक और प्याज वाला पेस्ट डाल दीजिए। इसे लाइट ब्राउन होने तक पकाइए। अब इस पेस्ट में टमाटर प्युरी ऐड कर दीजिए। प्युरी को ऑयल के छुटने तक पकाइए। अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाइए। सभी को मिक्स कर दीजिए। अब इसमें थोड़ा सा पानी डाल दीजिए। पानी डाल कर इसे तेज आंच पर २–३ उबाल आने दीजिए। गैस की फ्लेम को कम कर दीजिए। ग्रेवी को थोड़ा गाढ़ा होने दीजिए। दूसरी और अंडो को २ भागों में विभाजित कर लिजिए। ग्रेवी के गाढ़ा होने पर इसमें अंडे डाल दीजिए। २–५ मिनट तक पकाइए। उपर से गरम मसाला और हरे धनिए से डेकोरेट कर लीजिए। अंडा करी रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

यदि आप और भी ज्यादा स्पाइसी अंडा करी खाना चाहते है। तो आप इसमें साबुत गरम मसाले जैसे की तेजपत्ता, लॉन्ग,काली मिर्च डाल सकते है। 

मसालों की क्वांटिटी को आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *