Dal puri | how to make sindhi dal puri recipe

Sindhi cuisine dal pudi recipe

dal puri

दाल पूड़ी एक सिंधी क्यूज़ीन है। इसमें दाल के साथ पूड़ी को सर्व किया जाता है। पर यह दाल साधारण दाल नहीं होती। पूड़ी को मसाले वाली दाल के साथ खाया जाता है। दाल पूड़ी को बनाना बहुत ही आसान है। और खाने की तो बात ही क्या की जाए। यदि आप वही रोज़ – रोज़ वही पराठा खा कर बोर हो गए है। तो इस बार ब्रेकफास्ट में दाल पूड़ी को जरूर ट्राई करे। मुझे यकीन है। की एक बार खाने के बाद यह हमेशा के लिए आपके ब्रेकफास्ट मेन्यू में शामिल हो जायेगी। मसाले वाली दाल के साथ गर्म– गर्म फुली हुई कुरकुरी पूड़ी बनाई जाए। तो कहना ही क्या।

 मुझे आज भी याद है। जब कॉलेज जाने से पहले मम्मी हम सब के लिए ब्रेकफास्ट में मसाले वाली दाल और गर्म–गर्म पूड़ी बना कर देती थी। क्या दिन थे वो भी। जब तक हमारी पुरानी यादों में खाने का जिक्र ना हो। तब तक पुरानी बातों के बारे में बात करने से मज़ा नही आता। ऐसी कोई भी डिश जिसका स्वाद हमारे जुबां पर बैठ जाए। फिर उसकी तारीफ करना तो हम कभी भूलते ही नही।फिर चाहे वो घर का खाना हो, चाहे बाहर का। दाल पूड़ी गर्म – गर्म खाने में जितनी टेस्टी लगती है। उतना मज़ा इसे ठंडा खाने में नही आता।

 मैं यहां पर आप के साथ हम सबकी फेवरेट ब्रेकफास्ट दाल पूड़ी की रेसिपी शेयर कर रही हूं। दाल पूड़ी बनाने के लिए मेंने यह पर मूंग दाल को कुकर में पका लिया है। इसके बाद इस में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसालों को परत बिछा कर इस पर छोंक लगाया है। फिर इसे सर्व किया है। मसाले वाली दाल को बनाने के लिए हमे पहले से ही ऐसे बर्तन का चुनाव करना होता है। जिस में छोंक लगा कर हम डायरेक्ट ही सर्विंग टेबल पर रख दे।  क्योंकि छोंक के बाद इसे स्पून से हिलाते ही सारा मसाला एक साथ मिक्स हो कर दाल का स्वाद साधारण हो जायेगा।

 मसाले वाली दाल के साथ पूड़ी परफेक्ट होती है। पर हेल्थ कांशियस लोग इसे रोटी, पराठा के साथ भी खा सकते है। वैसे तो पूड़ी आटे के साथ बनाई जाती है। पर यदि इसमें थोड़ी सी सूजी मिला दी जाए। तो यह पूड़ी ना सिर्फ खाने में स्वाद लगती है। बल्कि कुरकुरी भी लगती है। जैसा की हम सभी जानते है। दालें जो की प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती है।

इसके साथ ही इसमें आयरन, मैग्नीशियम और जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दालें खाने में हल्की और सुपाच्य होती है। परंतु बार–बार एक ही दाल कौन खाए। इसीलिए इस बार ट्राई करे मसाले वाली दाल और पूड़ी। यकीनन आपकी ये रेसिपी बहुत पसंद आएगी। इसी तरह की मेरी और भी रेसिपीज को फॉलो करने के लिए साइड बार में दिए गए लिंक पर क्लिक करे। पढ़े और बनाए। आपकी पसंदीदा रेसिपी मेरे साथ।

 Subtitle (उपशीर्षक)

About dal pudi (दाल पूड़ी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make masala dal (मसाला दाल कैसे बनाए)

Preparation time(बनने में लगने वाला समय)

Tips and FAQ( टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मूंग मोगर– १५० ग्राम 

नमक – स्वादानुसार

हल्दी – १/२ टीस्पून  

पानी

प्याज – २ मध्यम साइज के 

टमाटर– २ मध्यम साइज के 

हरी मिर्च – ४  

लाल मिर्च पाउडर– १  टीस्पून 

धनिया पाउडर– १  टीस्पून 

गरम मसाला – १ टीस्पून 

अमचूर पाउडर– १  टीस्पून 

हरा धनिया – डेकोरेट करने के लिए 

छोंक के लिए

ऑयल– १०० ग्राम 

हींग– १/२ टीस्पून 

जीरा– १ टीस्पून

How to make masala dal (मसाला दाल कैसे बनाए)

मसाला दाल बनाने के लिए मूंग मोगर दाल को २ बार साफ पानी से धो कर १५–२० मिनट के लिए भिगो दीजिए। एक प्रेशर कुकर लीजिए। इसमें दाल, नमक, हल्दी और पानी मिला कर ३–४ सीटी लगवा दीजिए। कुकर को ठंडा होने दीजिए। ढक्कन को हटा दीजिए। दूसरी ओर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक टुकड़ों में कट कर लीजिए। दाल को एक बड़े बाउल में निकाल दीजिए। इस पर प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को अच्छे से फैला दीजिए। ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर को भी दाल पर डाल कर अच्छे से फैला दीजिए। बारीक कट किया हुआ हरा धनिया भी डाल दीजिए। छोंक लगाने के लिए एक पैन में ऑयल को गरम कीजिए। ऑयल के गर्म होने पर इसमें जीरा और हींग डाल कर गर्म– गर्म ऑयल को दाल पर चारों तरफ अच्छे से फैला दीजिए। पूड़ी, पराठे या रोटी संग परोसिए। मसाला दाल रेडी है।

Tips( टिप्पणी)

दाल में मसालों को आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते है।

दाल को परोसते समय आप इसे स्पून से ऊपर नीचे मिक्स न करे। बल्कि इसे बाउल में इस तरह से डालें, की छोंक उपर ही दिखे। 

छोंक को दाल में इस तरह से लगाए की चारों तरफ बराबर ऑयल दिखे। दाल का कोई भी पोर्शन छूटे नहीं।

Ingredients (सामग्री)

how to make pudi (पूड़ी कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

आटा 

सूजी 

नमक– स्वादानुसार 

ऑयल

पानी

How to make pudi (पूड़ी कैसे बनाए)

पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक परात लीजिए। इसमें आटा, सूजी और नमक को मिक्स कर दीजिए। पानी की सहायता से रोटी से थोड़ा टाइट आटा गूंथ लीजिए। गूथे हुए आटे को १० मिनट के लिए कपड़े से ढक कर रख दीजिए। १० मिनट होने पर आटे को अच्छे से एक बार फिर से मिक्स कर दीजिए। पूड़ी बनाने जितनी एक ही नाप की लोई तोड़ लीजिए। लोई को चकले पर बेलन की सहायता से गोल– गोल छोटी–छोटी पूड़ी बेल लीजिए। दूसरी ओर एक कड़ाही लीजिए। इसमें पूड़ी को तलने जितना ऑयल डाल दीजिए। ऑयल के अच्छा सा गरम होने पर पूड़ी को इसमें डाल दीजिए। कड़छी की सहायता से पूड़ी को हल्का– हल्का दबा कर अच्छी सी फूला लीजिए। और टिश्यू पेपर पर निकाल लीजिए। ताकि पूड़ी का एक्सेस ऑयल रिमूव हो जाए। गरम–गरम पूड़ी दाल के साथ परोसें जाने के लिए रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

पूड़ी खाने में कुरकुरी लगे इसीलिए हमने आटे में थोड़ी सी सूजी मिलाई है।

यदि ऑयल ज्यादा गर्म हो गया है। तो गैस की फ्लेम को २-३ मिनट  के लिए ऑफ कर दे। और ऑयल को पुन: आपने टेंपरेचर पर आने दे।

ध्यान रखे की पूड़ी में ज्यादा मात्रा में सूजी मिलाने से पूड़ी भारी हो जाएगी। और आयल में जाने के बाद पूड़ी फूल नहीं पायेगी। अत: सूजी की मात्रा को आप अपने हिसाब से डालें।

FAQ (सवाल)

ऑयल की हिट को कैसे चेक करे?

पूड़ी तलते समय ध्यान रखने योग्य बात यही है। ऑयल की हिट को चेक करना। इसके लिए पूड़ी डालने से पहले आप इसमें एक छोटा सा आटे का  टुकड़ा ऑयल में डाल कर देखे। यदि आस –पास आपको छोटे बुलबुले उठते हुए दिखे। इसका मतलब यह ऑयल पूड़ी को फ्राई करने के लिए परफेक्ट है। 

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *