bajra roti ten minutes gluten free recipe

Bajra roti

bajra roti

About bajra roti (बाजरा रोटी के बारे में)

 बाजरा को इंग्लिश में pearl millet , कन्नड़ में इसे sajje और तमिल में इसे kambu के नाम से भी इसे जाना जाता है।  सर्दियों के मौसम में विशेष रूप से खाया जाने वाला बाजरा रोटी शरीर के लिए एक सम्पूर्ण भोजन है। बाजरा रोटी को बाजरा भाकरी भी कहा जाता है। बाजरा रोटी एक लौ फैट और ग्लूटेन फ्री रेसिपी है।  वैसे तो बाजरा रोटी सिंपल भी बनायीं जाती है। और खाने में भी अच्छी लगती है। पर यदि इसमें हरी प्याज़ ,पालक हरी मिर्च के साथ मसालों को मिला दिया जाये। और फिर खाया जाये तो इसका स्वाद पराठे से भी दुगुना बढ़ जाता है। सिंपल बाजरा रोटी को दाल या किसी भी सब्ज़ी के साथ खाया जा सकता है। पर बात जब सब्जियों से बनी हुई बाजरा रोटी की हो तब इसे अचार,दही या ऐसे भी खाया जा सकता है। बाजरा रोटी को बनाने का तरीका बहुत ही सिंपल होता है। एव सर्दियों में इसे खाने से पेट भरा रहता है व बार- बार भूख का एहसास भी नहीं होता है। बाजरे की रोटी के अलावा इससे और भी बहुत सी रेसिपीज बनायीं जा सकती है। जैसे की बाजरे का खिचड़ा, बाजरे की चकली, बाजरे का पराठा, ढेबरा, मुरुक्कू आदि।

Subtitle (उपशीर्षक)

About bajra roti (बाजरा रोटी के बारे में)

Ingredients( सामग्री)

How to make masala  bajra  roti (बाजरे की नमकीन रोटी कैसे बनाये)

How to make bajra roti ( बाजरा रोटी कैसे बनाये)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (२ व्यक्तियों के लिए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients( सामग्री)

बाजरे का आटा – २५० ग्राम 

हरी प्याज़- ६-७ पुली 

पालक- २०० ग्राम 

प्याज़- १ मध्यम 

हरी मिर्च – २ 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १ टीस्पून 

आयल – १ बड़ा सब्ज़ी वाला स्पून 

पानी

How to make masala bajra roti (बाजरे की नमकीन रोटी कैसे बनाये)

बाजरा रोटी को बनाने के लिए सबसे पहले हम पालक,प्याज़,हरी प्याज़ और मिर्च को अच्छे से धो कर इसे छोटे-छोटे टुकड़ो में कट कर रहे है। एक परात में बाजरे का आटा ले कर इसमें सभी सब्जियों को मिक्स कर देते है। साथ ही में नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल रहे है।  ऑयल डाल कर आटे को अच्छे से हाथ से मिक्स कर देते है। आटे को मिक्स कर दिया है। इसमें पानी डाल कर आटे को अच्छी तरह गूथ लेते है। गुथे हुए आटे से लोई बना लेते है। चकले पर थोड़ा सा सूखा आटा बिखेर कर लोई को रख कर हाथ की सहायता से गोल -गोल रोटी बेल लेते है। थोड़ा सा सूखा आटा और बुरक देते है। दूसरी तरफ गैस पर तवे को गरम होने के लिए रख देते है। थोड़ा सा ऑयल डाल रहे है। रोटी को गरम तवे पर रख देते है।  इस समय गैस की आंच को हमने तेज़ करके रखा है। रोटी एक तरफ से सिक चुकी है  अब इसे दूसरी तरफ से पलटे से पलट कर आयल लगा लेते है। और आंच को मध्यम रख देते है।  इसी तरह से उलट-पलट करके रोटी को मध्यम से धीमी आंच पर सेकना है। गरम- गरम रोटी को तवे पर से उतार कर इसे दही ,चटनी या अचार के साथ परोसा जा सकता है। 

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

बाजरे की रोटी को बनाने के लिए हमने चकले पर हाथों की सहायता से रोटी को बेला है। आप चाहे तो दोनों हथेलियों के सहारे से भी रोटी को बेल सकते है।   

यदि आप बाजरे की रोटी को बनाने में नए है। तो घबराइए नहीं। प्रत्येक अभ्यास के बाद आप रोटी को बनाने  में परफेक्ट होते जायेंगे। 

बाजरे की रोटी को तवे पर सेकते समय ये टूटे नहीं। इसके लिए पलटे से पलटते समय किसी भी तरह की जल्दबाज़ी न करे।

बाजरे की रोटी जल्द ही सूखने लगती है। अतः रोटी को गरम- गरम खा ले नहीं तो कैसरोल में फॉयल में  ढक कर रखे।

How to make bajra roti ( बाजरा रोटी कैसे बनाये)

सिंपल बाजरा रोटी को बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में २५० ग्राम  बाजरे का आटा लेंगे। उसमे १/२ टीस्पून नमक  डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लेंगे। गैस की फ्लेम को ऑन करके इस पर तवा गरम होने के लिए रख देते है। अब चकले पर थोड़ा सा सूखा आटा बुरक कर हाथ की सहायता से गोल-गोल रोटी बेल लेते है। और तवे पर उलट- पलट करके दोनों तरफ से ब्राउन होने तक रोटी को सेक लेते है। गरमा -गरम रोटी को तवे से उतार कर कर इसे राजस्थानी कढ़ी, सब्ज़ी या देसी घी और गुड़ के साथ खाया जा सकता है।

Tips (टिप्पणी)

आटे को बहुत ज्यादा हार्ड या नरम नहीं गुथना है। ज्यादा नरम या हार्ड होने से रोटी बेलने में परेशानी रहेगी। इसलिए बीच का आटा रखना है। 

आटे को गुथने के लिए नार्मल पानी का ही यूज़ करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *