नानखताई बनाने के लिए सफ़ेद बटर का यूज़ किया जा सकता है?
हां, नानखताई बनाने के लिए वाइट या येलो बटर में से किसी का भी यूज़ किया जा सकता है|
नानखताई बेक हो चुकी है? इसका कैसे पता चलेगा?
नानखताई के बेक होने पर अच्छी सी खुशबू आने लगती है| यदि फिर भी किसी तरह का कोई संशय है| नानखताई को बेकिंग ट्रे से निकाल कर ठंडा करके तोड़ कर देख सकते है|
नानखताई के बेक होने पर तुरंत ही उसे हवाबंद डिब्बे में पैक करना है?
नानखताई के बेक होने पर उसे अच्छे से ठंडा होने के बाद ही हवाबंद डिब्बे मे पैक करे|
नानखताई को कितने दिन के लिए स्टोर किया जा सकता है?
मार्किट में मिलने वाली नानखताई को १०-१५ दिन के लिए या एक महीने के लिए स्टोर किया जा सकता है| होममेड नानखताई को ७-१० दिन के लिए स्टोर कर सकते है|
Add a Comment