tomato soup recipe with step by step photos

Tomato Soup

tamatar soup

आमतौर पर सूप को हमेशा खाने के पहले पिया जाता है। ताकि इससे हम भूख खुल कर लगती है। और सेहत की दृष्टि से भी सूप का काफी महत्व होता है। समय की कमी होने के कारण मार्केट में सूप के पैकेट अवेलबल रहते है। जिसे गरम पानी में घोलो एक–दो उबाल आने पर गरमा–गरम सूप का बाउल पीने के लिए रेडी होता है। पर ये सूप पीने में कितना ही स्वादिष्ट लगे।

इसे बनाने में कितना ही कम समय लगे। पर सेहत की दृष्टि से यह हमारे लिए सही नही होता। वजह है। इसमें मिले  खाद्य केमिकल। टमाटर सूप जो की लगभग सभी का फेवरेट होता है। और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नही लगती।

घर पर मिलने वाले कुछ ही इंग्रेडिएंट्स से हम बहुत ही टेस्टी सूप रेडी कर सकते है। टमाटर सूप बनाने के लिए हमे लाल–लाल टमाटर का चुनाव करना चाहिए। टमाटर जितने लाल और रसीले होंगे।

सूप उतना ही अच्छा बनेगा। टमाटर सूप को गरम या ठंडा पिया जा सकता है। पर सूप हमेशा गरम ही पीना अच्छा लगता है। टमाटर सूप को खाने से पहले ऐपेटाइजर के रूप में परोसा जाता है। टमाटर सूप को बनाने का मुख्य घटक टमाटर है।

 जिसे मैंने चुकंदर,प्याज और लहसुन के साथ ब्लेंड करके तैयार किया है। टमाटर सूप को क्रीमी बनाने के लिए इसमें उपर से थोड़ी सी क्रीम ऐड की जा सकती है। जिससे यह पीने में एक दम मलाईदार लगता है। टमाटर सूप को रेसिपी बनाने के लिए में यह पर आपने कुछ सुझाव ऐड कर रही हू। जिससे की आप पहली बार में बहुत ही बढ़िया सूप तैयार कर सकते है।

 टमाटर सूप के लिए टमाटर हमेशा पके हुए होने चाहिए। कच्चे टमाटर से सूप नही बनेगा। सूप में टोस्ट की हुई ब्रेड डालना वैकल्पिक है।  अंत में टमाटर सूप को रेसिपी को पोस्ट करने के साथ–साथ में आपसे मेरी अन्य रेसिपी के संग्रह पर जाने और उन्हें पढ़ने के लिए जोर देना चाहूंगी। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

होममेड मसाला रेसिपीज

सूप रेसिपीज

चॉकलेट, केक,पुडिंग

Subtitle (उपशीर्षक)

About tomato soup (टमाटर सूप के बारे में) 

Ingredients (सामग्री) 

How to make tomato soup (टमाटर सूप कैसे बनाए)

Time of preparation and cooking (बनने में लगने वाला समय)

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

टमाटर– १/२ किलो ग्राम

ब्रेड स्लाइस– ३

चुकंदर– १ छोटा 

प्याज– १ छोटा

लहसून– ५–६ कली 

ऑयल– ब्रेड स्लाइस फ्राई करने के लिए

चीनी– १ टेबलस्पून 

सौंफ– १ टीस्पून 

घी– २ टीस्पून 

कालीमिर्च– स्वादानुसार 

नमक– स्वादानुसार

पानी

How to make tomato soup (टमाटर सूप कैसे बनाए)

सूप बनाने के लिए टमाटर,चुकंदर और प्याज को धो कर छोटे पीसेस में कट कर लीजिए। लहसून को कट कर लीजिए। ब्रेड को चोकर टुकड़ों में कट कर लीजिए। एक पैन लीजिए।इसमें ऑयल गरम होने दीजिए। अब इसमें ब्रेड के टुकड़े डाल दीजिए। इसे फ्राई करके अलग प्लेट में ट्रांसफर कर लिजिए। दूसरी और प्रेशर कुकर में ऑयल डाल दीजिए। इसमें लहसुन और प्याज को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए। पांच कप पानी डाल दीजिए। एक उबाल आने पर इसमें टमाटर, चुकंदर और ब्रेड डाल दीजिए। ३–४ सीटी लगवा दीजिए। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए।

प्रेशर कुकर के ठंडा होने पर बीटर चलाकर सूप को चलनी से छान लीजिए। चीनी नमक और काली मिर्च को मिलाकर उबाल आने दीजिए। एक पैन में घी गर्म कीजिए घी के गर्म होने पर इसमें सौंफ डाल दीजिए। और गरम– गरम सूप के ऊपर सौंफ का तड़का लगा दीजिए। टमाटर सूप रेडी है। टमाटर सूप को बाउल में डालते समय इसके ऊपर थोड़ी सी फैटी हुई क्रीम डाल दीजिए। और गरमा– गरम सूप को खाना खाने से पहले परोसिए।

Tips (टिप्पणी)

टमाटर सूप में ब्रेड डालने से यह गाढ़ा हो जाता है। तो इसमें कॉर्नफ्लोर के घोल को स्किप किया जा सकता है। 

खट्टे टमाटर का उपयोग सूप बनाने के लिए ना करे।

सूप को चलनी से छानने के बाद बचे हुए शेष सामग्री को मिक्सी में बारीक पीस ले। या कद्दूकस से कद्दू कर ले। और इसे सूप में ही मिला ले। जिससे की सूप और भी ज्यादा टेस्टी बनेगा।

टोस्ट की हुई ब्रेड को सूप में डालना वैकल्पिक है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *