suji ka halwa | how to make rava sheera recipe

Suji ka halwa | rawa sheera recipe(सूजी का हलवा)

suji ka halwa

About suji ka halwa(सूजी हलवे के बारे में)

विटामिन्स ,मिनरल्स , कार्बोहाइड्रेट से भरपूर सूजी को अंग्रेजी में सेमोलिना भी कहा जाता है। वैसे तो सूजी से विभिन्न तरह की डिशेस बनायीं जाती है। मीठा व नमकीन और इसी के साथ सूजी का उपयोग बेकिंग उत्पादों को बनाने में भी काम लिया जाता है। पर सूजी का हलवा खाने में जितना टेस्टी बनाने में भी उतना ही आसान होता है। तो  क्यों ना आज इसी रेसिपी को ट्रॉय  किया जाये।

Subtitle(उपशीर्षक)

About suji ka halwa ( सूजी हलवे के बारे में)

ingredients(सामग्री)

how to make suji ka halwa(कैसे बनाये सूजी का हलवा) 

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१०-१५ मिनट)   

tips (टिप्पणी)

Ingredients(सामग्री)

सूजी- १०० ग्राम 

बेसन- १ टीस्पून 

आटा – १ टीस्पून 

घी – १२५ ग्राम

सूखे मेवे (ड्रॉयफ़्रूट) -२५ ग्राम

केसर के कुछ धागे 

शक्कर – २०० ग्राम

इलायची पाउडर – १ टीस्पून 

पानी

 

How to make suji ka halwa (कैसे बनाये सूजी का हलवा)

सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम होने  के लिए रख देंगे। घी गरम हो चुका है। इसमें हम सूजी डालकर इसे थोड़ा सा सेकेंगे। अब सूजी सिख चुकी है। तो इसमें हम आटा और बेसन मिलाएंगे और  दुबारा सूजी को रेड्डिश(लाल) कलर आने तक भून लेंगे। दूसरी और एक नया पतीला लेंगे। उसमें पानी और शक्कर को मिलाकर उसे गैस पर रख देंगे। शक्कर के घुल जाने पर हम इसमें केसर के कुछ धागे व  सूखे मेवे मिक्स कर रहे है। और गैस को बंद कर रहे है। अब शक्कर के पानी को भुनी हुई सूजी में ऐड करना है। इस समय हमारी गैस की आंच धीमी है। अब इसे ढक्कन से ढक कर ५ -७ मिनट के लिए पकने देंगे। अब जैसा की हम देख सकता है। की सूजी के हलवे ने घी छोड़ना शुरू कर दिया है। इसका मतलब हमारा सूजी का हलवा रेडी है। आप इसे गरमा- गरम परोस सकते है।

 Tips(टिप्पणी)

क्या सूजी के हलवा दूध से बनाया जा सकता है?

हां, सूजी का हलवा दूध या पानी दोनों से में से किसी से भी बनाया जा सकता है।  

सूजी के हलवा बनाते समय पानी की मात्रा का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। पतीले में शक्कर और पानी को मिक्स करते समय शक्कर की मात्रा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। 

हलवे को कम या जयादा मात्रा में बनाते समय सभी सामग्रियों को आप अपने अनुसार ले सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *