shahi tukda quick and easy

Shahi Tukda

shahi tukda

About Shahi tukda (शाही टुकड़ा के बारे में)

शाही टुकड़ा जैसा की नाम से ही पता चलता है। की डिश बहुत स्पेशल और यूनिक होगी। यह रेसिपी स्पेशल ही है। उनके लिए जो मीठे के बहुत बड़े शौकीन है। और जिनका दिन मीठा खाए बिना पूरा नहीं होता। शाही टुकड़ा वैसे तो बहुत ही इजी रेसिपी है।

और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नही लगती है। फ्राई की हुई ब्रेड के उपर मलाई वाली मीठी रबड़ी लगाकर खाना। गर्मियों के मौसम में ये स्वीट डिश खाना बहुत ही अच्छा लगता है। क्योंकि गरम- गरम ब्रेड के उपर ठंडी-ठंडी रबड़ी।

 इसके उपर मनपसंद कट किए हुए ड्राई फ्रूट्स और कुछ गुलाब की पत्तियों का डेकोरेशन। दिल को छू लेने वाली डिश है। शाही टुकड़ा एक हैदराबादी डिश है। इस डिश  डबल का मीठा नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे चाशनी और रबड़ी में भिगोया जाता है। पर मैने यह पर इसे सिर्फ रबड़ी में अच्छे से भिगोया है।

 जिससे इसका स्वाद मीठा होने के साथ-साथ हल्का फीका भी है। और यह हल्का सा फीकापन इसके मीठे स्वाद को बराबर मात्रा में बैलेंस करता है। यदि में आपको मेरी पसंद के बारे में बताऊं। तो मुझे ब्रेड सिर्फ रबड़ी में भीगी हुई ही पसंद आती है।

 में इसे चाशनी में भिगोना पसंद नही करती। ब्रेड को रबड़ी में भिगोने से पहले मेने इसे ऑयल में फ्राई कर लिया है। वैसे इसे घी में भी फ्राई किया जा सकता है। ताकि ये कुरकुरी हो जाए। और चाशनी या रबड़ी में डालने से बिखरे या टूटे नही।

और रबड़ी या चाशनी को अच्छे से सोक कर ले। तो आइए मेरे साथ। बनाना शुरू करते है। शाही टुकड़ा। इसके साथ मेरी अन्य मीठे की रेसिपी संग्रह पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे। और बनाए आपकी पसंद की डिश। खाए। खिलाए और लुफ्त उठाए। इसी के साथ नमकीन और चटपटी डिशेज के लिए भी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About Shahi tukda (शाही टुकड़ा के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make Shahi tukda (शाही टुकड़ा कैसे बनाए)

Time of preparation and Cooking (बनने में लगने वाला समय)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

ब्रेड – 3 स्लाइस

ऑयल- फ्राई करने के लिए

मिल्क- 500 मिलीलीटर

चीनी- 100 ग्राम

ड्राई फ्रूट्स – गार्निश करने के लिए

How to make Shahi tukda (शाही टुकड़ा कैसे बनाए)

शाही टुकड़ा बनाने के लिए ब्रेड को बीच में कट कर ले। ऑयल गरम होने दे। अब इसके एक-एक करके ब्रेड को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले। दूसरी और एक नॉनस्टिक कड़ाही में दूध लीजिए। इसे बॉयल होने दीजिए। दूध में एक बॉयल आने के बाद इसमें चीनी ऐड कीजिए। और इसे धीमी आंच पर चलाते रहे। जब तलाक की दूध गाढ़ा होकर रबड़ी की कंसिस्टेंसी में नहीं आ जाता। रबड़ी बनने पर इसमें कट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दीजिए। और रबड़ी को ठंडा होने दीजिए। गरम-गरम ब्रेड के उपर रबड़ी को अच्छे से पोर कर दीजिए। और बढ़िया शाही टुकड़े का आनंद लीजिए।

Tips (टिप्पणी)

ब्रेड को फ्राई करने से पहले इसे 5 मिनट के लिए हवा में रख दे। जिससे की ब्रेड ऑयल कम एब्जॉर्ब करेगी। 

यदि आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते है। तो दूध में चीनी को मात्रा को बड़ा सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *