Shahi cutlet |easy to make recipe

Shahi Cutlet

cutlet recipe

About shahi cutlet recipe(शाही कटलेट रेसिपी के बारे में)

कटलेट बच्चों का पसंदीदा स्नैक्स होता है। इसे बच्चों के लंच बॉक्स में डाल कर दिया जा सकता है। कटलेट को टमाटर सॉस, हरी चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है। बच्चों की हेल्थ को ध्यान में रख कर कटलेट  में मनपसंद सब्जी मिलाए जा सकती है।

 पर ऐसी सब्जी जिसमे पानी की मात्रा अधिक रहती है। उसे कटलेट में मिलने से बचना चाहिए। क्यूंकि कटलेट के मिक्स में पानी की मात्रा अधिक हो जायेगी और कटलेट बनेंगे नही।

 मेने इसमें उड़द की दाल, बेसन, काजू,किशमिश के साथ मसालों को मिक्स किया है। जिससे इसका टेस्ट बहुत बढ़िया हो गया है। कटलेट को पैन फ्राई किया जाए तो हेल्थ के लिए यह काफी अच्छा होता है।

 पर इसके अलावा इसे डीप या शैली फ्राई भी किया जा सकता है। जिसे इससे हेल्थ कॉन्शस लोग आसानी से खा सकते है। कटलेट वेज और नॉनवेज दोनो वैरायटी में बनाए जाते है।

जैसे की फिश कटलेट, कॉर्न कटलेट,पनीर कटलेट, मीट कटलेट,पोहा कटलेट, चीज कटलेट आदि। कटलेट को क्रिस्पी बनाने के लिए इस पर ब्रेड क्रंब्स, बेसन की कोटिंग की जाती है। कटलेट को बेक भी किया जा सकता है।

पर बेक करने पर कटलेट का टेक्सचर अलग हो सकता है। बेक करने के लिए कटलेट पर ऑयल लगा कर पहले से प्रिहीट ओवन में 180 डिग्री पर 15-20 मिनिट के लिए बेक भी किया जा सकता है।

 बेक करने से फेल कटलेट पर ऑयल लगा होना चाहिए। और ट्रे भी ऑयल से ग्रीस की हुई होनी चाहिए। एक साइड से बेक होने पर कटलेट को पलट कर दूसरी साइड से बेक होने के रख दे। ओवन का टेंपरेचर प्रत्येक ओवन की साइज़ पर निर्भर करता है।

अत:बेकिंग का टाइम थोड़ा बहुत कम या ज्यादा रह सकता है। तो चलिए कटलेट बनाना शुरू करते है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About shahi cutlet recipe (शाही कटलेट रेसिपी के बारे में)

Ingredients(सामग्री)

How to make cutlet recipe (कटलेट रेसिपी कैसे बनाए)

Tips(टिप्पणी)

Ingredients(सामग्री)

आलू – 250 ग्राम

उड़द दाल – २ टेबलस्पून

बेसन- १ टेबलस्पून 

काजू किशमिश- १-२ टेबलस्पून

गरम मसाला- १/२ टीस्पून 

ब्रेड क्रंब्स- १/२ कप

हरी मिर्च- १ हरिमिर्च 

नींबू का रस- १ टीस्पून 

नमक- स्वादानुसार 

धनिया पत्ती- गार्निश करने के लिए

हरी मिर्च अदरक का पेस्ट- २ टीस्पून 

ऑयल- तलने करने के लिए

How to make cutlet recipe (कटलेट रेसिपी कैसे बनाए)

आलू को उबाल कर छील करके इसे मैश कर दे। इसमें ब्रेड क्रंब्स, नमक, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मिक्स कर दे।

उड़द दाल को १ घंटा भिगो कर इसे बॉयल कर ले।

एक पैन में ऑयल गरम करे। इसमें बेसन को हल्का गुलाबी होने तक सेक लीजिए। बेसन के सिकने पर इसमें उड़द दाल, काजू किशमिश डाल कर २ मिनट और सेक लीजिए। हरी मिर्च, नींबू का रस, गरम मसाला, नमक डाल कर इसे मिला लीजिए। धनिया पत्ती डाल कर गैस को बंद कर दीजिए।

आलू का मसाला ले कर इसे हाथ पर फैलाइए। और इसमें जरूरत अनुसार उड़द दाल की टिक्की को भर कर इसे बंद कर दीजिए।

एक पैन में ऑयल गरम कीजिए। इसमें कटलेट डाल कर अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए।

शाही कटलेट रेडी है। आप इसे चटनी या सॉस के साथ गरमा- गरम सर्व कर सकते है। बच्चों को टिफिन बॉक्स या ब्रेकफास्ट में इसे खा सकते है।

Tips(टिप्पणी)

ब्रेडक्रंब्स नही होने पर कटलेट पर बेसन या फिर मैदे की कोटिंग की जा सकती है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *