seviyan kheer an instant easy and quick dessert

seviyan kheer an instant easy and quick dessert

seviyan kheer

About seviyan kheer - (सेवइयां खीर के बारे में)

सेवइयां को इंग्लिश में वर्मिसिली भी कहा जाता है। वैसे तो सेवइयां से कई तरीके की रेसिपीज बनाई जाती है। जैसे वर्मिसिली खीर,  इडली और उपमा। वर्मिसिली खीर को तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। सेवइयां की खीर को गर्म और ठंडा कैसे भी खाया जा सकता है। और बची हुई खीर को २-३ दिन के लिए फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। सेवइयां की खीर को बनाने के लिए मेने मिल्क के साथ ड्राई फ्रूट्स में कुटे हुए पिस्ते को ऐड किया है। आप यहाँ और भी ज्यादा सूखे मेवे जैसे की काजू के छोटे- छोटे पीसेज और बादाम की कतरन, किशमिश को भी डाल सकते है। मार्केट में सेवइयां दो तरह की  साइज में मिलती है। एक मोटी व पतली। मेने यहाँ खीर बनाने के लिए पतली वाली सेवइयां का यूज़ किया है। जिससे खीर का स्वाद एक दम परफेक्ट रहता है। और बनने में भी कम समय लगता है। पर अगर आपको पतली सेवइयां उपलब्ध न हो। तो आप मोटी सेवइयां का यूज़ कर सकते है। पारंपिक तौर से मीठा हमेशा खुशी के माहौल में बनाया व खाया जाता है। पर मीठा के शौकीन लोगों के लिए सेवइयां की खीर कभी भी बनायी व खायी जा सकती है। यहाँ में आपके साथ मेरी मम्मी की पसंदीदा डिश सेवइयां खीर की रेसिपी को उन्हीं के स्टाइल में बताने जा रही हूँ।

 Subtitle (उपशीर्षक)

About seviyan kheer – (सेवइयां खीर के बारे में)

Ingredients – (आवश्यक सामग्री)

How to make seviyan kheer step by step (सेवइयां खीर कैसे बनाये स्टेप बाय स्टेप)

Preparation time – (बनने में लगने वाला समय) (१५- २० मिनट) (४-५ व्यक्तियों के लिए)

Tips and FAQ – (टिप्पणी और सवाल)

ingredients - (आवश्यक सामग्री)

सेवइयां – १०० ग्राम 

घी – १ टेबलस्पून  

दूध – १ लीटर 

शक्कर – १००  ग्राम 

सूखे मेवे 

इलायची – ३-४

How to make seviyan kheer step by step (सेवइयां खीर कैसे बनाये स्टेप बाय स्टेप)

सेवइयां खीर बनाने के लिए सबसे पहले  दूध को एक वेसल में डाल कर इसे गैस पर गर्म करने के लिए रख  देंगे। दूध में ३-४ उबाल आ चुके है। गैस को धीमी आंच पर कर देते है। दूसरी और सेवइयां को भुनने के लिए एक नॉनस्टिक पैन में घी को गरम कर रहे है। घी गर्म हो चुका है। इसमें इलायची डाल देते है। अब हम इसमें सेवइयां ऐड कर रहे है। और इसे अच्छे से ५ मिनट के लिए धीमी आंच पर  घी में भून लेंगे। ध्यान रहे सेवइयां जलनी नहीं चाहिए। हमने सेवइयां को अच्छे से भून लिया है। अब हम इसे दूध में डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। इस समय हमारे गैस की आंच धीमी है। साथ ही साथ इसमें केसर वाला दूध डाल कर इसे अच्छे से हिलाएंगे। अब जैसे की सेवइयां पकने  लग गयी है। तो खीर में शक्कर ऐड कर रहे है। आप शक्कर को अपने हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते है। शक्कर अच्छे से खीर में मिक्स हो जाये। तब तक इसे चलाना है। हमारी शक्कर अच्छे से मिक्स हो चुकी है। अब इसमें कुटे हुए पिस्ते ऐड कर रहे है। और गैस को बंद कर देते है। आप इसे गरम या ठंडा सर्व करे। रेडी है हमारी सेवइयां की डिलीशियस खीर। 

Tips and FAQ - (टिप्पणी और सवाल)

वर्मिसिली खीर बनाने के लिए हमेशा फुल फैट मिल्क का ही यूज़ करे। इसे खीर में ज्यादा क्रीमी टेक्सचर आएगा। 

ज्यादा मात्रा में खीर बनाने आप दी गयी क्वांटिटी को दो गुना या तीन गुना कर सकते है।

FAQ (सवाल)

क्या खीर  बनाने के लिए सेवइयां को घी में भूनना जरुरी है?

मेने खीर को टेस्टी और बेहतर खुशबू के लिए सेवइयां को घी में भुना है। इससे खीर बहुत ही लाजवाब बनती है। और घी में भून लेने से सेवइयां दूध में जा कर एक दूसरे से चिपकती नहीं है। अलग – अलग रहती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *