Sai bhaji easy with good taste recipe

Sindhi Sai Bhaji

sai bhaji

About sindhi sai bhaji (सिंधी साई भाजी के बारे में)

साई भाजी सिंधी क्यूज़ीन का पॉपुलर और मेरी फेवरिट डिश है। इसे आमतौर पर मीठे चावल जिसे सिंधी भाषा में तायरी भी कहा जाता है, के साथ सर्व किया जाता है। खाने में यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है। और बनाने में भी बहुत आसान है। साई भाजी को बनाने के मुख्य इंग्रेडिएंट्स चना दाल और पालक होती है। पर मसालों के साथ मिला कर ऊपर से गरम – गरम घी का तड़का लगा कर जब इसे खाया जाता है। तो  इसका स्वाद बहुत ही बढ़ जाता है।

 यह घर पर अवेलेबल कुछ ही इंग्रेडिएंट्स के साथ बनायीं जा सकती है।  आयरन और प्रोटीन से भरपूर साई भाजी प्रत्येक सिंधी घर के मेनू की एक अभिन्न रेसिपी है। इसे किसी भी तीज त्यौहार पर मीठे चावल के साथ बनाया जा सकता है। सिंधी फेस्टिवल चेटीचंड पर तो इसे मंदिरो और घरो में विशेष रूप से बनाया जाता है। और फिर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

 चूँकि साई भाजी में पालक, टमाटर, अदरक का प्रयोग तो होता ही है। अत: इसमें किसी और सब्ज़ी को ऐड करने की गुंजाइश नहीं रहती। यह जितनी सिंपल रहती है। उतनी ही स्वाद में अच्छी लगती है। कई बार देखने में यह आता है की बच्चो को खासतोर पर हरी सब्ज़ियाँ खाने में अच्छी नहीं लगती। और एक माँ के लिए इससे बड़ी समस्या और कुछ नहीं।

तो ऐसी स्थिति में साई भाजी बनाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्यूँकि इसमें दाल के साथ- साथ पालक के भी गुण होते है। जो ना सिर्फ हमारे शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करते है। बल्कि पचने में भी आसान होती है।

पालक में आयरन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। जो की शरीर के विकास और हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। सिंधी सब्ज़ियों में साई भाजी के अलावा बेसन की टिक्की, भेह की सब्ज़ी, सिंधी कढ़ी भी बहुत फेमस है। जो की बहुत ही चाव के साथ खाई जाती है।

अत: आपको मेरी साई भाजी की रेसिपी पसंद आयी हो। तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About Sai bhaji (साई भाजी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make Sai bhaji (साई भाजी कैसे बनाए)

Time of preparation and cooking (तैयारी में लगने वाला समय)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

चना दाल–२५० ग्राम

पालक–२५० ग्राम

प्याज–२

टमाटर–३

हरी मिर्च–२

अदरक–१–११/२ इंच

नमक–स्वादानुसार 

हल्दी–१/२ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर–१–११/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर–१टीस्पून 

लहसुन–१ मीडियम 

ऑयल–५–६ टेबलस्पून

How to make Sai bhaji (साई भाजी कैसे बनाए)

साईं भाजी बनाने के लिए चने की दाल को दो बार साफ पानी से धो लीजिए। इसे एक से डेढ़ घंटे के लिए भीगो  दीजिए। एक से डेढ़ घंटा होने पर इसका पानी निथार लीजिए। एक प्रेशर कुकर लीजिए। इसमें चने की दाल, पालक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्ची, अदरक, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर चार से पांच सिटी लगवा दीजिए। कुकर को ठंडा होने दीजिये। ढक्कन हटाकर मथनी से मथ लीजिए। एक पैन में तड़के के लिए ऑयल गर्म कीजिए। इसमें कुटी हुई लहसुन डाल दीजिए। लहसुन के हल्का ब्राउन होने पर  तड़के को दाल के ऊपर डाल दीजिए। सिंधी साई भाजी रेडी है। आप इसे मीठे चावल, प्लेन राइस, रोटी के साथ परोस सकते हैं।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *