Rice kheer recipe with some easy variations

Rice payasam | chawal ki kheer

Rice kheer

About rice kheer (चावल की खीर के बारे में)

राइस खीर एक बहुत ही कॉमन डिजर्ट है। जिसे आमतौर पर हर इंडियन घर में खाया जाता है।  इंडियन थाली के पारम्परिक व्यंजनों में खीर का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। राइस खीर को बनाना बहुत ही आसान है। अब आप इसे ना कहने का कोई बहाना नहीं ढूंढ पाएंगे। आप चाहे तो इसे सुबह का नाश्ता या दिन के खाने के बाद मीठे में खा सकते है। राइस खीर को दूध, सूखे मेवे, शक्कर और चावल को एक साथ मिला कर बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जाता है। आमतौर पर जब भी हम अपने किसी भी मित्र या संबंधी के मुँह से खीर शब्द सुनते है। तो पहली छवि हमारे मन में राइस खीर की ही बनती है। क्योंकि राइस खीर को बनाना आसान ही नहीं। सारे इंग्रेडिएंट्स भी हमें हमारी रसोई में आसानी से उपलब्ध हो जाते है। खीर और भी कई तरह से बनाई जाती है। जैसे की – साबूदाने की खीर, गाजर की खीर, सेवइयां खीर। पर जब बात हमारे पारम्परिक व्यंजनों की हो। तो चावल की खीर के स्वाद को भुलाया नहीं  जा सकता है। यहाँ मेने खीर को बनाने के लिए फुल फैट मिल्क का यूज़ किया है। इससे खीर का टेक्सचर रिच और स्वाद एक दम परफेक्ट रहता है। घर में प्रत्येक सदस्य की पसंद चावल खीर की रेसिपी को बनाना शुरू करते है। 

Subtitle (उपशीर्षक)

About rice kheer (चावल की खीर के बारे में)

ingredients (आवश्यक सामग्री) 

How to make creamy rice kheer (क्रीमी राइस खीर कैसे बनाये)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (२५-३० मिनट) (३-४ व्यक्तियों के लिए)

Tips or FAQ (टिप्पणी व सवाल)

Ingredients (आवश्यक सामग्री)

दूध – ११/२ लीटर 

चावल – १५० ग्राम 

शक्कर – १५० ग्राम 

केसर के धागे 

सूखे मेवे 

इलायची – ३-४

How to make creamy rice kheer (क्रीमी राइस खीर कैसे बनाये)

सबसे पहले हम एक वेसल में फुट फैट मिल्क ले रहे है। दूध को ३-४ उबाल आने तक वेट करते है। दूसरी तरफ राइस को २ बार साफ़ पानी से अच्छे से धो लेते है। और इसे १५-२० मिनट के लिए भिगो रहे है। दूध उबल चूका है। दूसरी तरफ हमारे राइस भी पानी में भीग चुके है। अब राइस का पानी छान कर इसे दूध में डाल रहे है। अब दूध को चावल के साथ पकाना है। चावल डाल कर दूध को अच्छे से चम्मच की सहायता से हिलाएंगे। और दूध में एक उबाल आने देंगे। अब गैस की आंच को धीमी कर देते है। और चावल को पकने देते है। चावल पक कर नरम हो चुके है। दूसरी और केसर के धागे को हम दूध में ५-७ मिनट के लिए सोक कर लेते है। अब हम इसमें कुटी हुई  इलायची, केसर के धागे ऐड कर रहे है। इसके बाद शक्कर ऐड कर रहे है। खीर को फिर से अच्छे से स्पैचुला की सहायता से मिक्स कर लेंगे। और इसे ५ -१० मिनट के लिए पकने देंगे। ताकि शक्कर का पानी अच्छे से खीर में मिक्स हो जाये।  हमारी खीर अच्छी तरह से पक कर तैयार हो चुकी है। अब हम इसमें काजू के कट किये हुए टुकड़े, बादाम और पिस्ता की कतरन को डाल रहे है। और एक क्विक स्टिर (एक बार अच्छे से मिक्स कर)  दे कर गैस की आंच को बंद कर रहे है।  तैयार है हमारी डिलीशियस राइस खीर। आप इसे गरमा -गरम या चिल्ड कैसे भी खा सकते है।

Tips(टिप्पणी)

राइस खीर बनाते समय राइस के साथ शक्कर कभी भी ऐड ना करे, इससे चावल अच्छे से नहीं पकेंगे और खीर अच्छी नहीं बनेगी। 

शक्कर को आप अपने टेस्ट के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।

FAQ (सवाल)

  • क्या राइस खीर बनाने के लिए बासमती चावल का ही यूज़ करना है?
  • नहीं, राइस खीर के लिए बासमती या बड़े चावल वाले दाने का यूज़ करना जरुरी नहीं है। हमने यहाँ छोटे चावल के दाने जिसे काणि भी कहा जाता है। उसका यूज़ किया है। काणि खीर
  • में मिक्स हो जाती है। और दूध के साथ मिलकर एक क्रीमी टेस्ट देती है। आप चाहे तो बासमती चावल का इस्तेमाल कर सकता है। 
  • चावल को पानी में भिगोना जरुरी है?
  • यदि, चावल को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दिया जाये। तो राइस सॉफ्ट हो जायेंगे। और खीर जल्दी तैयार होती है। 
  • क्या राइस खीर में कुछ और वैरिएशंस (बदलाव) किये जा सकता है?
  • हां, क्यों नहीं आप चाहे तो इसमें कुछ बुँदे गुलाब जल और केवड़ा एसेंस की डाल सकता है। 
  • खीर पकाते समय दूध जल जाये तोह क्या करे?
  • खीर को जलने से बचाने के लिए आप मोटे तले वाली या नॉनस्टिक कड़ाही का यूज़ करे। और अगर बर्तन पतले तले का है तो खीर को छोड़े नहीं बीच- बीच में स्पैचुला की सहायता से
  • हिलाते रहे। जिससे दूध नहीं जलेगा और खीर अच्छी बनेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *