rajma soup powerful way to consume nutrition

Rajma Soup

rajma soup

About rajma soup(राजमा सूप के बारे में)

सूप एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसे भोजन से पहले ग्रहण किया जाता है। सूप कई प्रकार के होते हैं। टमाटर सूप, पालक सूप, राजमा सूप, स्वीट कॉर्न सूप आदि राजमा सूप पीने में टेस्टी तो होता ही है। साथ ही यह ढेर सारे पोषक तत्वों से भी भरा होता है। जो कि हमारे शरीर में कई प्रकार की कमियों को दूर करने में हमारी सहायता करता है। राजमा को अंग्रेजी में किडनी बींस कहा जाता है।

 सूप बनाने के लिए लाल रंग के राजमा का प्रयोग किया जाता है। राजमा में कॉपर, आयरन, फोलेट, मैगनीज आदि कई प्रकार के तत्व उच्च स्तरीय मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से या सूप पीने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

जैसे कि यह ओस्टियोपोरोसिस को रोकता है, स्वस्थ त्वचा, तेज स्मरण शक्ति का विकास और कैंसर जैसे गंभीर लोगों से हमें सुरक्षा प्रदान करता है। तो चलिए राजमा सूप को बनाना शुरू करते हैं। यदि आपको मेरी राजमा सूप की रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करें।

Subtitle (उपशीर्षक)

About rajma soup (राजमा सूप के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make rajma soup (राजमा सूप कैसे बनाए)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

राजमा– १/२ कप

अदरक का पेस्ट– १/२ टीस्पून 

चीनी– १ टीस्पून 

दालचीनी पाउडर– १/४ टीस्पून 

कॉर्नफ्लोर–१ टेबलस्पून 

अजवाइन– १टीस्पून 

बटर– १ टेबलस्पून 

धनिया पत्ती– डेकोरेट करने के लिए

पानी– ७ कप

फ्रेश क्रीम– डेकोरेट करने के लिए

काली मिर्च पाउडर– स्वादानुसार 

नमक– स्वादानुसार 

नींबू का रस– १ टेबलस्पून

How to make rajma soup (राजमा सूप कैसे बनाए)

राजमा सूप बनाने के लिए राजमा को दो बार साफ पानी से धो कर रात भर के लिए भीगो दे। सुबह इसका पानी निथार लीजिए। प्रेशर कुकर में सात कप पानी के साथ नमक, चीनी, दालचीनी पाउडर डाल कर गैस पर राजमा के गलने तक सीटी दिलवा दीजिए। कुकर को ठंडा होने पर राजमा को चलनी से छान लीजिए। बचे हुए राजमा को मैश कर दीजिए। मिश्रण को गैस पर रख दीजिए। दूसरी और ठंडे पानी में कॉर्नफ्लोर का घोल बना लिजिए। इसे सूप में मिक्स कर दीजिए। दूसरी और एक पैन ले कर इसके मक्खन गरम करे।

अब इसमें अजवाइन डाल कर इसे अच्छे से भून लें। अब इसे भी सूप में मिला ले। मिश्रण में नमक और काली मिर्च पाउडर डाल दे। साथ ही में नींबू का रस भी डाल दीजिए। राजमा सूप रेडी है। एक सर्विंग सूप बाउल में गरम–गरम राजमा सूप डाल कर धनिया पत्ती और फ्रेश क्रीम से सजाए। साइड में बाउल के किनारे पर गोल पीस में कट किया हुआ नींबू का एक टुकड़ा लगा दे। सूप को सूप स्टिक के साथ सर्व करे।

Tips (टिप्पणी)

यदि सूप गाढ़ा लगे। तो इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाया जा सकता है। 

सूप में कॉर्नफ्लोर की जगह पर अरारोट पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *