Pizza base recipe with simple ingredients

Pizza Base

pizza base

About pizza base recipe (पिज़्ज़ा बेस रेसिपी के बारे में)

पिज़्ज़ा खाने में किसे नहीं पसंद| बच्चों से ले कर बड़ो तक सभी को पिज़्ज़ा बहुत ही अच्छा लगता है| और सामने जब चीज़ पिज़्ज़ा हो तो कहना ही क्या| पर पिज़्ज़ा बनाने के लिए पिज़्ज़ा बेस का होना जरुरी है| होममेड पिज़्ज़ा बेस बनाना आसान है|

 इसे कुछ ही इंग्रेडिएंट्स के साथ घर पर बनाया जा सकता है| पिज़्ज़ा एक फ़ास्ट फ़ूड है| और पिज़्ज़ा बेस एक रोटी की तरह होता अलग -अलग तरह की टॉपिंग के साथ बेक करके खाया जाता है| पिज़्ज़ा बेस को बनाने के लिए यीस्ट का यूज़ किया जाता है|

यीस्ट बेस को बनाने में मुख्य रूप से काम करता है| यीस्ट बेस में फुलावट लाने का काम करती है| जिससे पिज़्ज़ा बेस अच्छा बनता है| पिज़्ज़ा बेस  को बनाने के लिए मैदा और आटा दोनों का यूज़ किया जा सकता है|

मैदे से बनी पिज़्ज़ा ब्रेड  हल्की और आटे से बनी  ब्रेड खाने मे थोड़ी भारी होती है| तो चलिए पिज़्ज़ा बेस  की रेसिपी को बनाना शुरू करते है| यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आये तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकता है|

Subtitle (उपशीर्षक)

About pizza base recipe (पिज़्ज़ा बेस रेसिपी के बारे में

Ingredients (सामग्री)

How to make pizza base recipe (पिज़्ज़ा बेस रेसिपी को कैसे बनाये)

Tips and FAQ (टिप्प्णी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

यीस्ट – १ टेबलस्पून 

पीसी चीनी – १ टेबलस्पून 

गुनगुना दूध – ४-५ टेबलस्पून 

मैदा – १ कप 

नमक- १/२ टीस्पून  

आयल – १ टेबलस्पून 

पानी 

How to make pizza base recipe (पिज़्ज़ा बेस रेसिपी को कैसे बनाये)

पिज़्ज़ा बेस को बनाने के लिए एक बाउल में गुनगुना दूध, पीसी चीनी और यीस्ट डाल कर १० मिनट के लिए ढक कर कही रख दीजिये| अब एक परात में मैदा डाल दीजिये| इसमें नमक डाल कर इसे अच्छे से आटे में मिक्स कीजिये| यीस्ट का मिश्रण डाल दीजिये| इसे भी आटे में मिक्स कीजिये| थोड़े- थोड़े पानी के साथ लूज़  आटा गूथ लीजिये| आटे को प्लेटफार्म पर ट्रांसफर कर देंगे| थोड़ा सा सूखा आटा प्लेटफार्म पर छिड़क देंगे  यह लूज़ आटा हाथ में चिपकेगा तो इसे  थोड़े – थोड़े आयल की सहायता से चिकना करते जायँगे| की यह सतह को छोड़ने लगेगा| एक बाउल लेंगे| इसके चारो तरफ आयल लगाकर इसे चिकना कर लेंगे| यीस्ट डॉ को इस बाउल में डाल कर ३०-३५ मिनट के लिए  कही  ढक कर फरमेंट होने के लिए रख देंगे| ३०-३५ मिनट बाद देखेंगे| डॉ साइज में दुगुना हो गया है| इसे हाथों से दबाकर एयर को बाहर निकल देंगे| और इसे प्लेटफार्म पर निकल कर २ टुकड़ो में विभाजित कर लेंगे| अब इसे  गोल- गोल करके बेल लेंगे| कांटे वाले चमच्च  की सहायता से पिज़्ज़ा बेस को अच्छे से गोद लेंगे| ओवन को १८० डिग्री पर १० मिनट के लिए प्रीहीट कर लेंगे| प्रीहीट ओवन में पिज़्ज़ा बेस को १८० डिग्री पर ५ मिनट के लिए बेक कर लेंगे| बाहर निकल कर ठंडा होने देंगे| पिज़्ज़ा के लिए होममेड पिज़्ज़ा बेस रेडी है| 

FAQ (सवाल)

यीस्ट क्या होता है और यह क्या काम करता है?

यीस्ट एक प्रकार का फंजाई होता है| विज्ञान की भाषा में इसे कवक भी कहा जाता है| यह खाद्य पदार्थो को फुलाने के काम आता है| जैसे की ब्रेड, पाव, बन्स आदि| 

 

 यीस्ट का उपयोग कहा पर किया जाता है? और यह कितने प्रकार का होता है?

यीस्ट का ज्यादा उपयोग बेकरी इंडस्ट्री में लिया जाता है| यह कई तरह का होता है| इंस्टेंट यीस्ट, ड्राई यीस्ट, कंप्रेस्ड यीस्ट आदि| 

 

यीस्ट को फरमेंट कैसे करे? 

यीस्ट को फरमेंट करने के लिए एक बाउल में थोड़ा सा गुनगुना दूध डाल कर १ टेबलस्पून पीसी चीनी  डाल कर इसे मिक्स कर देंगे| अब इसमें १ टीस्पून यीस्ट का डाल कर इसे १० मिनट के लिए किसी गरम जगह पर  ढक कर रख देंगे| १० मिनट में यीस्ट फरमेंट हो जायेगा| फरमेंट यीस्ट का इस्तेमाल डो के लिए किया जा सकता है| 

 

यीस्ट के फरमेंट होने में टेम्प्रेचर का क्या महत्त्व है?

गर्मी के मौसम में यीस्ट जल्दी फरमेंट हो जाता है| वही सर्दी के मौसम में इसे फरमेंट होने में समय अधिक लगता है| सर्दी के मौसम में इसे किसी गरम जगह पर या गरम कपडे के ढक रखना चाहिए| 

 

क्या यीस्ट को घर पर तैयार किया जा सकता है?

नहीं, यीस्ट को रासायनिक प्रकिया द्वारा तैयार किया जाता है| इसे घर पर बनाना संभव नहीं है| 

 

क्या मैदे की जगह पर गेहूं के आटे का यूज़ किया जा सकता है?

मैदे की जगह पर गेहूं के आटे का भी यूज़ किया जा सकता है| मार्किट में आटे से बनी ब्रेड मिलती है| जो देखने में ब्राउन कलर की होती है|

 
Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *