palak bade easy and yummy recipe for everyone

Palak Bade

palak pakode

About palak bade(पालक बड़े के बारे में)

बरसात का मौसम हो और शाम के स्नैक्स में चाय के साथ पालक के गरमा – गरम पकोड़े हो। तोह कहना ही क्या। ऑफिस हो या दिन भर की थकान सब एक मिनट में छूमंतर। पालक के पकोड़े बनाने में बहुत ही आसान होते है। बिना किसी झंझट बाजी के बस! कुछ मसालों को मिला कर झट -पट फैमिली के लिए पकोड़े तैयार किया जा सकते है। पालक अपने आप में बहुत ही गुणों से युक्त होती है। आयरन, विटामिन और कई प्रकार के खनिज लवणों की भरमार होती है। पालक से कई तरह की डिशेस तैयार की जाती है। जैसे की पालक पकोड़े, पालक की सब्ज़ी, पालक पराठा, पालक मुठिया आदि। पर पालक पकोड़ो की बात ही निराली है। पालक पकोड़ो से टेस्टी पालक चाट तैयार की जा सकती है। हमने पालक चाट को तैयार करने के लिए दही,इमली की चटनी के साथ मसालों का यूज़ करके डिलीशियस  माउथ वाटरिंग चाट बनायीं है। जो बच्चो से ले कर किसी भी उम्र के व्यक्ति की पहली पसंद होती है।  घर पर बनायीं गयी चाट का सबसे बड़ा फायदा यही है। की हम इसे घर पर साफ़ एव स्वच्छ तरीके से इसे तैयार करके परिवार के सदस्यों के लिए परोस सकते है।

Subtitle (उपशीर्षक)

about palak bade (पालक बड़े के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make spinach fritters (पालक बड़े कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) ( ३-४ व्यक्तियों के लिए) 

( पालक चाट कैसे बनाये)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

 Ingredients (सामग्री)

 पालक – २५० ग्राम 

नमक – स्वादानुसार 

आजवाइन – १/४ टीस्पून 

जीरा पाउडर  – १/२ टीस्पून 

हल्दी – १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १/२ टीस्पून 

बेसन – १०० ग्राम 

ऑयल – पकोड़े तलने के लिए 

इमली की चटनी के लिए 

इमली – ५० ग्राम 

नमक – १/४ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर –  टीस्पून 

धनिया पाउडर – १/२ टीस्पून 

गुड़ – ५० ग्राम 

मीठी दही के लिए 

दही 

शक्कर – ४-५  टेबलस्पून

How to make spinach fritters (पालक बड़े कैसे बनाये)

पालक बड़े बनाने के लिए सबसे पहले पालक को ४-५ बार साफ़ पानी से अच्छे तरह से धो लेते है। बड़ी डंडियों को तोड़ लेते है। पत्तो को सूखने देते है। और चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ो में कट कर लेते है। इसमे नमक,जीरा,हल्दी,अजवाइन और धनिया पाउडर डाल रहे है। अच्छे से मिक्स कर देते है। साथ ही में बेसन भी ऐड कर देते है। एक बार फिर अच्छे से मिक्स कर रहे है। थोड़ा सा पानी ऐड करके अच्छा सा बैटर रेडी कर दिया है। गैस पर कड़ाही में आयल डाल कर इसे गरम होने के लिए रख देते है। ऑयल के गरम होने पर इसमें ७-८  पकोड़े डाल रहे है। इस समय गैस की आंच को तेज़ पर रखा है। पकोड़े एक तरफ से फ्राई हो चुके है। अब इसे धीरे से पलट कर फ्राई होने देते है। इसी तरह से उलट -पलट करके पकोड़ो को फ्राई कर दिया है। प्लेट में निकल देते है। दूसरी और इमली की चटनी और दही को तैयार कर देते है।

How to make tamarind chutney (इमली की चटनी कैसे बनाये)

 इमली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इमली को एक बार साफ़ पानी से धो लेते है। और इसे गैस पर उबाल आने के लिए रख देते है। उबाल आ चूका है। गैस को बंद कर देते है। इमली के पानी को ठंडा होने देते है। अब हाथो की सहायता से इमली के पल्प को अलग कर देते है।  फिर से गैस ऑन कर रहे है। अब इसमें नमक,लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल रहे है। अच्छे से मिक्स करके गुड़ ऐड कर रहे है। और एक उबाल आने देते है। गुड़ पूरी तरह से मेल्ट हो चूका है। चटनी रेडी है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर रहे है।

How to prepare dahi (दही कैसे तैयार करे)

दही को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पतीले में दही ले कर इसे मथनी की हेल्प से एक सार कर लेते है। दही के एकसार होने पर इसमें शक्कर ऐड करके अच्छे से मिक्स कर देते है।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल) 

पकोड़े तलने के लिए कड़ाही में ऑयल पर्याप्त मात्रा में ले। 

बैटर तैयार होने के बाद इसे ज्यादा देर तक न रखे नहीं तो पालक पानी छोड़ने लग जाएगी। 

यदि पालक के पत्तो को कट करके पकोड़े बना रहे है। तो छोटे पत्ते की पालक का इस्तेमाल कर सकते है। और यदि पूरे पत्ते के पकोड़े बना रहे है। तो बड़ी पत्ते वाली पालक को ही चुने। 

यदि आपको क्रिस्पी और पतले पकोड़े बनाने है तो पुरे पत्ते वाली पालक का यूज़ करे। 

पकोड़ो को बनाते समय पत्ते अच्छी तरह से सूखे हुए होने चाहिए। 

बैटर में ज्यादा पानी नहीं डाले क्योंकि पालक में पहले से ही पानी होता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *