moong dal halwa ultimate recipe with few ingredients

Moong dal halwa

moong dal halwa

About moong dal halwa (मूंग दाल हलवे के बारे में)

मूंग दाल का हलवा अक्सर शादी,पार्टी या किसी भी गेट- टू – गेदर में मीठे के तौर पर पहले बनाया जाता है। और यह सबकी पहली पसंद भी होता है। मूंग दाल के हलवे को मूंग दाल और घी के साथ बनाया जाता है। यह हलवा नार्थ इंडिया में बहुत ही प्रचलित है। मूंग दाल के हलवे को बनाने में समय और मेहनत जरूर ज्यादा लगती है। पर मीठे में इस हलवे का कोई सानी नहीं।  मुझे आज भी याद है। हम बच्चो की जिद पर हमारी नानी हमारे लिए मूंग दाल को घट्टी में पीसती थी। और उसके बाद एक बड़ी सी लोहे की कड़ाही में हमारे लिए घंटो हाथों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार होता था। लाजवाब मूंग दाल का हलवा। यहाँ पर मैंने हलवे को बनाने के लिए नॉन स्टिक कड़ाही का उसे किया है। किसी भी इंडियन स्वीट को बनाते समय यदि प्रॉपर नाप- तोल का ध्यान रखा जाये। तो स्वीट आसानी से बिना किसी परेशानी के तैयार हो जाती है। मूंग दाल से कई तरह की डिशेस बनायीं जाती है। मूंग दाल तड़का, मूंग दाल खिचड़ी, पकोड़े, चिल्ला, मूंग दाल पराठा,मूंग दाल कचोरी, मूंग दाल पापड़ ,मुंगोड़ी आदि। इस हलवे की सबसे अच्छी बात यही है। की इसकी शेल्फ लाइफ अच्छी होने से इसे स्टोर करके रखा जा सकता है। और जब भी कुछ मीठा खाने का मन हो तो इसे गरम करके सर्व किया जा सकता है।

Subtitle (उपशीर्षक)

about moong dal halwa (मूंग दाल हलवे के बारे में) 

ingredients (सामग्री)

how to make moong dal halwa (मूंग दाल का हलवा कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१ घंटा) ३-४ व्यक्तियों के लिए

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मूंग दाल – ३०० ग्राम 

घी- २०० ग्राम 

मावा – २५० ग्राम 

शक्कर – ३०० ग्राम 

केसर – ४-५ धागे 

बादाम – १०-१२ 

पिस्ते – १०-१२

केसरिया रंग  

पानी – ३ कप

How to make moong dal halwa (मूंग दाल का हलवा कैसे बनाये)

मूंग दाल को २ बार साफ़ पानी से अच्छे से धो कर ४-५ घंटे के लिए भिगो रहे है। दाल भीग चुकी है। स्ट्रेनर(छलनी) की हेल्प से दाल में से पानी को अलग कर देते है। और इसे ग्राइंडर में डाल कर अच्छे से ग्राइंड कर रहे है। नॉनस्टिक पैन में घी गरम होने के लिए रख रहे है। घी के गरम होने पर दाल का पेस्ट इसमें डाल रहे है। गैस की आंच को धीमी कर देते है। और दाल के मिश्रण को  ब्राउन कलर आने तक स्पैचुला की हेल्प से लगातार चलाना है। हलवे का कलर ब्राउन हो चूका है। इसमें फीका मावा डाल कर अच्छे से मिक्स कर रहे है। दूसरी और चाशनी तैयार कर रहे है। चाशनी के लिए ३०० ग्राम शक्कर में ३ कप पानी दाल कर इसे गैस पर रख रहे है। इसमें केसर के धागे और थोड़ा सा सूखा केसरिया रंग डाल कर १/२ तार की चाशनी तैयार कर रहे है। चाशनी को हलवे में डाल रहे है। पानी थोड़ा सा सुख रहा है। इसमें इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर देते है। धीमी आंच पर घी छूटने तक चला रहे है। हलवा रेडी हो चूका है। एक बाउल में थोड़ा सा पानी ले कर इसे गैस पर गरम होने के लिए रख देते है। पानी गरम होने पर बादाम और पिस्ते इसमें डाल कर एक बॉईल आने पर गैस की फ्लेम को ऑफ कर देते है। बादाम और पिस्ता की कतरन को हलवे में  डाल रहे है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर देते है। रेडी है मूंग दाल का गरम – गरम हलवा सर्व करने के लिए।

Tips (टिप्पणी)

बादाम और पिस्ते को आप चाहे तो ऐसे भी कट करके डाल सकते है।  गरम पानी में  डालना बिल्कुल ऑप्शनल है। 

हलवे को ब्राउन कलर होने तक लगातार चलाना है। छोड़ना नहीं है। नहीं तो हलवा कड़ाही को चिपक कर जल जायेगा। 

शक्कर की क्वांटिटी को आप अपने टेस्ट के हिसाब से कम या जयादा कर सकते है। 

सेम मेज़रमेंट को फॉलो करके हलवे को कम या ज्यादा मात्रा में बनाया जा सकता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *