Matar pulao | how to make peas pulao recipe

 Matar pulao | green peas pulao

matar pulao

About matar pulav ( मटर पुलाव के बारे में )

मटर पुलाव को अंग्रेजी में peas pulav भी कहा जाता है। मटर पुलाव में अलग – अलग तरह की सब्ज़ियाँ मिला कर इसे मुख्य भोजन के रूप में करी, सब्ज़ी या रायता के साथ खाया जा सकता है। बहुत ही सिंपल मटर पुलाव की रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। २५ -३० मिनट के अंदर टेस्टी मटर पुलाव तैयार किये जा सकते है। रंग- बिरंगे मटर पुलाव को आप चाहे तो बिना किसी सब्ज़ी के भी खा सकते है। हमने यहां पुलाव को बनाने के लिए बासमती राइस का यूज़ किया है। क्योंकि पुलाव बनाने में हमेशा बड़े दाने वाले राइस का ही यूज़ किया जाता है। जिससे पुलाव बनने के बाद बहुत ही अच्छे दिखाई देते है। भारतीय घरों में मटर पुलाव को अलग- अलग तरीको से तैयार किया जाता है। कई जगह पर पुलाव बनाने के लिए प्याज़ का उपयोग न करके मसाले, राइस और सिर्फ मटर से ही स्वादिष्ट पुलाव तैयार किये जाते है। परन्तु मेने अपनी पुलाव रेसिपी में प्याज़ का यूज़ किया है। मेरा यह मानना है की यदि पुलाव में प्याज़ और हर्ब्स का यूज़ किया जाये तो पुलाव की महक और स्वाद दोनों में  ही परिवर्तन देखा जा सकता है। परन्तु यह बिलकुल ऑप्शनल है आप चाहे तो  इसे स्किप कर सकते है। मटर पुलाव को बनाने के लिए यदि फ्रेश या सीजनल मटर उपलब्ध न हो तोह आप फ्रोजेन मटर का भी यूज़ कर सकते है। ये आपको मार्किट में आसानी से अवेलेबल हो जायँगे। मटर पुलाव को प्रेशर कुकर , इलेक्ट्रिक कुकर या फिर इंस्टेंट पॉट में भी तैयार किया जा सकता है। यहाँ में आपके साथ अपनी माँ के हाथो से बनायी मटर पुलाव की रेसिपी को शेयर करने जा रही हु।

Subtitle(उपशीर्षक)

About matar pulao (मटर पुलाव के बारे में)

Ingredients (आवश्यक सामग्री)

How to make matar pulao (कैसे बनाये मटर पुलाव)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (४ व्यक्तियों के लिए)  (२५- ३० मिनट) 

How to select rice for making pulao (पुलाव बनाने के लिए राइस को कैसे सेलेक्ट करे) 

How to recognize adulterated food( मिलावटी खाद्य पदार्थ की पहचान)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (आवश्यक सामग्री)

बासमती चावल – २५० ग्राम 

ऑयल – २ बड़े चमच्च  सब्ज़ी वाले 

प्याज़ –  ४-५ मध्यम साइज के 

गाजर – १ छोटी 

मटर – १०० ग्राम 

नमक – स्वादानुसार 

कसूरी मेथी – १० ग्राम 

 फ्रेश निम्बू – १ 

सोया सॉस – १ टीस्पून 

काजू के टुकड़े – २५ ग्राम/ चाहे तो कम या ज्यादा  कर सकते है 

गरम मसाला – १ टीस्पून 

धनिया पत्ती – डेकोरेट करने के लिए

How to make matar pulao (कैसे बनाये मटर पुलाव)

मटर पुलाव बनाने के लिए हम साफ़ लिड (बिना सीटी का साधारण ढक्कन) वाला कुकर ले रहे है। इसमें ऑयल डाल रहे है। ऑयल गरम हो चुका है। अब हम इसमें प्याज़ डाल रहे है। प्याज़ को हम लगातार तेज आंच पर १० – १५ मिनट के लिए चला रहे है। जब तक की प्याज़ पक रहे है। तब तक हम राइस को २ बार साफ़ पानी से धो कर १५- २० मिनट के लिए भिगो रहे है।  १०-१५  मिनट हो चुके है। प्याज़ अच्छे से पक कर लाइट ब्राउन कलर के हो चुके है। अब हम इसमें १ टीस्पून सोया सॉस ऐड कर रहे है। अच्छे से स्पैचुला की हेल्प से मिक्स कर देते है। साथ ही साथ इसमें कसूरी मेथी ,मटर ,गाजर और नमक सभी को इसमें एक साथ डाल रहे है।  एक बार फिर से सभी को अच्छे से मिक्स कर रहे है। दूसरी और  भीगे हुए राइस में से पानी को निथार कर राइस भी कुकर में डाल देते है। राइस को मिक्स कर रहे है। अब हम इसमें पानी डाल रहे है। एक उबाल आने का वेट करते है। उबाल आ चुका है। जब पानी थोड़ा सा कम हो जाये तब इसमें निम्बू का रस और काजू के टुकड़े ऐड करने है। एक क्विक मिक्स दे कर कुकर के ऊपर ढक्कन लगा देते है। और धीमी आंच पर इसे १० मिनट के लिए पकने देते है। ढक्कन हटा कर देख लेते है। पुलाव पक चुके है। अब इसमें गरम मसाला डाल कर मिक्स कर देते है। और ऊपर से धनिया पत्ती से डेकोरेट कर रहे है। रेडी है हमारे गरमा – गरम मटर पुलाव। 

How to select rice for making pulao (पुलाव बनाने के लिए राइस को कैसे सेलेक्ट करे)

पुलाव बनाने के लिए सही चावल की पहचान करना बहुत ही जरूरी होता है। वैसे तो आप किसी भी ब्रांड के चावल का यूज़ कर सकते है। हमने यहाँ पर बासमती दुबार राइस का उपयोग किया है। क्योंकि यह चावल बड़े दाने वाले होते है। क्वालिटी के साथ हमे किसी भी तरह का समझौता नहीं करना पड़ता। साथ ही साथ ये चावल किसी भी तरह के दूसरे पुलाव बनाने के लिए एकदम उपयुक्त है। जैसे की पाइनएप्पल पुलाव, लेमन राइस, जीरा राइस, यखनी पुलाव एवं साधारण पुलाव भी इससे तैयार किये जा सकते है।

How to recognize adulterated food( मिलावटी खाद्य पदार्थ की पहचान)

दालचीनी का उपयोग करने से पहले संभवत उसे पहचानना जरूरी है। सबसे पहले दालचीनी का एक टुकड़ा ले। अब इसे दोनों हथेलियों के बिच में रगड़ कर देखे। यदि कलर हाथो में आता है तो ऐसी दालचीनी मिलावटी है। एवं स्वस्थ और सेहत के लिए सही नहीं है।  और अगर रंग नहीं छूटता। तो दालचीनी का प्रयोग किया जा सकता है।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

हमने मटर पुलाव बनाते समय किसी भी तरह के खड़े मसालों का उपयोग नहीं किया है। आप चाहे तो इसमें तेजपत्ता, जीरा, लॉन्ग, बड़ी इलायची, दालचीनी का भी यूज़ कर सकते है। ये बिलकुल ऑप्शनल है।   

पुलाव बनाते समय प्याज़ को हमेशा लम्बा कट करे। बारीक़ कट किये हुए प्याज़ सब्ज़ी बनाने के काम में लिए जाते है। 

काजू के टुकड़े यूज़ करते समय एक बार साफ़ पानी से धो ले ताकि किसी भी तरह की गंदगी काजू पर न रहे।

FAQ (सवाल)

क्या पुलाव में लहसुन का उपयोग किया जा सकता है ?

जी हां, आप पुलाव बनाते समय लहसुन का उपयोग कर सकते है। सबसे पहले लहसुन की ५-६  कलियां ले कर इसे अच्छे से साफ़ कर ले। और सिल पत्थर पर बारीक़ पीस ले।  या फिर चकले पर बेलन की सहायता से पीस कर ऑयल गरम होने पर डाल दे। उसके बाद आप प्याज़ को ऐड करे। आप चाहे तो इसमें खुशबू के लिए लहसुन डालने से पहले  २ तेजपत्ते डाल दे। उसके बाद पिसी हुई लहसुन की कलियां डाल दे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *