Mango shake made in minutes

Mango shake made in minutes

mango shake

 About mango shake ( मैंगो शेक के बारे में)

गर्मियों का मौसम हो, और मैंगो शेक ना बनाए। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मैंगो शेक बनाना कोई मुश्किल काम नहीं, बहुत ही ईजी सी रेसिपी है। ओर बच्चों से लेकर बड़ों तक की पहली पसंद। मैंगो शेक विथ मिल्क और विदाउट मिल्क दोनों तरह से बनाया जा सकता है।पर में इसे मिल्क के साथ मिक्स करके पीना पसंद करती हूं। मैंगो शेक बनाने के लिए ज्यादातर तोतापुरी आम का इस्तेमाल किया जाता है।

आम को फलों का राजा कहा जाता है। और साथ ही साथ यह ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर होता है। मैंगो शेक के अलावा और भी बहुत से शेक्स बनाए जाते है। जैसे की पाइनएप्पल शेक, एप्पल शेक, चीकू शेक गर्मियों के मौसम में इन सभी का प्रचलन रहता है। यहां पर मैंने मैंगो शेक को बनाने के लिए ट्रेडिशनल मैथड का यूज किया है। जो की डेयरी मिल्क को मिलाकर बनाया जाता है।

यदि आप मैंगो शेक को  डेयरी मिल्क में बनाना पसंद नहीं करते। तो  इसे कोकोनट मिल्क (नारियल दूध) में बना सकते है। यह मैंगो शेक की वीगन रेसिपी है। दोनों ही रेसिपीज को बनाने के लिए हमे जूसी और पके हुए आम की जरुरत होती है। इससे ज्यादा और कुछ नहीं।  मैंगो शेक को कोल्ड ड्रिंक्स और भी बहुत सी शुगर वाली ड्रिंक्स का अल्टरनेटिव कहा जाये। तो यह गलत नहीं होगा। जो की शरीर को रिफ्रेशिंग तो रखता ही है।

साथ ही यह इंस्टेंट एनेर्जी लेवल को भी बढ़ाता है। मैंगो में विटामिन ऐ, विटामिन सी और विटामिन इ काफी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन का शरीर में महत्पूर्ण योगदान होता है। १ कप मैंगो से हमे २५ % तक विटामिन ऐ की पूर्ति होती है। यह विटामिन हमारे इम्यून सिस्टम को ठीक रखने के साथ- साथ मानव शरीर में हड्डियों की लाइफ को भी बढ़ाता है। इसके साथ- साथ यह वजन को नियंत्रित एवं पाचन तंत्र को भी सही रखने में भी हमारी मदद करता है

भारत में आम की कई सारी वेरायटीज जैसे की – केसर, अल्फांसो, दशहेरी, तोतापुरी,चौसा,नीलम आदि  जिनसे डिफरेंट- डिफरेंट टाइप्स की रेसिपी बनाई जाती है। जैसे की आम पापड़, स्मूथी, फ्रूटी, मैंगो आइसक्रीम, केक, चीज़केक, पुडिंग आदि। सभी डिशेस का अपना ही फ्लेवर और टेस्ट होता है। जो खाने में एक से बढ़कर एक होता है। मैंगो शेक इन सब रेसिपी में बहुत ही जल्द बनने वाली ड्रिंक है। तो चलिए शेक को बिना किसी देरी के बनाना शुरू करते है। इसी तरह की और कूलिंग और होममेड रेसिपीज  को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About mango shake (मैंगो शेक के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to prepare mango shake (मैंगो शेक कैसे बनाए)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१५  मिनट)

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

मैंगो – २ मीडियम साइज के 

मिल्क – १/२ मिलीलीटर 

शक्कर– आवश्यकतानुसार 

ड्राई फ्रूट्स

How to prepare mango shake (मैंगो शेक कैसे बनाए)

मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले मैंगो को छील कर छोटे – छोटे पीसेज में कट कर लीजिए। जूसर में मैंगो,मिल्क और शक्कर डाल दीजिए। जार को मिक्सी में सेट कर लीजिए। अच्छे से इसे तब तक चलाइए जब तक की आम और दूध एक दूसरे के साथ मिक्स नही हो जाते। मैंगो शेक रेडी है। इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर फ्रिज में रख दीजिए। थोड़ी देर बाद इसे ग्लास में सर्व कर दीजिए। ऊपर से बारीक कट किए हुए ड्रायफ्रूट्स से डेकोरेट कीजिए। लीजिए। गर्मी का कुल एंड रिफ्रेशिंग एनर्जेटिक मैंगो शेक रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

आप चाहे तो इसे ड्राई फ्रूट्स से सर्व करने की जगह पर इसे मैंगो के छोटे– छोटे पीसेज से भी डेकोरेट कर सकते है। 

इसके अलावा आप इसे व्हिप्ड क्रीम और फ्रेश फ्रूट्स से भी सजा सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *