lachha paratha soft and crispy made with basic ingredients

Lachha paratha

lachha paratha

About lachha paratha (लच्छे पराठे के बारे में)

जैसा की नाम से ही पता चलता है। लच्छा पराठा मतलब जिस पराठे में लच्छे जैसी परते हो। उसे लच्छा पराठा कहते है। इसे पराठे को बनाने में  हमने गेहूं का आटा लिया है। बस! फर्क इतना सा है। की इसमें हम कोई भरावन की सामग्री का इस्तेमाल नहीं करके इसे परतो में विभाजित कर रहे है।  मुश्किल सा दिखने वाला लच्छा पराठा बनाने में आसान है। बस! कुछ बातों का ख्याल रखा जाये। तो हर कोई कुरकुरा लच्छा पराठा घर पर ही बना सकता है। लच्छा पराठा को सुबह में ब्रेकफास्ट के समय आचार या दाल के साथ परोसा जा सकता है। बच्चों के लंच बॉक्स में इसे पैक किया जा सकता है। पराठों को ऑयल में भी फ्राई किया जाता है। पर घी की बात तो कुछ और ही है। यहाँ पर मैंने पराठे को बनाते समय गाय के शुद्ध देसी घी का यूज़ किया है। घी अपने आप में एक संपूर्ण आहार है। जो हमारे शरीर की सभी जरूरी आवश्यकताओं को पूर्ण तो करता ही है। साथ ही हमारे स्वास्थ को बनाए रखने में भी हमारी मदद करता है। यहाँ पर मैं अपनी मम्मी की बनाई हुई क्रिस्पी लच्छे पराठे की रेसिपी को  शेयर करने जा रही हूँ। तो आइये परांठा  बनाना शुरू करते है।

Subtitle (उपशीर्षक)

About lachha paratha (लच्छे पराठे के बारे में)

Ingredients- (आवश्यक सामग्री) 

How to make lachha paratha with layers (परतदार लच्छा पराठा कैसे बनाये)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (२५ -३० मिनट) (३-४ व्यक्तियों के लिए)

Tips and Faq- (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (आवश्यक सामग्री)

गेहूं का आटा – २५०  ग्राम 

नमक – १/४ टीस्पून 

अजवाइन – चुटकी भर 

पानी 

घी – १०० ग्राम 

सूखा आटा – थोड़ा सा ऊपर बुरकने के लिए

How to make lachha paratha with layers (परतदार लच्छा पराठा कैसे बनाये)

लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हम यहाँ पर आटा ले रहे है। इसमें नमक और अजवाइन डाल रहे है। अब आटे को अच्छे से हाथो से मिक्स कर रहे है। अब इसमें थोड़ी -थोड़ी मात्रा में पानी डाल कर रोटी के जैसा आटा गूथ लेंगे। हमने आटा गूथ लिया है। अब इसमें थोड़ा सा ऑयल डाल रहे है। और इसे अच्छे से मिक्स करके  १५-२० मिनट के लिए किसी ढक्कन से ढक कर साइड में रख देते है। १५ -२० मिनट हो चुके है। अब गुथे हुए आटे की एक ही साइज की  छोटी – छोटी लोई बना लेते है। लोई बहुत ज्यादा छोटी न हो। अब लोई को चकले पर बेल कर इसे रोटी  के आकार जैसा बना लेते है। अब इस पर थोड़ा सा घी डाल रहे है। और इसे  और अच्छे से फैला देते है। और ऊपर से सूखा आटा बुरक रहे है। इसे भी चारो और अच्छे से फैला देते है। अब चाकू की सहायता से पराठे की लम्बी -लम्बी पट्टियां कट कर रहे है। अब पहली कट की हुई पट्टी को धीरे -धीरे उंगलियों की सहायता से गोल-गोल रोल कर रहे है। अब इस रोल को दूसरी पट्टी के ऊपर रख कर दूसरी पट्टी को भी पहले रोल के साथ रोल कर देंगे। इसी तरह से रोल करते -करते हमारे पराठे का रोल मोटा हो जायेगा। अब इसे हथेली से थोड़ा सा प्रेस करके अंदर की तरफ दबाना है। और थोड़ा सा सूखा आटा ले कर इसे गोल- गोल पराठे के जैसा हलके हाथो से बेल लेना है। हमने पराठे को बेल लिया है। अब एक नॉन स्टिक तवे को गैस पर रख कर गरम कर देते है। और तवे पर पराठे को रख देते है। पहले एक साइड से पराठे को थोड़ा सिकने देते है। एक साइड से पराठा सिक चुका है। अब इसे दूसरी और पलट देते है। और थोड़ा सा घी लगा देते है। इसी तरह से उलट-पलट करते हुए पराठे को सेकना है। हमारा पराठा सिक चूका है। तवे से इसे उतार रहे है। और गरमा – गरम पराठे के ऊपर घी लगा देते है। तो तैयार है हमारा परतदार लच्छा पराठा इसे अचार या दाल के साथ गरमा -गरम सर्व करे। 

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

पराठे के गुथे हुए आटे को सॉफ्ट बनाने के लिए हमने इसमें थोड़ा सा आयल ऐड किया है और इसे अच्छे से नीड (knead) किया है। 

पराठे को बेलते समय हमें इसे हलके हाथो से बेलना है। नहीं तो परते बहार की तरफ निकल कर नहीं आएगी। 

 कुरकुरे पराठे को बनाने के लिए इसे गैस पर मध्यम आंच पर ही कुक करे।

FAQ (सवाल)

क्या लच्छे पराठे को बनाने में मैदा का यूज़ किया जा सकता है?

हां, आप लच्छे पराठे में मैदे का भी यूज़ कर सकते है। पर शरीर की पौष्टिकता को ध्यान में रखते हुए हमने यहाँ गेहूं के आटे का यूज़ किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *