kaju kari one more amazing recipe

Kaju Masala

kaju kari

About Kaju Kari recipe (काजू करी रेसिपी के बारे में)

काजू करी भारत के कई देशों में खाई जाने वाली एक बहुत ही प्रसिद्ध डिश है। इस सब्जी का प्राकृतिक स्वाद ही इसे अन्य सब्जियों से भिन्न बनाता है। काजू करी की सब्जी पौष्टिक तत्व से तो भरपूर है ही साथ ही यह प्रोटीन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। सब्जी मेरी मां की फेवरेट सब्जी है। किसी भी विशेष दिन अथवा त्योहारों पर मेरी मां सब्जी को बनाना पसंद है। काजू करी की सब्जी को काजू, टमैटो प्यूरी और अन्य मसालों के साथ मिलाकर इसे तैयार किया जाता है।

 यह सब्जी बनाने में बहुत ही आसान है और इसे 30 मिनट के दौरान झटपट तैयार किया जा सकता है। खाने में काजू करी की सब्जी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। काजू करी का स्वाद इस में डाले जाने वाले काजू, टमाटर और मसालों से ही आता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं काजू को इंग्लिश में cashew कहां जाता है और इसी रोटी, पराठा, नॉन के साथ में परोसा जा सकता है। मेरी मां के साथ-साथ काजू करी मेरी भी पसंदीदा सब्जी है। ज्यादातर  लोग जिन्होंने आज तक काजू करी की सब्जी को नहीं बनाया

इसमें डाले जाने वाली सामग्री एवं इसके स्वाद से अनभिज्ञ है। वह सब्जी को मेरे ब्लॉक को पढ़कर आसानी से बना सकते हैं। और घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल काजू करी सब्जी के स्वाद को चख सकते हैं। काजू करी को काजू मसाला के नाम से भी जाना जाता है। काजू करी एक पारंपरिक मुगलई डिश है। इस रेसिपी में मैंने खसखस और काजू के पेस्ट को यूज़ किया है। जिससे ग्रेवी और भी ज्यादा रिच और क्रीमी टेक्सचर की हो गई है। काजू करी बनाने के लिए यहां काजू को मैंने घी मैं रोस्ट किया है।

 पर यह जरूरी नहीं है। काजू को घी में बिना रोस्ट करें भी बनाया जा सकता है। दोनों ही तरीकों से बनाई गई सब्जी का स्वाद अलग और बहुत ही बढ़िया होता है। काजू करी की सब्जी को आप वीकेंड पर या घर पर आने वाले मेहमानों के लिए बना सकते हैं। भारत में सब्जी हो या चाट पुलाव हो या रोटी यहां पर बनने वाले व्यंजनों की एक बहुत लंबी श्रंखला पाई जाती है। कोई भी शहर हो या राज्य यहां पर कुछ दूरी पर खाने में भिन्नता तो मिल ही जाती है। इसी भिन्नता के कारण यहां पर बनने वाली प्रत्येक डिश का  स्वाद बहुत ही अलग होता है।

जो हमें हमेशा लुभाता है। और अपनी और आकर्षित भी करता है। तो चलिए फिर देर किस बात की इसी कड़ी में आज हम एकदम नई रेसिपी काजू करी को बनाना शुरू करते हैं। यदि आपको मेरी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपी पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करें।

Subtitle (उपशीर्षक)

About Kaju curry recipe (काजू काजू करी रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make kaju curry recipe (काजू करी की सब्जी कैसे बनाएं)

Time of preparation and cooking (बनने में लगने वाला समय)

Tips and FAQ (सवाल और टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

काजू–१०० ग्राम

टोमैटो प्युरी– २ टमाटर 

अदरक, लहसुन और प्याज का पेस्ट 

काजू, खसखस का पेस्ट

काजू–५–६

खसखस–२ टेबलस्पून 

क्रीम– २ बड़े चम्मच 

कसूरी मेथी– २ teaspoon

नमक– स्वादानुसार 

हल्दी– १/२ टीस्पून 

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर– १ टीस्पून 

धनिया पाउडर– १ टीस्पून 

तेजपत्ता– १ 

लॉन्ग– ३-४ 

हरी इलायची– २ 

दालचीनी– २ छोटे टुकड़े 

हींग– १/२ टीस्पून 

जीरा – १/२ टीस्पून 

गरम मसाला–१/२ टीस्पून 

हरा धनिया– सजाने के लिए

How to make kaju curry recipe (काजू करी की सब्जी कैसे बनाएं)

काजू करी की सब्जी बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन लीजिए। इसमें मक्खन गरम कीजिए। मक्खन के गर्म होने पर इसमें काजू डालकर इसे ४ से ५ मिनट के लिए फ्राई कर लीजिए। जैसे ही यह हल्के ब्राउन होने लगे इन गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। और इसे किसी बाउल में निकाल दीजिए। अब एक नॉन स्टिक कड़ाई लीजिए इसमें घी डालिए। घी के पिघल जाने पर इसमें खड़े मसाले डाल दीजिए। साथ ही में हींग और जीरा भी डाल दीजिए। अब इसमें अदरक लहसुन और प्याज का पेस्ट डाल दीजिए और इससे ५ से ७  मिनट के लिए पकने दीजिए। टमाटर प्यूरी को ऐड करके अच्छे से इसे मिक्स कर दीजिए। और १० से १५ मिनट से धीमी आंच पर पकने दीजिये। अब इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए। साथ ही में एक कप पानी भी मिक्स कर दीजिए। ढक्कन लगा दीजिए और इससे १०  मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिये। ढक्कन हटा दीजिए अब इसमें काजू और खसखस का पेस्ट डाल दीजिए। मिक्स कर दीजिए। ५–६ मिनट बाद इसमें क्रीम ऐड कर दीजिए। साथ ही में कसूरी मेथी भी डाल दीजिए। ५  से ७ मिनट के लिए फिर इस पर ढक्कन लगा कर पकने  दीजिए। ढक्कन हटाकर इसमें फ्राई किए हुए काजू डाल दीजिए मिक्स कर दीजिए। और इसे ८–१० मिनट के लिए पकने दीजिए। उपर से गरम मसाला डाल दीजिए। मिक्स कर दीजिए गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए।हरे धनिए से डेकोरेट कर लिजिए  स्वादिष्ट काजू करी की सब्जी तैयार है।

Tips and FAQ (सवाल और टिप्पणी)

खसखस और कसूरी मेथी को साफ़ पानी से धो ले। क्यूंकि इसमें मिट्टी आने की संभावना रहती है।   

काजू का पेस्ट बनाने से पहले इसे थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दे। जिससे इसका पेस्ट बनाने में आसानी रहेगी। मसालों की क्वांटिटी को आप स्वाद के अनुसार एडजस्ट कर सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *