jeera rice quick and easy recipe in nonstick kadahi

jeera rice quick and easy recipe in nonstick pan

jeera rice

About jeera rice (जीरा राइस के बारे में)

इंडियन थाली में राइस को एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ के रूप में खाया जाता है। चावल से भिन्न – भिन्न तरह की डिशेस बनायीं जाती है। जैसे की – चावल की इडली,पराठा ,उत्तपम। यहाँ पर में आपके साथ जीरा राइस की रेसिपी शेयर करने जा रही हूँ। जीरा राइस का मैन इनग्रेडिएंट जीरा है। इसे जीरा और खड़े मसलो के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। जीरा राइस को बनाना बहुत ही सिंपल है। इसे चना दाल, दाल तड़का किसी भी सब्ज़ी के साथ खाया जा सकता है। वैसे तो जीरा हर सब्ज़ी में यूज़ होता है। पर राइस में ये बहुत ही अच्छा और अलग स्वाद देता है।तो आइये जीरा राइस की रेसिपी को बनाना स्टार्ट करते है।

Subtitle( उपशीर्षक)

About jeera rice( जीरा राइस के बारे में)

Ingredients(सामग्री)

Easy steps to make jeera rice(आसान स्टेप्स से बनाये जीरा राइस) 

Preparation time(बनने में लगने वाला समय) (३०- ४० मिनट)(३ व्यक्तियों के लिए)

Tips(टिप्पणी)

Ingredients(सामग्री)

राइस- २५० ग्राम  

जीरा- १/२ टीस्पून 

दालचीनी- १ इंच का १ टुकड़ा 

लौंग- ४-५ 

घी- १ टेबलस्पून   

बड़ी इलायची- १  

छोटी इलायची- २  

तेजपत्ता- १  

नींबू का रस- १-११/२ टीस्पून

पानी – ४००मिलीलीटर 

Easy steps to make jeera rice(आसान स्टेप्स से बनाये जीरा राइस)

सबसे पहले राइस को २ बार साफ़ पानी से धो लेते है। अब इसे १५  से २० मिनट के लिए अच्छे से भिगो देते है। अब जैसे की चावल पूरी तरह से भीग चुके है। अब इसे स्ट्रेनर (छलनी) की सहायता से छान लेते है। और दूसरी तरफ  नॉनस्टिक कड़ाही में घी को गरम करते है। घी गरम हो चुका है। अब इसमें तेजपत्ता, लौंग, बड़ी इलायची,छोटी इलायची, जीरा, और दालचीनी डाल कर ४-५ मिनट के लिए फ्राई कर लेते है।  इसमें चावल डाल देते है। और ५ मिनट इनको चला लेते है। अब चावल कड़ाही से चिपकने लगे है।

 इसमें ४०० मिलीलीटर पानी ऐड करते है। और एक उबाल आने का वेट करते है। जैसा की चावल में एक उबाल आ चुका है। इसी बीच हम इसमें नींबू का रस डाल देते है। अब लिड(ढक्कन) से ढक देते है। और १०  मिनट के लिए चावल को मध्यम से धीमी आंच पर पकाएंगे।

जैसा की चावल अब पक चुके है। ढक्कन को हटा देते है। गैस को बंद कर देते है। जीरा राइस रेडी है। इसे धनिया पत्ती से डेकोरेट कर दाल या सब्ज़ी के साथ गरमा – गरम सर्व्व कर सकते है।

Tips(टिप्पणी)

 क्या जीरा राइस को बनाते समय  नमक ऐड किया जा सकता है?

 वैसे तो जीरा राइस बिना नमक के ही अच्छे लगते है।पर आप चाहे तो इसमें अपने स्वादानुसार नमक ऐड कर सकते है। ये बिल्क़ुल ऑप्शनल है। पर अगर आप राइस को पानी में भिगोते समय इसमें थोड़ा सा नमक ऐड करेंगे  तो इससे चावल वाइट बनेंगे।

राइस या पुलाव बनाते समय हमे चावल की क्वालिटी को चेक करना चाहिए। बड़े दाने वाले चावल बनने के बाद खिले- खिले लगते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *