Idli sambhar | how to make tiffin sambhar recipe

Idli sambhar recipe

idli sambhar

About idli sambhar (इडली सांभर के बारे में)

साउथ इंडियन फ़ूड इडली सम्पूर्ण भारत में बड़े ही चाव के साथ खायी जाती है। इडली खाने में बहुत ही टेस्टी और सॉफ्ट व लाइट होती है। और जब इसे सांभर के साथ परोसा जाये तो देखते ही इसका स्वाद बनता है। वैसे तो सांभर को बनाने की बहुत सी विधि काम में ली जाती है। पर यहाँ में आपको रेस्टोरेंट जैसी सांभर रेसिपी के बारे में बताने जा रही हु। इडली सांभर के साथ- साथ और भी बहुत सी साउथ इंडियन रेसिपीज है। जिसके बारे में हम बात तो कम करना चाहते है और खाना ज्यादा। जैसे की – डोसा, मेदू वड़ा, रवा डोसा ,उत्तपम, पोंगल आदि। साधारणतः इडली दो तरीको से बनायी जाती है। एक तो चावल और दूसरी सूजी से। सूजी वाली इंस्टेंट इडली होती है। जिसे झट -पट तैयार करके खाया जा सकता है। पर चावल वाली इडली को बनाने में समय और मेहनत दोनों ज्यादा लगती है। पर दोनों इडली का अपना -अपना स्वाद होता है। जैसा की नारियल साऊथ में उच्च तादाद में पाया जाता है। अतः  नारियल की चटनी को भी इडली के साथ साइड डिश के रूप में रखा जाता है। पर यदि सिर्फ सांभर के साथ भी इसे खाया जाए। तो यह बेहद स्वादिष्ट डिश लगती है। सांभर को इडली के बजाय चावल,डोसा,पराठा  के साथ भी खाया जाता है। सांभर को बनाने में अरहर की दाल के साथ -साथ अलग- अलग तरह की सब्ज़ियों, मसालों व सांभर मसाला को मिक्स करके ऊपर से तड़का लगा कर इसे  गरमा-गरम सर्व किया जाता है।

Subtitle (उपशीर्षक)

About idli sambhar (सांभर के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make sambhar (सांभर कैसे बनाये)

For tamarind water(इमली का पानी)

For tadka (तड़के के लिए )

How to steam idli (इडली को  कैसे पकाये)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (४-५ व्यक्तियों के लिए) (१-११/२ घंटा)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

अरहर की दाल – १०० ग्राम 

लौकी – १ छोटी साइज की 

इमली- २५ ग्राम 

सहजन की फली – २ स्टिक 

बीन्स -५-६ फली 

गाजर – १ छोटी साइज की 

प्याज़ – १ मध्यम 

हरी मिर्च – १ 

टमाटर – २ मध्यम साइज के 

नमक- स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

हल्दी – १/२ टीस्पून 

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

सांभर मसाला – १ टीस्पून 

तड़के के लिए 

राई – १/२ टीस्पून 

जीरा – १/२ टीस्पून 

हींग – १/४ टीस्पून 

करी पत्ते 

साबुत लाल मिर्च – २  

इडली के लिए –

सूजी- २५० ग्राम  

दही – २५०  ग्राम 

इनो – १ छोटा पाउच 

नमक – १/४ टीस्पून 

How to make sambhar (सांभर कैसे बनाये)

सांभर को बनाने के लिए सबसे पहले अरहर की दाल को हमने २ बार साफ़ पानी से अच्छे से धो कर १ घण्टे  के लिए भिगो देते है। प्रेशर कुकर में अरहर की दाल, नमक, हल्दी और लौकी के छोटे-छोटे टुकड़े कर के ढक्कन लगा कर गैस पर ३ सीटी आने देते है। कुकर में सीटी आ चुकी है। गैस बंद कर देते है। जब तक कुकर ठंडा हो रहा है। एक पतीले में पानी डाल कर गरम करते है। पानी के गरम होने पर सहजन की फली को डाल कर उबलने देते है। जैसे ही फली उबल जाये। तुरंत ही उसमे कट की हुई बीन्स और गाजर डाल रहे है। इन्हे भी उबाल कर गैस की फ्लेम को ऑफ कर रहे है। और पतीले को प्लेट से थोड़ी देर के लिए ढक देते है।  कुकर के ठंडा होने पर दाल को अच्छे से मथनी से मथ कर एक सार कर देते है। दूसरी और एक नॉनस्टिक कड़ाही ले रहे है। इसमें ऑयल डाल रहे है। ऑयल के गरम होने पर राई डालते है। राई के तड़कने पर इसमें जीरा , हींग और करी पत्ता डाल देते है। फिर हरी मिर्च डाल कर १ मिनट के लिए चला लेते है। और प्याज़ डाल कर इसे लाइट ब्राउन होने तक चला रहे है। प्याज़ के लाइट ब्राउन होने पर हम इसमें कट कए हुए टमाटर डाल रहे है। टमाटर के सॉफ्ट होने पर इसमें उबाली हुई सब्जियों एव मसाले लाल मिर्च पाउडर,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और सांभर मसाला डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स कर के मथि हुई दाल को डाल रहे है। अच्छे से सभी को मिक्स कर देते है। इसके बाद इसमें इमली का छना हुआ पानी डाल कर एक उबाल आने देते है। दाल में उबाल आ चूका है। अब इसमें कट किये हुए हरे धनिये ऐड करके ऊपर से तड़का लगा देते है। 

For tadka (तड़के के लिए)

तड़के के लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक पेन ले रहे है। इसमें आयल डाल कर इसे गरम कर देते है। आयल के गरम होने पर इसमें साबुत लाल मिर्च डाल रहे है। इसी के साथ करी पत्ता डाल कर गैस बंद कर देते है। और तड़के को दाल में डाल कर इसे अच्छे से घुमा देते है। लीजिये रेडी है गरमा- गरम सांभर।

For tamarind water(इमली का पानी)

इमली का पानी बनाने के लिए सबसे पहले इमली को एक बार साफ़ पानी से धो ले। फिर उसमे पानी डाल कर गैस पर उबाल आने के लिए रख दे। उबाल आने पर गैस की फ्लेम को बंद कर देते है। इमली को ठंडा होने देते है। इसके बाद इमली के गूदे को हाथो से अच्छे से मसल कर पानी को अलग कर देते है। इसी पानी को दाल में हम खटाई के लिए यूज़ कर रहे है। 

How to steam idli (इडली को कैसे पकाये)

इडली बनाने के लिए सबसे पहले सूजी में दही और ऑयल डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर रहे है। नमक डाल कर इसे १० -१५ मिनट के लिए साइड रख देते है। ताकि सूजी अच्छे से फूल जाये। दूसरी और  इडली कुकर में १ – ११/२ गिलास पानी डाल कर इसे गर्म करने के लिए गैस पर रख रहे है। १०-१५ मिनट हो चुके है। सूजी में पानी डाल कर इसका घोल बना लेते है। और इनो डाल कर एक क्विक स्टिर दे कर इडली मोल्ड में ब्रश की हेल्प से ऑयल लगा लेते है।  एव इडली घोल को मोल्ड में डाल कर इडली कुकर में इसे स्टीम होने के लिए रख देते है। ढक्कन लगा देते है। गैस की फ्लेम को तेज़ करके १०-१२ मिनट के लिए इडली को स्टीमर में पका रहे है। १२ मिनट हो चुके है। गैस को बंद कर रहे है। और ढक्कन हटा कर इडली को देख लेते है। इडली पक चुकी है। सांभर के साथ इसे गरमा -गरम सर्व कर देते है। 

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

इडली को चेक करने के लिए एक टूथपिक या चाकू को इडली के बीच में डाल कर देखे।यदि चाकू या टूथपिक साफ़ निकलती है। इसका मतलब इडली रेडी है। 

सांभर को २-३ दिन के लिए किसी एयर टाइट कंटेनर में फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। 

यदि सांभर दाल थिक हो जाये। तो उसमे पानी को ऐड करके इसे एडजस्ट किया जा सकता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *