how to make street style pav bhaji recipe

pav bhaji

pav bahi

About pav bhaji (पाव भाजी के बारे में)

जब बात खाने के जायकों की  हो। तो इंडिया से बेहतर और कोई जगह नहीं। यहाँ शहर से ले कर गली मोहोल्लों तक का खाने का स्वाद बहुत भिन्न होता है। जो खाने को लाजवाब तो बनाता ही है। साथ ही मन भी ख़ुशी से सराबोर हो जाता है। तो इसी कड़ी में आज में आप से इंडियन स्ट्रीट फ़ूड पाव भाजी की बात करने जा रही हु। बच्चो से ले कर बड़ो सभी की पसंदीदा डिश पाव भाजी को देखते ही खाने का मन करता है। पर जब यही रेसिपी घर पर बनी हो। तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। मुंबई स्टाइल पाव भाजी को मेने घर पर बहुत ही इजी स्टेप्स के साथ बनाया है। पाव का मतलब “ब्रेड” और भाजी जो की अनेक तरह की सब्ज़ियों से मिलकर बनती है।साथ ही जब इसे बनाने में यदि  मक्खन का यूज़ किया जाये।  तो घर पर ही हम मार्केट स्टाइल पाव भाजी का आनंद ले सकते है। चाहे किटी पार्टी हो या  बच्चो की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन स्नैक्स के तौर पर पाव भाजी से बढ़िया कोई ऑप्शन नहीं हो सकता। आमतौर पर भाजी को बनाने में मैशर का यूज़ किया जाता है। मार्किट में छोटे से बड़े  अलग- अलग साइज के मेशर अवेलेबल होते है। पाव भाजी बनाने में यूज़ होने वाली सब्जियों को पहले बॉईल किया जाता है। उसके बाद उसमे मसाले और हर्ब्स को मिक्स किया जाता है। पाव भाजी में सीजनल सब्जियों को भी मिक्स किया जा सकता है। और यदि सीजनल सब्जियाँ अवेलेबल ना हो तो सिंपल तरीके से भी भाजी की रेसिपी को भी बनाया जाता है। तो चलिए डिलीशियस पाव भाजी रेसिपी को बनाना शुरू करते है।

Subtitle (उपशीर्षक)

About pav bhaji (पाव भाजी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make bhaji with step by step (भाजी को कैसे बनाये स्टेप्स बी स्टेप्स)

How to bake buns (पाव को कैसे गरम करे)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (४-५ व्यक्तियों के लिए) (१-११/२ घंटा)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

आलू – पाव 

प्याज़- २ मध्यम साइज के 

शिमला मिर्च – १ मध्यम साइज 

मटर- १००- १५० ग्राम 

फूलगोभी – पाव 

गाजर – १ मध्यम साइज की  लम्बे -लम्बे पीसेज में कट की हुई 

टमाटर – २-३ मध्यम साइज के 

अदरक लहसुन व हरी मिर्ची का पेस्ट 

 नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

हल्दी- १/२ 

कसूरी मेथी – २ टीस्पून 

गरम मसाला – १/२ टीस्पून 

पाव भाजी मसाला – १- ११/२ टीस्पून 

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

 मक्खन -१०० ग्राम

How to make bhaji with step by step (भाजी को कैसे बनाये स्टेप्स बी स्टेप्स)

पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले हम एक प्रेशर कुकर ले रहे है। इसमें आलू को डाल कर ३ सीटी आने का वेट करते है। आलू बॉईल हो चुके है। अब कुकर में फूलगोभी ,गाजर और मटर डाल कर इसे २ सीटी लगवा रहे है। दूसरी और मिक्सर के जार में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च  डाल कर इसका पेस्ट बना लेते है। एक नॉनस्टिक कड़ाही ले रहे है। इसमें मक्खन डाल रहे है। बटर के गरम होने पर इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डाल रहे है। अच्छे से ३-४ मिनट तक मिक्स करेंगे। कट किये हुए प्याज़ डाल देते है। प्याज़ को थोड़ा लाइट ब्राउन होने तक चलाएंगे। अब हम इसमें टमाटर की प्यूरी डाल रहे है। इसे भी अच्छे से ३-४ मिनट के लिए चला लेंगे। इस समय  गैस की आंच तेज़ है।  कसूरी मेथी डाल रहे है। कसूरी मेथी के बाद इसमें मैश किये हुए आलू डाल देते है। और इसके बाद बॉईल की हुई सब्जियाँ डाल रहे है। सभी को स्पैचुला की हेल्प से अच्छे से मिक्स करेंगे। साथ ही में इसमें नमक,लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी,पाव भाजी मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिक्स कर रहे है। ऊपर से इसमें १ गिलास पानी ऐड कर रहे है। अच्छे से सभी को मिला  देते है। और मैशर की हेल्प से सभी सब्जियों को मैश कर देते है। सभी सब्जियाँ मैश हो चुकी है। ऊपर से इसमें गरम मसाला डाल कर ५  मिनट तक गैस की फ्लेम को मध्यम से धीमी आंच पर रहने देते है। ५ मिनट हो चुके है। गैस की फ्लेम को बंद कर देते है। रेडी है पाव भाजी की भाजी तो आइये पाव को बेक करने की तैयारी करते है।

How to bake buns (पाव को कैसे गरम करे)

पाव को गर्म करने के लिए हमने एक नॉनस्टिक तवा लिया है। पहले इसमें बटर डाल देते है। बटर मेल्ट हो चुका है। पाव को बीच में से चाकू से कट कर लेते है। और तवे पर कट की हुई तरफ से रख देते है। एक तरफ से पाव के सिकने पर इसे उल्टा कर देते है। थोड़ा सा बटर ऊपर की तरफ है। रेडी है गरमा- गरम पाव. भाजी के साथ सर्व  करने के लिए।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

आलू व सब्जियों को बॉईल करने से पहले साफ़ पानी से अच्छी तरह से धो ले। 

पाव भाजी बनाने के लिए हमने यहाँ अनसाल्टेड बटर का यूज़ किया है। आप चाहे तो अमूल का साल्टेड बटर भी यूज़ कर सकते है। बस! नमक की क्वांटिटी को थोड़ा कम करना होगा। 

कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल कलर और स्पाइसी टेस्ट के लिए किया जाता है। ये बिलकुल ऑप्शनल है। चाहे तो इस स्किप भी किया जा सकता है।  

पाव भाजी को बटर , प्याज़, हरा धनिया और कट किये हुए निम्बू के साथ सर्व किया जा सकता है। जिससे ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है।

FAQ (सवाल)

क्या पाव भाजी हेल्थी फ़ूड है ?

कभी – कभी खाई जाने वाली पाव भाजी हेल्थी होती है। फिर भी सेहत से समझौता न करने वाले लोगो के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है की आप मैदे से बने पाव को यूज़ न करके आटे से बने पाव को खा सकते है। और बटर की जगह ऑयल में भाजी को बनाया जा सकता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *