How to make saatu pedhe

Saatu Pedhe Recipe

saatu pedhe

About sattu ke ladoo (सातू के लड्डू के बारे में)

मीठा सभी की पहली पसंद होता है फिर चाहे घर पर बनने वाला हलवा हो या बाजार से लाई जाने वाली कोई भी मिठाई। तो इसी कड़ी मैं आज आपके साथ कजली तीज पर बनने वाले सातू के लड्डू की विधि को शेयर करना चाहती हूं। यह सातू के लड्डू तीज स्पेशल होते हैं। जो कि खासतौर पर तीज के दिन व्रत करने वाली तीजणियों द्वारा ग्रहण किए जाते हैं। और इसी से चांद को अर्घ्य देकर व्रत की संपूर्ण विधि को पूर्ण किया जाता है बात करें, कजली तीज के व्रत की तो इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत करती हैं इस दिन घर की सुहागिन एवं अविवाहित कन्याएं इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं, घर-घर में इस दिन सातू के लड्डू  बनाने के  साथ– साथ खाने में अनेक प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं।

रात्रि के समय सभी महिलाएं कथा सुनकर  चांद की पूजा कर व्रत को खोलती है। भारत में प्रत्येक जगह पर तीज त्योहारों का बड़ा ही खास महत्व रहता है। और यही तीज त्योहार हमारे भारत की अनेकता में एकता को दर्शाते हैं। तीज पर बनने वाले सातू के लड्डू चने की दाल के आटे और चावल बनाए जाते हैं। इसे बनाना बहुत ही सरल है और खाने में यह बेहद ही टेस्टी होते हैं।इसे बच्चे से लेकर बड़ा कोई भी बना सकता है। मुझे चने की दाल से बनने वाले सातू के लड्डू काफी पसंद है लड्डू में घी पड़ने से यह खाने में काफी भारी होते हैं परंतु यह पोष्टिक भी रहते हैं तो बिना सोच-विचार के घर के अन्य सदस्यों या बच्चों को खाने में दिया जा सकता है।

चने की दाल के साथ-साथ आटा और चावल से बनने वाले सातू भी बहुत ही अच्छे लगते हैं आटे के सातू बनाने के लिए गेहूं के आटे को अच्छी तरह से सेंकना पड़ता है परंतु इस पार्ट को स्किप भी किया जा सकता है। क्योंकि मार्केट में सिका हुआ आटा आराम से मिल जाता है।जिससे आसानी से लड्डू बनाए जा सकते है। यहां पर सातू के लड्डू बनाने के लिए मेंने गोंद का का इस्तमाल किया है। जिसे सीधे उसे न ले कर घी में इसके पहले फुल्ले बनाए जाते है। उसके बाद इसे लड्डू में डाल कर बांध दिया जाता है। सातू के लड्डू को यदि बेसन के लड्डू कहा जाए तो यह गलत नही होगा। क्योंकि बेसन के लड्डू को बनाने की विधि भी बिल्कुल ऐसी ही होती है।

सातू बनाने के लिए भुने हुए चने के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। जो न ही स्वाद में बढ़िया होता है। बल्कि इसे और भी कई तरह के व्यंजन बनाए जाते है। जैसे की शरबत,पराठा। क्योंकि गर्मी में ये न सिर्फ शरीर को ठंडक प्रदान करता है। बल्कि शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है। तो चलिए लड्डू को बनाना शुरू करते है। इसी तरह की और भी रेसिपी को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे

Subtitle (उपशीर्षक)

About sattu ke laddu (सत्तू के लड्डू के बारे में)

Ingredients (सामग्री) 

How to make Teej special sattu laddu (सत्तू के लड्डू कैसे बनाएं)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

सातू का आटा – आधा किलो

घी – २५० ग्राम

देसी शक्कर – २०० ग्राम

ड्राई फ्रूट 

गोंद – २५ ग्राम

How to make Teej special sattu laddu (सत्तू के लड्डू कैसे बनाएं)

सातू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल का आटा लीजिए। इसमें घी डालिए साथ ही में ड्राई फ्रूट्स और गोंद के फुल्ले डाल दीजिए। सभी को अच्छे से मिक्स कर दीजिए। अब इसमें देसी शक्कर को डाल दीजिए। इससे भी अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए और लड्डू बांध कर तैयार कर दीजिए।

गोंद के फुल्ले कैसे बनाएं?

गोंद के फुल्ले बनाने के लिए एक नॉन स्टिक कड़ाई लीजिए। इसमें घी डाल दीजिए। घी को गर्म होने दीजिए। अब इसमें गोंद डाल दीजिए। और इसे फूलने दीजिए। जैसे ही गोंद फूलने लगे उसे बाहर निकाल दीजिए इसी तरीके से आप सारे गोंद के फुल्ले तैयार कर लिजिए।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

क्या सातू के लड्डू सिर्फ तीज के त्योहार पर ही ही खाए जाते हैं?

यदि त्योहारों की बात करें तो भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर एक त्योहार को मनाने के पीछे एक कारण होता है। और साथ ही उन त्योहारों पर बनाए जाने वाले व्यंजनों का खास महत्व होता है। वैसे तो सातू के लड्डू कभी भी बना कर खाए जा सकते हैं परंतु तीज पर इसका स्वाद बहुत ही अलग होता है। आप चाहे तो इसे कभी भी किसी भी मौके पर बना कर खा सकते हैं।

यदि बाजार में सातू का आटा उपलब्ध न हो तो लड्डू कैसे बनाएं?

यदि बाजार में आपको सातू का आटा उपलब्ध नहीं हो रहा है तो आप घर पर ही बेसन को अच्छे से खुशबू आने तक सेक लीजिए। बेसन के सिक जाने के बाद में गैस को बंद कर दीजिए। और इसे ठंडा होने दीजिए और उसके बाद उपरोक्त दी गई विधि से लडडू बना लिजिए। दूसरी विधि में आप सिके हुए चने बाजार से ले आइए। इसके छिलके हटा दीजिए। मिक्सर ग्राइंडर में अच्छे से बारीक ग्राइंड कर लिजिए। और दी गई विधि से लडडू बना दीजिए।

बेसन को सेकने के लिए हमेशा मोटे तले वाली कड़ाही का ही यूज़ करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *