How to make rajwadi ice dish

Rajwadi ice dish

rajwadi ice dish

About rajwadi ice dish (रजवाड़ी आईस डिश के बारे में)

बर्फ का गोला जिसे अंग्रेजी में आईस डिश के नाम से भी जाना जाता है। यह गर्मियों में खाया जाने वाला एक मीठा स्नैक्स है।

आमतौर पर बर्फ के गोले के लिए हम बर्फ को मशीन को हेल्प से क्रश कर लेते है। और उस पर अपनी पसंद के अनुसार शरबत डाल कर इसे खाते है।

 यह बर्फ का गोला बड़ो से ले कर बच्चों तक सभी को बहुत ही पसंद आता है। मुझे आज भी याद है। जब हम छोटे थे। तो जैसे ही बर्फ के गोले वाला घर के पास आ कर घंटी बजाता था। वैसे ही में और मेरे दोस्त सभी अपने अपने घरों से पैसे ले कर आ जाते थे।

उसके पास अलग अलग वैराइटी के शरबत होते थे। जिसको जो पसंद वो अपनी इच्छा अनुसार चॉइस करके खुद का गोला बनवाता था। और फिर सभी हस्ते हुए उस गोले का आनंद उठाते थे।

 गोला खाने के बाद हम एक बार सभी खुद को शीशे में जरूर देखते थे। किसी के होंठ हरे, किसी के लाल, किसी के पीले। वो दिन भी  क्या दिन थे। और वो मीठी मीठी यादें जो जुड़ी हुई है। बर्फ के गोले के साथ।

 बर्फ के गोले वाला गर्मियों के दिनों में  आज भी हमें कही न कही नजर आ ही जाता है।  या फिर गर्मियों में होने वाले  किसी शादी और फंक्शन में भी हम इन्हें देख ही लेते है। और फिर से हमारी वो भूली बिसरी यादें भी ताजा कर ही जाता है।

 चलिए फिर जब याद आ ही गई है। तो देर क्यों। बनाते है। बर्फ का गोला और कुछ देर के लिए बन जाते है। फिर से वही नटखट बच्चे। पर इस बार बनाने का अंदाज थोड़ा अलग है।

बस पोस्ट को अंत तक पढ़िएगा जरूर। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About rajwadi ice dish (रजवाड़ी आईस डिश के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make rajwadi ice dish( रजवाड़ी आईस डिश कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

क्रश्ड आईस

रोज सिरप

पाइनएप्पल सिरप

ऑरेंज सिरप

रबड़ी

फ्रेश क्रीम

How to make rajwadi ice dish( रजवाड़ी आईस डिश कैसे बनाए)

रजवाड़ी आईस डिश बनाने के लिए क्रश्ड किए हुए बर्फ में रोज सिरप, पाइनएप्पल सिरप और ऑरेंज सिरप डाल दीजिए। उपर से मलाई वाली रबड़ी और फ्रेश क्रीम भी डाल दीजिए।

अब दुबारा से तीनों सिरप को बारी बारी फिर से एक एक बार डाल दीजिए। अब इसे कट किए हुए काजू और पिस्ता से डेकोरेट करके रजवाड़ी आईस डिश खाने का आनंद लीजिए।

Tips (टिप्पणी)

आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी शरबत इसमें ऐड कर सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *