How to make pizza sauce

Pizza Sauce

pizza sauce

About pizza sauce(पिज़्ज़ा सॉस के बारे में)

पिज़्ज़ा सॉस तो हमे नाम से ही पता है| पिज़्ज़ा सॉस की रेसिपी को बनाना आसान है| और इसे  बनाना एक हेल्दी अल्टरनेटिव हो सकता है| बजाय मार्किट से खरीदना| पिज़्ज़ा सॉस की रेसिपी को बहुत ही साधारण और फ्रेश इंग्रेडिएंट्स के साथ बनाया जाता है|

जो पिज़्ज़ा बेस पर स्प्रेड की जाती है| साथ ही में अलग- अलग तरह की टोप्पिंग्स के साथ पिज़्ज़ा को सर्व किया जाता है| पिज़्ज़ा सॉस को बनाने में मुख्य रूप से टमाटर का यूज़ किया जाता है|

पिज़्ज़ा सॉस के लिए टमाटर को बॉईल करके इसकी प्यूरी बना कर सॉस बनाई जाती है| साथ ही में सीज़निंग मिलाकर इसे तैयार किया जाता है| पिज़्ज़ा सॉस को किसी कांच के जार में १०-१५ दिन के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख सकते है|

तो चलिए पिज़्ज़ा सॉस की रेसिपी को बनाना शुरू करते है| यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आयी हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे|

Subtitle (उपशीर्षक)

About pizza sauce (पिज़्ज़ा सॉस रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make pizza sauce (पिज़्ज़ा सॉस कैसे बनाये)

Tips (टिप्पणी)    

Ingredients (सामग्री)

आयल- १ टेबलस्पून  

लहसुन- २  

प्याज़ -१/२ 

शिमला मिर्च – २ टेबलस्पून 

नमक- स्वादानुसार  

पिज़्ज़ा सीज़निंग- २ टीस्पून  

बॉईल टमाटर – ५-६ 

कश्मीरी लाल चिल्ली पाउडर – १ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर- १/२ टीस्पून  

चिल्ली फलैक्स- १\२ टीस्पून  

टोमेटो सॉस- २ टीस्पून  

चीनी – १ टीस्पून 

काली मिर्च- १ टीस्पून 

How to make pizza sauce (पिज़्ज़ा सॉस कैसे बनाये)

पिज़्ज़ा सॉस बनाने के लिए एक पैन में आयल डाल देंगे| आयल गरम होने पर कुटी हुई लहसुन डाल कर इसे २ मिनट पकाएंगे| अब इसमें बारीक़ प्याज़ डाल कर ५- १० मिनट के लिए पका लेंगे| कट की हुई शिमला मिर्च, नमक और पिज़्ज़ा सीज़निंग डाल कर इसे मिक्स कर देंगे| बॉयल्ड टमाटर डाल कर इसे मिक्स कर देंगे|  साथ ही में लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, चिल्ली फलैक्स और टोमेटो केचप, चीनी और काली मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कर देंगे| २-५ मिनट सभी मसालों को  पकाएंगे| गैस की फ्लेम को बंद कर देंगे| पिज़्ज़ा सॉस के मिश्रण को ठंडा होने देंगे| ग्राइंडर में इसका पेस्ट बना लेंगे| होममेड पिज़्ज़ा सॉस पिज़्ज़ा बेस पर लगाने के लिए रेडी है|

Tips (टिप्पणी)

पिज़्ज़ा सॉस को ७-१० दिन के लिए फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है| 

पिज़्ज़ा सॉस को स्वाद के अनुसार ज्यादा या कम तीखा रखा जा सकता है|

पिज़्ज़ा सॉस में बेसिल लीफ, ओरिगैनो भी ऐड  किया जा सकता है|

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *