How to make milk bread roll

Milk Bread Potato Roll

bread roll

About bread roll recipe (ब्रेड रोल रेसिपी के बारे में)

ब्रेड रोल एक लोकप्रिय भारतीय स्नैक है जो खासकर शाम के नाश्ते या सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए बनाया जाता है।  यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है, जो इसे खाने में बेहद स्वादिष्ट बनाता है।  ब्रेड रोल का मुख्य आधार साधारण ब्रेड स्लाइस होती है जिसे विभिन्न भरावन के साथ रोल किया जाता है।

र फिर इसे डीप फ्राई किया जाता है जिससे यह सुनहरा और खस्ता बनता है। इसे टोमैटो सॉस या हरी धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है जो इसके स्वाद को और बढ़ा देती है। ब्रेड रोल को बनाने की प्रक्रिया सरल और कम समय लेने वाली होती है।

यह बच्चों और बड़ों दोनों के बीच समान रूप से पसंद किया जाता है । ब्रेड रोल को पिकनिक, पार्टी या टिफिन के लिए भी तैयार किया जा सकता है। ब्रेड रोल को डीप फ्राई करने के अलावा इसे बेक करके या फिर एयर फ्रायर में कम तेल का यूज करके भी इसे बनाया जा सकता है।

मानसून के मौसम में गर्मागर्म ब्रेड रोल और चाय का मेल विशेष आनंद देता है। ब्रेड रोल एक स्ट्रीट फूड के रूप में भी ब्रेड रोल काफी प्रचलित है। और इसे अपने स्वाद के अनुसार कैसे भी मसालों का भरावन करके इसे तैयार किया जा सकता है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

Subtitle (उपशीर्षक)

About bread roll recipe (ब्रेड रोल रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make bread roll (ब्रेड रोल कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

ऑयल – ३ टेबलस्पून

बॉयल आलू-

प्याज १ 

गाजर- ३ टेबलस्पून 

हरी मिर्च- १

बॉयल कॉर्न- २ टेबलस्पून

हरी, लाल,पीली शिमला मिर्च- १ टेबलस्पून 

नमक- स्वादानुसार

हल्दी- १/२ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर- १और १/२ टीस्पून या स्वादानुसार

धनिया पाउडर- १/२ टीस्पून 

गरम मसाला- १/२ टीस्पून 

अमचूर पाउडर- १/२ टीस्पून 

सरसो- १/२ टीस्पून 

हींग- १/२ टीस्पून 

ब्रेड- ५ स्लाइस

How to make bread roll (ब्रेड रोल कैसे बनाए)

ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले आलू को बॉयल करे। अब इसका छिलका उतार कर इसे मैश कर लीजिए। एक कड़ाही में ऑयल गरम करे। सबसे पहले इसमें सरसो तड़काएं। अब इसमें हींग डाल दे। कट किया हुआ प्याज डाल दीजिए। इसे १- २ मिनिट चलाए। इसके बाद इसमें गाजर, हरी मिर्च, बॉयल किए हुए कॉर्न डाल दीजिए। सबको चला लीजिए। अब इसमें मैश किए हुए आलू डाल दीजिए। इसे अच्छे से चला कर इसमें हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च डाल दीजिए। इसे भी मिक्स कर दीजिए। अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल कर इसे मिक्स कर दीजिए।

ताकि मसाला आलू के मिश्रण में अच्छे से सेट हो जाए। अन्त में इसमें धनिया पत्ती डाल दीजिए। और इसे भी मिक्स करके गैस बंद कर दीजिए। मसाले के ठंडा होने दीजिए। और इसके छोटे छोटे एक साइज के गोले बना लीजिए। अब दूसरी और ब्रेड के स्लाइस लीजिए। ब्रेड के साइड्स को चाकू को मदद से हटा लीजिए। दूसरी ओर एक बड़े बाउल में पानी लीजिए। इसमें ब्रेड को दोनो तरफ से जल्दी से डूबो कर निकल दीजिए। और इसे दोनो हाथो के दबाव से सारा पानी निकाल दीजिए।  अब इसमें मसाले का तैयार किया हुआ एक गोला रखे। और इसे चारो तरफ से ऐसे कवर करे। जिससे मसाला किसी भी तरफ से बाहर निकला हुआ ना दिखे। इसी तरह से सारे ब्रेड रोल तैयार कर लीजिए। अब एक कड़ाही में ऑयल गरम कीजिए। ऑयल गरम होने पर ब्रेड रोल को मध्यम आंच पर फ्राई कर लीजिए। गरम गरम ब्रेड रोल को सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करे।

Tips (टिप्पणी)

ब्रेड रोल बनाने के लिए फ्रेश ब्रेड का पैकेट ले। जिससे ब्रेड टूटेगी नही। और रोल अच्छे बनेंगे।

 

ब्रेड को पानी में डालने के बाद इसे तुरंत ही बाहर निकल दे। क्योंकि ब्रेड यदि ज्यादा गोली हो गई। तो आप उससे रोल नहीं बना पाएंगे।

यदि आप चाहे तो ब्रेड के साइड्स न हटाए। इसे रोल अच्छे और करारे बनेंगे। 

आप चाहे तो ब्रेड रोल में अपनी पसंद के अनुसार कोई भी सब्जी मिक्स कर सकते है। यह पुण्तया आपकी चॉइस पर निर्भर करेगा। 

मसाले आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते है।

आप चाहे तो आलू के मिश्रण में काजू के टुकड़े और किशमिश भी ऐड कर सकते है।

आलू का मिश्रण यदि बच जाए। तो आप इसके पराठे भी बना सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *