How to make mango papad

Mango papad

aam papad

About mango papad recipe (आम पापड़ रेसिपी के बारे में)

आम पापड़ एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे आम के गूदे से बनाया जाता है। इसे विशेष रूप से गर्मियों में तैयार किया जाता है जब आम की भरमार होती है। आम पापड़ बनाने के लिए पके हुए आमों को छीलकर उनके गूदे को मिक्सर में पीसा जाता है। इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी और कभी-कभी थोड़ी सी इलायची या केसर मिलाई जाती है। इस मिश्रण को एक पतले परत के रूप में साफ सतह पर फैलाया जाता है, और फिर इसे धूप में सूखने के लिए रख दिया जाता है।

सूखने पर, यह परत गाढ़ी और चमकदार हो जाती है। इसे फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार किया जाता है। आम पापड़ का स्वाद मीठा और खट्टा होता है, जो गर्मियों की मिठास का आनंद देता है। इसे लंबे समय तक संग्रहित किया जा सकता है, क्योंकि सूखने के बाद इसमें पानी की मात्रा कम हो जाती है, जिससे यह खराब नहीं होता।

आम पापड़ को अक्सर यात्रा के दौरान या स्नैक के रूप में खाया जाता है। यह बच्चों और बड़ों दोनों में लोकप्रिय है। आम पापड़ का रंग सुनहरा या गहरा भूरा हो सकता है, जो इसमें उपयोग किए गए आमों के प्रकार पर निर्भर करता है। इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब होता है।

यह मिठाई भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जानी जाती है, लेकिन इसकी मूल विधि लगभग एक जैसी ही होती है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About mango papad recipe (आम पापड़ रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make mango papad (आम पापड़ कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

आम – ४५० ग्राम

चीनी- ५ टेबलस्पून 

काला नमक- १/४ टीस्पून

How to make mango papad (आम पापड़ कैसे बनाए)

आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आम को धो कर साफ़ कर लीजिए। पिलर की सहायता से इसे छिल कर इसे टुकड़ों में कट कर लीजिए। और इसके गुदे को मिक्सी में चला लीजिए। जिससे यह एक स्मूद पेस्ट को तरह हो जाए। अब एक नॉन स्टिक पैन लीजिए। इसमें आम का गुदा डालिए। इसे अच्छे से पकाएं। साथ ही में इसमें चीनी और नमक डाल कर इसे इसे तब तक पकाएं। जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए। एक थाली लीजिए। इसे घी लगा कर ग्रीस कर दीजिए। और पके हुए आम के गुदे को थाली में अच्छे से फैला दीजिए। अब इसे धूप में अच्छे से ढक कर रख दीजिए। ताकि यह अच्छे से सुख जाए। आम पापड़ के सूखने पर इसे चाकू से कट कर लीजिए। और जैसे चाहे वैसे सर्व करे। रोल बना कर या स्लाइस में। इसे खाए और घर पर फ्रेश और हाइजेनिक आम पापड़ का मजा उठाए।

Tips (टिप्पणी)

यदि धूप तेज है। तो आम पापड़ २ दिन में भी बन कर तैयार हो जाएगा। 

आम पापड़ को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है। यह आसानी से बिना खराब हुए ४-५ दिन तक चल जाते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *