How to make lemon cake

lemon cake

lemon cake

About lemon cake (लेमन केक के बारे में)

केक का नाम आये| और बच्चों को यह पसंद न आए|  ऐसी तो कल्पना  भी नहीं की जा सकती| चॉकलेट, केक,कूकीज सभी बच्चों की बहुत फेवरेट होती है| आज इसी श्रेणी में आपके लिए लेमन केक की रेसिपी लेकर आई हूँ|

लेमन केक खाने में थोड़ा खट्टा होता है| क्यूंकि जैसा की नाम से पता चलता है| लेमन केक में लेमन डाला जाता है| बहुत ज्यादा नहीं केवल स्वाद में खट्टापन लेन के लिए| लेमन केक खाने में बड़ा ही सॉफ्ट और स्पॉंजी और जूसी होता है|

 लेमन केक पर शुगर और लेमन की आइसिंग की जाती है| वैसे लेमन केक पर क्रीम की फ्रॉस्टिंग भी की जा सकती है| यह अपनी चॉइस पर डिपेन्ड करता है| की हम केक को फ्रॉस्टिंग के साथ खाना चाहते है| या ग्लेज़ के साथ|

लेमन केक में अंडे की जगह पर वेजिटेबल आयल का यूज़ किया जा सकता है। एक अच्छे केक को बेक करने के लिए ओवन का यूज़ किया जाता है | पर ओवन न होने पर गैस पर भी केक को बेक किया जा सकता है|

 गैस पर केक को बेक करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जाए| तो बहुत ही बढ़िया केक बनकर बाहर निकलता है| तो चलिए लेमन केक  बनाना शुरू।  यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आयी हो| तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे|

Subtitle (उपशीर्षक)

About lemon cake (लेमन केक के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make lemon cake (लेमन केक कैसे बनाये)

How to make glaze (ग्लेज़ के लिए)

Time of preparation and cooking (बनने में लगने वाला समय)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैदा- १- ३/४ कप 

बेकिंग पाउडर- २ टीस्पून  

बेकिंग सोडा- १ टीस्पून 

आयल- १ कप 

पीसी चीनी- ३/४ कप 

दही- १ कप 

निम्बू का रस- १ टेबलस्पून 

निम्बू का छिलका- १/२ टीस्पून 

पानी

How to make glaze (ग्लेज़ के लिए)

आइसिंग शुगर- ३ टेबलस्पून 

निम्बू का रस- ३ टेबलस्पून

How to make lemon cake (लेमन केक कैसे बनाये)

लेमन केक बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डाल कर इसे मिक्स कर दीजिये| एक दूसरे बाउल में आयल,पीसी चीनी डालकर इसे बीटर से चीनी के पूरा घुल जाने तक बीट कर लीजिये| अब इसमें दही डाल दीजिये| इसे भी बीटर से बीट कर लीजिये| इसमें निम्बू का रस और कदूकस से कसा हुआ निम्बू का छिलका डाल दीजिये| अब इसमें मैदा को धीरे-धीरे करके डालिये| इतना की घोल में किसी तरह की कोई गुठली नहीं बननी चाहिए| अब इसमें थोड़ा सा पानी डाल दीजिये| केक टिन को थोड़े से आयल के साथ ग्रीस कर लीजिये| इसमें केक का बैटर डाल दीजिये| पहले से प्रीहीट ओवन में केक को १८० डिग्री के लिए ३०-३५ मिनट के लिए बेक कर लीजिये| टूथपिक डाल कर देख लीजिये| यदि टूथपिक साफ़ बाहर निकलती है| तो केक बेक हो चूका है| जब केक थोड़ा गरम हो| तब इस पर ग्लेज़ डाल सकते है|

How to make glaze (ग्लेज़ के लिए)

ग्लेज़ बनाने के लिए एक बाउल में ३ टेबलस्पून आइसिंग शुगर और ३ टेबलस्पून निम्बू का रस डाल दीजिये| इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिये| और केक जब थोड़ा गरम हो| हाथ लगाने लायक हो| तब इस चारो तरफ अच्छी तरह डाल दीजिये|

Tips (टिप्पणी)

गैस पर केक को कैसे बेक किया जाता है?

केक को गैस पर बेक करने के लिए एक कड़ाही लीजिये| इसके तलवे में नमक या मिट्टी डाल दीजिये| इसे १० मिनट के लिए प्रीहीट कीजिये| प्रीहीट होने पर केक टिन को कड़ाही में रख दीजिये| ऊपर से ढक्कन से ढक दीजिये| धीमी से मध्यम आंच पर केक को ४०-४५ मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दीजिये| 

 

कैसे पता करे की केक बेक हो चूका है या नहीं?

केक के बेक हो जाने पर इसमें एक टूथपिक डाल कर देखिये| यदि टूथपिक क्लीन बाहर आ जाती है| तो इसका अर्थ केक बेक हो चूका है| 

केक बैटर  में लम्स ना आये इसके लिए क्या करे?

केक बैटर को लम्स से बचाने के लिए इसमें मैदे की थोड़ी- थोड़ी क्वांटिटी डालिये| एक साथ डाला जाने वाला मैदा केक बैटर  में लम्प्स ले आएगा| 

 

केक बैटर में निम्बू का छिलका डाल देने से,  क्या बैटर में कड़वापन नहीं आएगा?केक बैटर में निम्बू का छिलका नहीं डालना है| निम्बू के छिलके के पीले भाग को  हल्का-हल्का कद्दूकस करना है| और इसे बैटर में डालना है| पीले भाग के नीचे सफ़ेद भाग को कद्दूकस नहीं करना है|

 

 FAQ(सवाल)

ओवन को १८० डिग्री पर १० मिनट के प्रीहीट करना है| 

ग्लेज़ की जगह पर केक को क्रीम से फ्रॉस्टिंग भी किया जा सकता है| 

केक में चीनी की क्वांटिटी को कम ज्यादा किया जा सकता है|    

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *