How to make layali lubnan

Lubnan (Semolina pudding)

layali lubnan

About layali lubnan (लयली लुबनान के बारे में)

लयली लुबनान जिसे सेमोलिना (सूजी) पुडिंग भी कहा जाता है। यह एक मिडिल ईस्टर्न मिठाई है। जो लेबनान में काफी प्रसिद्ध है।

 इस मिठाई में मुख्यत २ लेयर्स होती है। एक तो सूजी की दूसरा उसके ऊपर जाने वाली व्हिपिंग क्रीम की। और उसके बाद इसे पिस्ता से गार्निश करके हल्की चाशनी के साथ सर्व किया जाता है। खाने में यह बहुत ही टेस्टी होती है।

इसे मिठाई को ठंडा ही सर्व किया जाता है। इसे तैयार करना बहुत ही आसान है। यह किसी भी छोटे से उत्सव हो कोई गेट टू गैदर हो या रोज़े में भी बनाया जा सकता है।

 यह मिठाई खाने में बहुत ज्यादा चीनी लिए हुए नही होती। इसलिए यह सेहत के लिए एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। हल्की फुल्की चाशनी के साथ खाया जाने वाला लुबनान का स्वाद मुंह में घुलते ही बनता है।

यदि आप भी गर्मियों में कुछ हल्का फुल्का और टेस्टी सा मीठा खाना चाहते है। तो लुबनान आपके लिए एक बहुत ही बेहतर विकल्प हो सकता है।

 तो चलिए बनाते है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About layali lubnan (लयली लुबनान के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make layali lubnan( लयली लुबनान कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

चीनी- १/२ कप

पानी- १/२ कप

लेमन जूस- १ टेबलस्पून 

सूजी- १/२ कप

चीनी- १/२ कप

दूध- १/२ cup

ऑयल- grease karne ke liye

व्हिप्ड क्रीम

गार्निश करने के लिए

पिस्ता

गुलाब के सूखे पत्ते

How to make layali lubnan( लयली लुबनान कैसे बनाए)

लयली लुबनान बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डाल दीजिए। इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए। जब चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए। और छोटे – छोटे बबल्स आने लगे  तब इसमें लेमन जूस डाल दीजिए। और इसे मिक्स कर दीजिए। और गैस को बंद कर दीजिए।

दूसरी और एक नॉन स्टिक पैन में सूजी, चीनी और दूध को एक साथ मिक्स कर लीजिए। इसे धीमी आंच पर चलाते रहे। जब यह मिक्सर थोड़ा गाढ़ा होने लगे। तब गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। एक ग्लास के बड़े चौकोर बाउल को ऑयल से ग्रीस कर लीजिए।

अब इसमें सूजी के मिक्सर को डाल दीजिए। इसे ठंडा होने दीजिए। इसे क्लीन रैप कर अच्छे से सेट होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।

अब एक फ्रेश बाउल में व्हिप्पिंग क्रीम लीजिए। इसको अच्छे से व्हिप कर लीजिए। सूजी के बाउल पर से क्लीन रैप को हटा दीजिए। व्हिपिंग क्रीम को इस पर अच्छे से चारो तरफ फैला दीजिए। क्रीम को उपर से अच्छे से लेवल कर लीजिए।

इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए। ताकि क्रीम अच्छे से सेट हो जाए। कट किए हुए पिस्ता से गार्निश कर लीजिए। लयली लुबनान को पीसेस में कट कर इसके चारो तरफ चाशनी डाल दीजिए। और इसे सर्व कर दीजिए। लेबानेज डिजर्ट रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

लुबनान के लिए हम  यहां पर बिना तार वाली चाशनी बनाएंगे। चाशनी को उंगलियों के बीच में थोड़ा सा रन करेंगे। जैसे ही यह हमें ग्रीसी फील होगा। वैसे ही गैस की फ्लेम को बंद कर देंगे।

पुडिंग की दोनो लेयर को फ्रिज में अच्छे से सेट करेंगे। इस पर क्रीम करके इसे ओवरनाइट के लिए फ्रिज करे । जिससे की यह पीसेस में अच्छे से निकल पाएगी।

चीनी,सूजी और दूध के मिक्सर के अच्छे से चलाते रहना है। ध्यान रहे इसमें कोई गांठ नही रहे। इसके लिए गैस को बिल्कुल धीमी आंच पर रखे। और इसे लगातार चलाते रहे।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *