How to make creamy gulkand shake

Gulkand Shake

gulkand shake

About gulkand shake(गुलकंद शेक के बारे में)

वैसे तो शेक पीने का कोई मौसम नही होता। पर गुलकंद शेक गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। गुलकंद शेक को बनाना कोई कठिन काम नही है। बस! १० मिनट में बहुत ही यम्मी शेक तैयार किया जा सकता है। गुलकंद जो की गुलाब की पत्तियों और शक्कर को मिला कर बनाया जाता है।

 और इसका का उपयोग खाने की बहुत सी डिशेज में काम में लिया जाता है। गुलकंद चॉकलेट, गुलकंद आइसक्रीम, गुलकंद रबड़ी,गुलकंद स्मूदी और भी बहुत कुछ। गुलकंद मिल्क शेक का मेन इंग्रेडिएंट गुलकंद है। आयुर्वेद के अनुसार गुलकंद के कई सारे फायदे है। जैसे की यह ब्लड को प्यूरीफाई करने का काम करता है।

 पाचन तंत्र को चुस्त और दुरुस्त करने का काम करता है। गुलकंद शेक में मेंने गुलकंद और चीनी का इस्तेमाल किया है। आप चाहे तो इसमें चीनी की जगह पर रोज सिरप के साथ गुलकंद मिला कर मिल्क शेक तैयार किया जा सकता है।

गुलकंद हमेशा गुलाब की ताजी पत्तियों के साथ ही बनाया जाता है। यहां पर गुलकंद शेक में मेंने काली मिर्च पाउडर को मिलाया है। जिससे की यह शेक पीने में थोड़ा तीखेपन का एहसास कराता है। तो चलिए फिर सोचना कैसा।

जल्दी से गुलकंद मिल्क शेक बनाना शुरू करते है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो में आपसे मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने और नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने का आग्रह जरूर करूंगी।

Subtitle (उपशीर्षक)

About gulkand shake (गुलकंद शेक के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make gulkand shake (गुलकंद शेक कैसे बनाए)

Preparation time (तैयारी में लगने वाला समय)

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

गुलकंद–डेढ़ टेबलस्पून 

दूध–२ ग्लास

चीनी– २ टेबलस्पून

काली मिर्च पाउडर–१/२ टीस्पून 

क्रीम–१ टेबलस्पून

इलायची पाउडर

ड्राई फ्रूट्स

गुलाब की ताजी पत्तियां–डेकोरेट करने के लिए

How to make gulkand shake (गुलकंद शेक कैसे बनाए)

गुलकंद शेक बनाने के लिए दूध, काली मिर्च पाउडर, चीनी और गुलकंद को मिक्सर में चला ले। शेक को चलनी से अच्छे से छान ले। एक ग्लास लीजिए। इसमें शेक डाल दीजिए। ऊपर से इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, और ताजे गुलाब की पत्तियों से सर्व कीजिए। गुलकंद शेक रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

शेक बनाने के लिए हमेशा फुल फैट मिल्क का ही यूज करे।

शेक की मिठास को आप अपने अनुसार कम या ज्यादा रख सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *