How to make chocolates using compound

Chocolates

chocolates

About homemade chocolates  (होममेड चॉकलेट रेसिपी के बारे में)

होममेड चॉकलेट बनाना बहुत ही आसान है।इसे बनाने के लिए आपको कोई विशेष कौशल की आवश्यकता नहीं होती है, बहुत ही साधरण तरीके से घर पर टेस्टी चॉकलेट तैयार की जा सकती है।

हमें बस कुछ अलग तरह के मोल्ड्स चाहिए होते है। जिसमे अच्छे से चॉकलेट सेट हो सके। होममेड चॉकलेट को आप अपने पसंद के रंग, स्वाद और आकार में बना सकते हैं।

आप इसे विभिन्न अवसरों पर उपहार के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके बच्चों को भी आकर्षित करने का अच्छा तरीका होता है। आप चॉकलेट में अपने पसंदीदा वनस्पति तेल का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि नारियल तेल या बादाम तेल।

 होममेड चॉकलेट को आप आसानी से अन्य खाद्य सामग्रियों के साथ मिला सकते हैं, जैसे कि बादाम, किशमिश, या कोको निब्स। यह स्वाद के अनुसार स्वादिष्ट और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

 यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे |

Subtitle (उपशीर्षक)

About homemade chocolates  (होममेड चॉकलेट रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make chocolate using compound( कंपाउंड का यूज करके चॉकलेट कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

डार्क चॉकलेट कंपाउंड

डबल बॉयलर 

ऑयल

चॉकलेट्स मोल्ड्स

How to make chocolate using compound( कंपाउंड का यूज करके चॉकलेट कैसे बनाए)

बेसिक चॉकलेट्स बनाने के लिए डार्क कंपाउंड को डबल बॉयलर में धीमी आंच पर लगातार घूमते हुए। इसे एक दम लिक्विड कंसिस्टेंसी में ले आइए। अब चम्मच की हेल्प से लिक्विड चॉकलेट को मोल्ड में डालते जाइए। इस तरह से पूरे मोल्ड को भर लीजिए। और इसे धीरे से टैप कर दीजिए।

अब इसे किसी ट्रे में डाल कर सेट होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए। सेट हो जाने पर फ्रिज से बाहर निकालिए। मोल्ड में से चाकलेट को एक एक करके बाहर निकल दीजिए। किसी एयर टाइट कंटेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिए। होममेड चॉकलेट रेडी है।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

डबल बॉयलर क्या है?

एक पतीले में पानी लीजिए। उसके ऊपर दूसरा पतीला रख दीजिए। अब इसमें चॉकलेट के पीसेस कट करके डाल दीजिए। इसे चम्मच की हेल्प से हिलते रहिए। जब तक की चॉकलेट अच्छे से मेल्ट न हो जाए।

ध्यान रहे को गैस की आंच धीमी रखनी है। ज्यादा तेज होने से चाकलेट जल जायेगी। 

आप चाहे तो इसे माइक्रोवेव भी कर सकते है। पर हर ३० सेकंड के बाद इसे अच्छे से हिलाना जरूर है। आप चाहे तो चॉकलेट में थोड़ा सा खाने वाला ऑयल डाल सकते है। इसे चॉकलेट में चमक बनी रहती है। मेने यहां पर ऑयल को स्किप किया है। 

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *