How to make chocolate mug cake

Chocolate Mug Cake

chocolate mug cake

About chocolate mug cake recipe(चॉकलेट मग केक रेसिपी के बारे में)

चॉकलेट मग केक एक त्वरित और स्वादिष्ट केक है। जिसे आप केवल कुछ मिनटों में बना सकते हैं। यह केक विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो अचानक मीठा खाने की इच्छा रखते हैं।

चॉकलेट मग केक बनाने के लिए आपको केवल कुछ बुनियादी सामग्री की आवश्यकता होती है, जैसे मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, दूध, तेल, और वनीला एक्सट्रेक्ट।

सबसे पहले, एक बड़े मग में मैदा, चीनी, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें दूध, तेल और वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक चिकना बैटर न बन जाए।

आप इसमें छोटे चॉकलेट के टुकड़े भी मिला सकते हैं ताकि केक और भी ज्यादा चॉकलेटी हो जाए। चॉकलेट मग केक बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को बहुत पसंद आता है। और यह जल्दी भी बन जाता है। कई बार ऐसा भी होता है। की बच्चे झट पट केक को डिमांड करते है।

स समय पर चॉकलेट मग केक हमारे लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसे व्हिपड क्रीम से भी डेकोरेट कर सकते है। या फिर ठंडा होने पर इसे वैनिला आईस क्रीम, चॉकलेट सिरप, या आइसिंग शुगर के साथ भी डेकोरेट किया जा सकता है।

 चॉकलेट केक को शाम की चाय या कॉफी के साथ एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन के जैसे परोसा जा सकता है। चॉकलेट मग केक उन व्यस्त दिनों के लिए भी एक आदर्श विकल्प है जब आप बहुत सारा समय बर्बाद किए बिना एक स्वादिष्ट केक खाना चाहते हैं।

इसे बनाना बेहद आसान और जल्दी है, और स्वाद में भी यह किसी प्रोफेशनल बेकरी के केक से कम नहीं है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपी पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About chocolate mug cake recipe(चॉकलेट मग केक रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make chocolate mug cake (चॉकलेट मग केक कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

मैदा- ३ टेबलस्पून

कैस्टर शुगर- २ टेबलस्पून

बेकिंग पाउडर- १/२ टीस्पून 

बेकिंग सोडा- १/४ टीस्पून 

नमक- एक पिंच

ऑयल- १ टेबलस्पून 

चॉकलेट सॉस- २ टेबलस्पून

मिल्क- ३ टेबलस्पून

कोको पाउडर- वैकल्पिक

How to make chocolate mug cake (चॉकलेट मग केक कैसे बनाए)

चॉकलेट मग केक बनाने के लिए सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ मग में मैदा, कैस्टर शुगर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक डाल कर इसे मिक्स कर दे। अब इसमें ऑयल, चॉकलेट सॉस, और मिल्क डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर ले। जिससे की यह स्मूद कंसिस्टेंसी में आ जाए। अब इसे पहले से प्रिहीटेड ओवन में ५ से ७ मिनट के लिए बेक कर दीजिए। जैसे ही केक फूल कर उपर आ जाए। इसमें टूथपिक इंसर्ट करके देख लीजिए। यदि टूथपिक साफ निकलती है। तो केक रेडी हो चुका है। इसे ठंडा होने पर व्हिप्ड क्रीम से गार्निश कर लीजिए। उपर से थोड़े से चोको चिप्स डाल दीजिए। मग केक रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

मैंने यहां पर केक बैटर में कैस्टर शुगर का इस्तेमाल किया है। आप चाहे तो पाउडर्ड चीनी का भी यूज ले सकते है। 


मेने यहां पर कोको पाउडर का इस्तेमाल न करके चॉकलेट सॉस का यूज किया है। यदि आप चाहे तो कोको पाउडर डाल सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *