How to make bread pizza

Bread Pizza

bread pizza

About bread pizza recipe (ब्रेड पिज्जा रेसिपी के बारे में)

ब्रेड पिज्जा एक सरल और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह खाने में बेहद मजेदार होता है। यह पिज्जा बनाने के लिए पारंपरिक पिज्जा बेस की बजाय ब्रेड का उपयोग किया जाता है।  यह खाने में बहुत ही हल्का और स्वादिष्ट होता है, जिसे आप चाय या कॉफी के साथ मजे से खा सकते हैं।

ब्रेड पिज्जा एक ऐसा स्नैक है, जिसे आप दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर कभी भी और कहीं भी बना सकते हैं। ब्रेड पिज्जा बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को बहुत पसंद आता है। और इस पर डाली जानेवाली चीज से इसको खाने का मजा और भी दोगुना हो जाता है। ब्रेड पिज्जा में आप अपनी पसंद के अनुसार हर्ब्स को एडजस्ट कर सकते है।

और चाहे तो इसमें पनीर के पीसेस भी डाले जा सकते है। जिससे यह टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी हो जाता है। ब्रेड पिज्जा को सेकने का भी अपना अपना चॉइस होता है। इसे तंदूर ओवन, ओटीजी या गैस पर भी सेक सकते है। और इसे कैसे भी सेकने पर इसके स्वाद में कोई कमी नहीं आती।

ब्रेड पिज्जा का डिलीशियस स्वाद एक और चीज के बिना अधूरा है। वो है। मोजरेल्ला चीज। मोजरेल्ल चीज तो बच्चो को सबसे ज्यादा फैवरेट होती है। इसका कारण है। उसकी खिंचाव क्षमता। पर यदि ब्रेड पिज्जा को प्रोसेस्ड चीज से भी बनाया जाए। तो भी उसका टेस्ट अच्छा नही। बहुत जबरदस्त आता है।

ब्रेड पिज्जा में सब्जियों का चुनाव भी अपनी पसंद के अनुसार हो सकता है। बच्चो को पसंद नापसंद के अनुसार कोई सी भी सब्जी से इसे बनाया जा सकता है। कैसे भी हर्ब्स को एडजस्ट किया जा सकता है। ब्रेड पिज्जा एक पूरी तरह से लचीली रेसिपी है।

जिसका टेस्ट बढ़ाना सिर्फ आपकी फैमिली की चॉइस पर नहीं। आपकी क्रिएटिविटी पर भी निर्भर करता है। और आप इस पर डाली जाने वाली  टॉपिंग को कोई सा भी रूप दे सकते है। तो यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपी पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About bread pizza recipe (ब्रेड पिज्जा रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make bread pizza (ब्रेड पिज़्ज़ा कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

ब्रेड

टोमैटो सॉस

रेड चिली सॉस

पिज्जा सीजनिंग 

ओरेगेनो 

चिल्ली फ्लेक्स

ग्रेटेड प्रोसेस्ड चीज

प्याज

हरी, लाल, पीली शिमला मिर्च

बॉयल्ड कॉर्न

बटर

How to make bread pizza (ब्रेड पिज़्ज़ा कैसे बनाए)

ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए ब्रेड का एक स्लाइस लीजिए।। इस पर टोमैटो सॉस और रेड चिल्ली सॉस को लगा दीजिए। इस पर कट किए प्याज, लाल,पीली,हरी शिमला मिर्च और बॉयल्ड कॉर्न दीजिए। साथ ही में में पिज्जा सीजनिंग, ओरेगेनो, रेड चिल्ली फ्लेक्स डाल कर इस पर ग्रेट किया हुआ प्रोसेस्ड चीज डाल दीजिए।। अब एक नॉन स्टिक पैन लीजिए। इस पर बटर डालिए। बटर के मेल्ट हो जाने पर इसमें ब्रेड स्लाइस डाल दीजिए। और इसे ढक पर ५-७ मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लोजिये। जब ब्रेड नीचे से थोड़ी करारी हो जाए। ब्रेड पिज्जा को पैन से बाहर निकाल दीजिए। और इस पर थोड़े से चिल्ली फ्लेक्स डाल दीजिए। गरम गरम ब्रेड पिज्जा का फैमिली के साथ आनंद लीजिए।

Tips (टिप्पणी)

आप चाहे तो ब्रेड पिज्जा में प्रोसेस्ड चीज की जगह पर मोजरेला चीज का भी इस्तेमाल कर सकते है।

पिज्जा में थोड़े से ऑलिव्स या जलापेनो भी डाल सकते है। 

आप पिज्जा में डाले जाने वाली सॉसेज या अन्य इंग्रेडिएंट्स को अपने टेस्ट के अनुसार एडजस्ट कर सकते है। इसीलिए मेने यहां पर इंग्रेडिएंट्स के सिर्फ नाम दिए है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *