How to make apricot pudding

Apricot Pudding

apricot pudding

About apricot pudding (अप्रिकॉट पुडिंग रेसिपी के बारे में)

एप्रिकॉट पुडिंग एक लोकप्रिय डेसर्ट है जिसे ताजे एप्रिकॉट्स और अन्य सामग्री के साथ तैयार किया जाता है। इसे आमतौर पर विभिन्न लेयर्स में बनाया जाता है, जिसमें केक, अप्रिकॉट जैम, कस्टर्ड और व्हिप्ड क्रीम शामिल होती हैं। सबसे पहले, केक का बेस तैयार किया जाता है जिसे किसी भी प्रकार के स्पंज केक से बनाया जा सकता है।

 सके उपर अप्रिकॉट जैम या अप्रिकॉट के स्लाइस की लेयर डाली जाती है। इसके बाद, एक गाढ़ा कस्टर्ड तैयार किया जाता है जिसे धीरे-धीरे एप्रिकॉट्स की परत पर डाला जाता है।

कस्टर्ड की लेयर पूरी तरह से सेट हो जाने के बाद, उसके ऊपर एक और लेयर एप्रिकॉट्स की डाली जाती है। इसके बाद, इन सबके ऊपर व्हिप्ड क्रीम की एक मोटी परत डाली जाती है जो डेसर्ट को हल्का और हवादार बनाती है।

अप्रिकॉट पुडिंग पर गार्निशिंग के लिए एप्रिकॉट स्लाइस, नट्स, और कभी-कभी चॉकलेट शेविंग्स का भी उपयोग किया जा सकता है। यह डेसर्ट न केवल स्वाद में बल्कि दिखने में भी आकर्षक होता है। इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह किसी भी खास मौके पर परोसा जा सकता है।

एप्रिकॉट ट्रिफल पुडिंग का ठंडा स्वाद और विभिन्न टेक्स्चर्स इसे एक परफेक्ट डेसर्ट बनाते हैं। विशेष रूप से गर्मियों के दिनों में, यह पुडिंग ताजगी और ठंडक का एहसास देती है।

इस डेसर्ट को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

एप्रिकॉट पुडिंग को पहले से तैयार किया जा सकता है और जब भी परोसना हो, फ्रिज से निकाल कर तुरंत सर्व किया जा सकता है। इसकी एक बड़ी खासियत यह है कि यह बहुपरत डेसर्ट होते हुए भी बहुत हल्का और क्रीमी होता है, जिससे इसे खाने के बाद भारीपन का एहसास नहीं होता।

दि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About apricot pudding (अप्रिकॉट पुडिंग रेसिपी के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make apricot pudding(अप्रिकॉट पुडिंग कैसे बनाए)

How to make custard milk (कस्टर्ड दूध कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

अप्रिकॉट केक के लिए सामग्री

मैदा- ३/४ कप

कैस्टर शुगर या पीसी चीनी- १/२ कप और २ टेबलस्पून

बटर- १/२ कप

बेकिंग पाउडर- १टीस्पून 

बेकिंग सोडा- १/२ टीस्पून 

दूध- जरूरत के अनुसार

अप्रिकॉट जैम- ३ टेबलस्पून

कस्टर्ड के लिए

फुल फैट दूध- १/२ लीटर 

चीनी- १/४ कप 

कस्टर्ड- २ टीस्पून 

विप्ड क्रीम- १ कप

How to make apricot pudding(अप्रिकॉट पुडिंग कैसे बनाए)

अप्रिकॉट पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले अप्रिकॉट जैम तैयार करते है। इसकी रेसिपी आपको इस लिंक पर उपलब्ध है। अप्रिकॉट पुडिंग के लिए एक बाउल में बटर और चीनी को अच्छे से तब तक क्रीम कर लीजिए। जब तक बटर कलर में हल्का और फ्लफी न हो जाए। अब एक दूसरे बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसे साइड में रख दीजिए। बटर वाले बैटर में मैदे को धीरे धीरे करके कट एंड फोल्ड मैथड से मिक्स कर दीजिए।

जरूरत के अनुसार इसमें मिल्क ऐड करते जाइए। केक का बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा नही होना चाहिए। ना ही बहुत ज्यादा पतला। केक बैटर को कंसिस्टेंसी नॉर्मल केक के जैसी ही होनी चाहिए। अब एक केक टीन लीजिए। इसे ऑयल से ग्रीस कर दीजिए। और इसमें अप्रिकॉट केक बैटर को डाल दीजिए। और पहले से प्रिहीटेड ओवन में २५ -३० मिनिट के लिए १८० डिग्री पर बेक कर दीजिए। केक रेडी होने पर इसमें टूथपिक इंसर्ट करके देख ले। यदि यह क्लीन बाहर निकलती है। तो इसका मतलब केक बेक हो चुका है।

How to make custard milk (कस्टर्ड दूध कैसे बनाए)

कस्टर्ड बनाने के लिए एक पैन में फुल फैट दूध ले लीजिए। और इसे एक बॉयल आने दीजिए। बॉयल आने पर इसमें कस्टर्ड वाली स्लरी डाल दीजिए। और इसे चलाते रहे। जब तक की यह अच्छे से गाढ़ा और पुडिंग पर सेट होने लायक ना बन जाए। जब यह गाढ़ा होने लगे। तब इसमें चीनी डाल दीजिए। और चीनी को अच्छे से पका लीजिए। गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए। कस्टर्ड तैयार है।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

कस्टर्ड की स्लरी कैसे बनाए?

कस्टर्ड की स्लरी बनाना बिल्कुल आसान है। २ टीस्पून कस्टर्ड को हल्के गरम दूध में अच्छे से मिक्स कर दीजिए। ताकि इसमें कोई गांठ न रहे। अब इसे दूध में मिक्स कर दीजिए। कस्टर्ड स्लरी को दूध में डालने से पहले एक बार अच्छे से दुबारा मिक्स कर लीजिए। जिससे बाउल में तले में बैठा हुआ कस्टर्ड फिर से दूध मिक्स हो जाए।

यदि आप चाहे तो अप्रिकॉट केक की जगह पर नॉर्मल केक के साथ अप्रिकॉट जैम की लेयर को पुडिंग के बीच में भी डाल सकते है। जिससे यह पुडिंग को हल्का खट्टा सा स्वाद देगा।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *