Easy medu vada with amzing sambhar recipe

Medu vada south indian recipe

Medu vada

About medu Vada recipe( मेदू वड़ा रेसिपी के बारे में)

मेदू वडा एक दक्षिण भारतीय रेसिपी है। यह देखने में बिल्कुल डोनट के जैसा होता है। यह सांभर के साथ परोसा जाने वाला एक बहुत ही टेस्टी नाश्ता होता है। ऊपर से कुरकुरे और अंदर से एकदम नरम होता है। यह बड़ा यह डीप फ्राई स्नैक्स है। जो कि दाल व मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। मेदू वडा को तेलुगु में गारेलू, मलयालम में उझुनू वडा, तमिल में उलूंघु वड़ाई आदि नामों से जाना जाता है।

 मेदू वडा को बनाना बहुत ही सिंपल है। यह सिर्फ तीन इनग्रेडिएंट्स से तैयार किया जा सकता है। पारंपरिक रूप से मेदू बड़ा को स्टोन ग्राइंडर में पीसा जाता था। परंतु आज कल इसे इलेक्ट्रॉनिक मिक्सर में ग्राइंड कर लिया जाता है। मेदू वडा बनाने के लिए मार्केट में मेदू वडा मोड आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जिसमें दाल के पेस्ट को भर दिया जाता है। और धीरे-धीरे एक-एक बड़े-बड़े को गरम-गरम ऑइल में प्रेस किया जाता है। जिससे बहुत ही अच्छे बड़े बनकर तैयार किए जा सकते हैं।

मुझे आज भी याद है कि बचपन में हमारे किचन में मेदू वडा वीकेंड पर बनाई जाने वाली स्पेशल डिश होती थी। टेस्टी मेदू वडा से हम बच्चों का पेट तो जरूर भर जाता था। पर मन कभी नहीं भरा। मेदू वडा बनाने के लिए सिर्फ 3 स्टेप्स को फॉलो कर लिया जाए तो बहुत ही बढ़िया बड़े बनाए जा सकते हैं।

दाल को भिगोना

दाल को पीसना

बड़ों को फ्राई करना

बड़ों को खाने का असली मजा तो सांभर के साथ ही आता है। यदि इसे नारियल की चटनी के साथ खाया जाए। तो भी यह स्वाद में उत्तम होता है। परंतु बड़ों का परफेक्ट कॉन्बिनेशन तो सांभर के साथ ही बनता है। हां साइड डिश के रूप में आप नारियल की चटनी को जरूर परोस सकते हैं।

मेदू वडा बनाने का मुख्य इनग्रेडिएंट उड़द की दाल है। आमतौर पर मेदू बड़ा दक्षिण भारत के रेस्त्रां के मैन्यू कार्ड में ब्रेकफास्ट या फिर स्नेक्स केटेगरी में देखने को जरूर मिल जाएगा। और अब तो यह हर जगह काफी प्रचलित है। और छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर्स के यहां भी आसानी से देखा जा सकता है। मेदू वडा को यदि आप बच्चों के लिए बना रहे हैं तो इसे हेल्दी वर्जन दिया जा सकता है।

 इसमें अलग-अलग तरह की सब्जियों को ऐड किया जा सकता है। उड़द की दाल में मैग्नीशियम, कैल्शियम और  पोटेशियम पाया जाता है। जो कि महिलाओं के लिए, मधुमेह के रोगियों के लिए साथ ही पुरुषों के लिए भी कई रूपों में फायदेमंद होती है। यहां पर मैं आपके साथ मेरी मम्मी की बनाई हुई में बड़े की रेसिपी को शेयर कर रही हूं। और उम्मीद करती हूं कि मेदू वड़े की रेसिपी आप सभी को जरूर पसंद आएगी यदि आपको मेरी रेसिपी पसंद आई हो तो मेरे अन्य ब्लॉग पोस्ट पर क्लिक जरूर करें लिंक नीचे दिया गया है।

Subtitle (उपशीर्षक)

about Medu vada recipe (मेदू वडा रेसिपी के बारे में)

ingredients (सामग्री) 

how to make medu vada ( मेदू वडा कैसे बनाए)

Time of preparation and cooking (बनने में लगने वाला समय)

tips and FAQ ( टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

वड़े के लिए 

उड़द दाल– ३ पाव 

जीरा– १/२ टीस्पून

हींग – १/४ टीस्पून 

नमक – १/२ टीस्पून 

दाल के लिए 

तुअर दाल– ३ पाव  

लौकी –१ छोटी 

नमक– स्वादानुसार 

हल्दी–१/२ टीस्पून 

करी पत्ता–१५–२० 

राई– १/२ टीस्पून 

जीरा–१/२ टीस्पून 

हींग–१/४ टीस्पून 

तेल–२ बड़े चम्मच 

प्याज–२  

लाल मिर्च पाउडर– १/२ टीस्पून 

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर–१/२ टीस्पून 

सांभर मसाला–३ टीस्पून 

इमली–५० ग्राम

How to make medu vada ( मेदू वडा कैसे बनाए)

मेदू वडा बनाने के लिए उड़द की दाल को 6 से 7 घंटे के लिए अच्छे से भीगो दीजिए। 6 से 7 घंटे होने के बाद इसे ग्राइंडर में थोड़े थोड़े पानी के साथ पीस लीजिए। पेस्ट तैयार होने पर इसमें जीरा, हींग और नमक डाल दीजिए। अच्छे से मिक्स कर दीजिए। मेदू वडा मोल्ड को अच्छे से साफ कर लीजिए। और तैयार पेस्ट को इसमें डाल दीजिए। दूसरी और एक कढ़ाई लीजिए। इसमें तेल को गर्म होने दीजिए। तेल के गर्म होने पर इसमें एक-एक करके बड़े को डालते जाइए। मीडियम टू लो फ्लेम पर ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लीजिए। मेदू वडा रेडी है।

सांभर

सांभर बनाने के लिए तुअर की दाल को दो बार साफ पानी से धो लीजिए। अब इसे एक से डेढ़ घंटे के लिए भिगो दीजिये। एक प्रेशर कुकर में पानी निथारी हुई दाल, लौकी, नमक, हल्दी डालकर दो से तीन सीटी लगवा दीजिए  गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिए कुकर को ठंडा होने दीजिये कुकर के ठंडा होने पर इसमें ढक्कन को हटा दीजिए।

तड़के के लिए

एक कढ़ाई में ऑयल गर्म कीजिए ऑयल के गर्म होने पर इसमें राई डाल दीजिए। राई के तड़कने पर कड़ी पत्ता और कट किए हुए प्यास डाल दीजिए। 2 से 3 मिनट तक प्याज को पकाइए l।अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सांभर मसाला डालकर मिक्स कर दीजिए। दाल को अच्छे से हैंड ब्लेंडर से एक सार कर दीजिए। और इसे कढ़ाई में डाल दीजिए। 4 से 5 मिनट बाद इसमें इमली का पानी डाल दीजिए।तेज आंच पर एक से दो उबाल आने दीजिए। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए। गरमा गरम सांभर दाल रेडी है।

Tips and FAQ ( टिप्पणी और सवाल)

दाल को भिगोने से पहले इसे दो से तीन बार साफ पानी से धो लें ताकि इसकी गंदगी बाहर निकल जाए।

उड़द दाल हमेशा फ्रेश ही ले क्योंकि रखी हुई या पुरानी उड़द दाल को लेने से आपको बड़ों का अंतिम रिजल्ट अच्छा नहीं मिलेगा।

ताल का बैटर अच्छे से पैसा हुआ हो या ध्यान रखना आवश्यक है अन्यथा बड़े बनाने में परेशानी आएगी

बड़ों को हाथ से बनाने के बजाय मोल्ड से ट्राई करें। 

इससे आपको किसी भी तरह की अनावश्यक मेहनत नहीं लगेगी और बड़े एक ही आकार व एक ही साइज के प्राप्त होंगे।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *